कैबिनेट ने अरुणाचल प्रदेश में 1200 MW की कलाई-II हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट के निर्माण को मंजूरी दी

April 08th, 04:28 pm

पीएम मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति ने अरुणाचल प्रदेश के अंजॉ जिले में कलाई-II हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट (HEP) के निर्माण के लिए 14,105.83 करोड़ रुपये के निवेश को मंजूरी दी है। यह परियोजना राज्य में बिजली आपूर्ति को मजबूत करेगी, पीक डिमांड को संभालने में मदद करेगी और राष्ट्रीय ग्रिड को संतुलित करने में योगदान देगी।

पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में पश्चिम एशिया संकट से निपटने के लिए 140 करोड़ भारतीयों की एकता पर भरोसा जताया

March 29th, 11:30 am

इस महीने के ‘मन की बात’ कार्यक्रम में पीएम मोदी ने पश्चिम एशिया संघर्ष पर बात की और संकट से निपटने के लिए एकजुट रहने की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अफवाहों में न आएँ और सिर्फ सरकार द्वारा दी गई जानकारी पर ही भरोसा करें। पीएम ने ज्ञान भारतम सर्वे, खेल और फिटनेस, जल संरक्षण, मछली पालन और सौर ऊर्जा जैसे अहम मुद्दों का भी उल्लेख किया।

अरुणाचल के गांव में गूंजा 2047 तक विकसित भारत का संदेश

November 30th, 01:26 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' के लाभार्थियों के साथ बातचीत की। उन्होंने इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री महिला किसान ड्रोन केंद्र का भी उद्घाटन किया।