हम सभी के प्रयास मिलकर ‘विकसित भारत’ और ‘विकसित यूपी’ बनाएंगे: ग्रेटर नोएडा में पीएम मोदी

September 25th, 10:22 am

‘उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025’ का उद्घाटन करते हुए अपने संबोधन में, पीएम मोदी ने जोर दिया कि अंत्योदय का मतलब है यह सुनिश्चित करना कि विकास सबसे गरीब तक भी पहुंचे। Platforms for All, Progress for All के सिद्धांत को रेखांकित करते हुए, पीएम ने कहा कि इन प्लेटफॉर्म्स का प्रभाव पूरे भारत में दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश, हेरिटेज टूरिज्म में पहले स्थान पर है और इस बात को उजागर किया कि भारत और विशेष रूप से उत्तर प्रदेश में निवेश करना एक फायदे का सौदा है।

पीएम मोदी ने ग्रेटर नोएडा में ‘उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो’ को संबोधित किया

September 25th, 10:00 am

‘उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025’ का उद्घाटन करते हुए अपने संबोधन में, पीएम मोदी ने जोर दिया कि अंत्योदय का मतलब है यह सुनिश्चित करना कि विकास सबसे गरीब तक भी पहुंचे। Platforms for All, Progress for All के सिद्धांत को रेखांकित करते हुए, पीएम ने कहा कि इन प्लेटफॉर्म्स का प्रभाव पूरे भारत में दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश, हेरिटेज टूरिज्म में पहले स्थान पर है और इस बात को उजागर किया कि भारत और विशेष रूप से उत्तर प्रदेश में निवेश करना एक फायदे का सौदा है।

प्रधानमंत्री ने नागरिकों को आधिकारिक कार्यक्रमों के दौरान प्राप्त उपहारों की ऑनलाइन नीलामी में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया

September 24th, 01:09 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने विभिन्न आधिकारिक कार्यक्रमों और आयोजनों के दौरान प्राप्त उपहारों के संग्रह की ऑनलाइन नीलामी शुरू करने की घोषणा की है। श्री मोदी ने नागरिकों को इस नीलामी में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि इससे प्राप्त धनराशि गंगा नदी के संरक्षण और पुनरुद्धार के लिए भारत के प्रमुख कार्यक्रम, नमामि गंगे पहल में योगदान करेगी।

ये दशक उत्तराखंड का दशक बन रहा है: हर्षिल में पीएम मोदी

March 06th, 02:07 pm

पीएम मोदी ने हर्षिल, उत्तराखंड में शीतकालीन पर्यटन कार्यक्रम में भाग लिया और जनसभा को संबोधित किया। पीएम ने बाबा केदारनाथ की अपनी यात्रा को याद किया, जहाँ उन्होंने घोषणा की थी कि, यह दशक उत्तराखंड का दशक होगा।” उन्होंने शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए उत्तराखंड सरकार के अभिनव प्रयास की सराहना की और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हाल ही में स्वीकृत केदारनाथ रोपवे परियोजना से यात्रा का समय 8-9 घंटे से घटकर लगभग 30 मिनट रह जाएगा। पीएम ने Wed in India की अपनी अपील को दोहराया।

पीएम मोदी ने उत्तराखंड के हर्षिल में शीतकालीन पर्यटन कार्यक्रम को संबोधित किया

March 06th, 11:17 am

पीएम मोदी ने हर्षिल, उत्तराखंड में शीतकालीन पर्यटन कार्यक्रम में भाग लिया और जनसभा को संबोधित किया। पीएम ने बाबा केदारनाथ की अपनी यात्रा को याद किया, जहाँ उन्होंने घोषणा की थी कि, यह दशक उत्तराखंड का दशक होगा।” उन्होंने शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए उत्तराखंड सरकार के अभिनव प्रयास की सराहना की और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हाल ही में स्वीकृत केदारनाथ रोपवे परियोजना से यात्रा का समय 8-9 घंटे से घटकर लगभग 30 मिनट रह जाएगा। पीएम ने Wed in India की अपनी अपील को दोहराया।

देश भर के छोटे किसानों के लिए बेहद उपयोगी साबित हो रही पीएम-किसान योजना: बिहार के भागलपुर में पीएम मोदी

February 24th, 02:35 pm

पीएम मोदी ने बिहार के भागलपुर से पीएम-किसान योजना की 19वीं किस्त जारी की। इस अवसर पर कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करते हुए उन्होंने कहा, गरीब, किसान, युवा और महिलाएं; विकसित भारत के चार मुख्य स्तंभ हैं।” प्रधानमंत्री ने 10,000वें FPO की स्थापना पर अपनी खुशी साझा की और 10,000 FPOs के सभी सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने कृषि क्षेत्र के विकास के लिए सरकार के प्रयासों पर प्रकाश डाला।

पीएम मोदी ने पीएम-किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त जारी की, बिहार के भागलपुर से विकास परियोजनाओं का किया शुभारंभ

