पश्चिम बंगाल और झारखंड के 5 जिलों को कवर करने वाली दो मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को कैबिनेट की मंजूरी, 192 किमी बढ़ेगा रेलवे नेटवर्क
March 10th, 04:19 pm
पीएम मोदी की अध्यक्षता वाली आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति ने पश्चिम बंगाल और झारखंड के पांच जिलों को कवर करने वाली 4,474 करोड़ रुपये की दो रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी दी है। प्रधानमंत्री-गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के तहत तैयार की गई ये परियोजनाएं प्रधानमंत्री के 'न्यू इंडिया' के विजन के अनुरूप हैं, जिसका उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को 'आत्मनिर्भर' बनाना है।