February 24th, 02:30 pm

पीएम मोदी ने बिहार के भागलपुर से पीएम-किसान योजना की 19वीं किस्त जारी की। इस अवसर पर कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करते हुए उन्होंने कहा, गरीब, किसान, युवा और महिलाएं; विकसित भारत के चार मुख्य स्तंभ हैं।” प्रधानमंत्री ने 10,000वें FPO की स्थापना पर अपनी खुशी साझा की और 10,000 FPOs के सभी सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने कृषि क्षेत्र के विकास के लिए सरकार के प्रयासों पर प्रकाश डाला।

हमारी आस्था, आध्यात्म और संस्कृति का दिव्य पर्व है महाकुंभ: प्रयागराज में पीएम

December 13th, 02:10 pm

पीएम मोदी ने प्रयागराज में 5500 करोड़ रुपये की लागत वाली विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया, जिसमें 2025 के महाकुंभ की तैयारियों पर प्रकाश डाला गया। उन्होंने कुंभ की सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और एकीकृत विरासत, तीर्थयात्रा सुविधाओं को बढ़ाने के लिए सरकार के प्रयासों तथा अक्षय वट कॉरिडोर और हनुमान मंदिर कॉरिडोर जैसी परियोजनाओं पर जोर दिया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रयागराज, उत्तर प्रदेश में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शुभारंभ किया

December 13th, 02:00 pm

पीएम मोदी ने प्रयागराज में 5500 करोड़ रुपये की लागत वाली विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया, जिसमें 2025 के महाकुंभ की तैयारियों पर प्रकाश डाला गया। उन्होंने कुंभ की सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और एकीकृत विरासत, तीर्थयात्रा सुविधाओं को बढ़ाने के लिए सरकार के प्रयासों तथा अक्षय वट कॉरिडोर और हनुमान मंदिर कॉरिडोर जैसी परियोजनाओं पर जोर दिया।

स्वास्थ्य क्षेत्र में हमारे प्रयास, विकसित भारत का मजबूत आधार बनेंगे: पीएम मोदी

October 29th, 01:28 pm

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश भर में स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े ₹12,850 करोड़ से अधिक के कई अहम प्रोजेक्ट्स की शुरुआत की। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने घोषणा की कि अब 70 वर्ष से अधिक उम्र के देश के हर बुजुर्ग को आयुष्मान वय वंदना कार्ड के माध्यम से अस्पताल में मुफ्त इलाज मिलेगा। प्रधानमंत्री ने कहा, “मैं अपने देश के गरीब और मध्यम वर्ग को महंगे इलाज के बोझ से बाहर निकालकर ही रहूंगा और देश आज इसी दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।”

प्रधानमंत्री ने स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े ₹12,850 करोड़ से अधिक के कई प्रोजेक्ट्स की शुरुआत की

October 29th, 01:00 pm

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश भर में स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े ₹12,850 करोड़ से अधिक के कई अहम प्रोजेक्ट्स की शुरुआत की। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने घोषणा की कि अब 70 वर्ष से अधिक उम्र के देश के हर बुजुर्ग को आयुष्मान वय वंदना कार्ड के माध्यम से अस्पताल में मुफ्त इलाज मिलेगा। प्रधानमंत्री ने कहा, “मैं अपने देश के गरीब और मध्यम वर्ग को महंगे इलाज के बोझ से बाहर निकालकर ही रहूंगा और देश आज इसी दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।”

स्वच्छता का मिशन पूरे जीवन का संस्कार: पीएम मोदी

October 02nd, 10:15 am

स्वच्छ भारत मिशन के 10 वर्ष पूरे होने पर, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली में ‘स्वच्छ भारत दिवस 2024' कार्यक्रम में भाग लिया तथा ₹9600 करोड़ से अधिक की कई स्वच्छता और सफाई परियोजनाओं की शुरुआत की। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने रेखांकित किया कि स्वच्छता का मिशन एक दिन का नहीं बल्कि पूरे जीवन का संस्कार है, जिसे हमें पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ाना है।

प्रधानमंत्री ने स्वच्छ भारत दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लिया

October 02nd, 10:10 am

स्वच्छ भारत मिशन के 10 वर्ष पूरे होने पर, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली में ‘स्वच्छ भारत दिवस 2024' कार्यक्रम में भाग लिया तथा ₹9600 करोड़ से अधिक की कई स्वच्छता और सफाई परियोजनाओं की शुरुआत की। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने रेखांकित किया कि स्वच्छता का मिशन एक दिन का नहीं बल्कि पूरे जीवन का संस्कार है, जिसे हमें पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ाना है।

जल और प्रकृति संरक्षण भारत की सांस्कृतिक चेतना का हिस्सा: पीएम मोदी

September 06th, 01:00 pm

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गुजरात के सूरत में 'जल संचय जन भागीदारी पहल' का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में उन्होंने जल-संरक्षण को नीतियों से इतर सामाजिक निष्ठा का विषय बताया, जो उदारता एवं उत्तरदायित्व से परिपूर्ण है। प्रधानमंत्री ने जल-संचय अभियान में जागरूक जनमानस, जनभागीदारी और जनआंदोलन के महत्व का भी उल्लेख किया।

प्रधानमंत्री ने 'जल संचय जन भागीदारी पहल' का शुभारंभ किया

September 06th, 12:30 pm

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गुजरात के सूरत में 'जल संचय जन भागीदारी पहल' का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में उन्होंने जल-संरक्षण को नीतियों से इतर सामाजिक निष्ठा का विषय बताया, जो उदारता एवं उत्तरदायित्व से परिपूर्ण है। प्रधानमंत्री ने जल-संचय अभियान में जागरूक जनमानस, जनभागीदारी और जनआंदोलन के महत्व का भी उल्लेख किया।

बिहार फिर से डबल इंजन रफ्तार की ओर अग्रसर: पीएम मोदी

March 02nd, 03:00 pm

पीएम मोदी ने बिहार के औरंगाबाद में 21,400 करोड़ रुपये की अनेक विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान अपने संबोधन में उन्होंने बिहार के विकास को 'मोदी की गारंटी' बताया और अपने तीसरे कार्यकाल में राज्य को विकसित बनाने का संकल्प प्रकट किया।

प्रधानमंत्री ने बिहार के औरंगाबाद में 21,400 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित किया और आधारशिला रखी

March 02nd, 02:30 pm

पीएम मोदी ने बिहार के औरंगाबाद में 21,400 करोड़ रुपये की अनेक विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान अपने संबोधन में उन्होंने बिहार के विकास को 'मोदी की गारंटी' बताया और अपने तीसरे कार्यकाल में राज्य को विकसित बनाने का संकल्प प्रकट किया।

प्रधानमंत्री ने नागरिकों को स्मृति चिन्हों की नीलामी में भाग लेने के लिए प्रेरित किया

October 27th, 01:54 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने उन्‍हें प्राप्त स्मृति चिन्हों की नीलामी में नागरिकों के शामिल होने और बोली लगाकर उन्हें जीतने के लिए प्रेरित किया है। श्री मोदी ने बताया कि इससे प्राप्त धनराशि नमामि गंगे को समर्पित की जाएगी।

एनजीएमए में प्रधानमंत्री को दिए गए उपहारों और स्मृति चिन्हों की प्रदर्शनी

October 02nd, 04:32 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट (एनजीएमए), नई दिल्ली में उन्हें दिए गए उपहारों और स्मृति चिन्हों को प्रदर्शित करने वाली प्रदर्शनी के बारे में पोस्ट किया। श्री मोदी ने यह भी कहा कि ये उपहार और स्मृति चिन्ह उन्हें भारत भर में विभिन्न कार्यक्रमों और आयोजनों के दौरान प्रदान किए गए हैं और ये भारत की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और कलात्मक विरासत का प्रमाण हैं। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि हमेशा की तरह, इन उपहारों की नीलामी की जाएगी और इससे होने वाली आय का इस्तेमाल नमामि गंगे पहल में किया जाएगा। श्री मोदी ने उन लोगों के लिए वेबसाइट लिंक भी साझा की है जो व्यक्तिगत रूप से एनजीएमए में नहीं पहुंच सकते हैं। प्रधानमंत्री ने एक एक्स पोस्ट में कहा; “आज से @ngma_delhi पर एक प्रदर्शनी में हाल के दिनों में मुझे दिए गए उपहारों और स्मृति चिन्हों की एक विस्तृत श्रृंखला प्रदर्शित की जाएगी। भारत भर में विभिन्न कार्यक्रमों और आयोजनों के दौरान मुझे दिए गए उपहार भारत की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और कलात्मक विरासत के प्रमाण हैं। हमेशा की तरह, इन वस्तुओं की नीलामी की जाएगी और प्राप्त आय नमामि गंगे पहल में इस्तेमाल की जाएगी। उन उपहारों को पाने का आपके पास यह मौका है! इस बारे में अधिक जानकारी के लिए एनजीएमए अवश्य पहुंचें। जो व्यक्तिगत रूप से नहीं पहुंच सकते वे नीचे वेबसाइट लिंक पर क्लिक करें। pmmementos.gov.in”

लोकमान्य तिलक हमारे स्वतंत्रता इतिहास के माथे के तिलक : पीएम मोदी

August 01st, 12:00 pm

पीएम मोदी को महाराष्ट्र के पुणे में लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। प्रधानमंत्री ने लोकमान्य से सीधे जुड़े संस्थान द्वारा सम्मानित किए जाने को 'अविस्मरणीय' क्षण बताया। उन्होंने लोकमान्य तिलक पुरस्कार 140 करोड़ देशवासियों को समर्पित किया। इसके साथ ही पीएम मोदी ने पुरस्कार के साथ मिलने वाली राशि को नमामि गंगे परियोजना में दान देने की घोषणा की। पीएम ने देशवासियों को आश्वासन दिया कि सरकार उनके सपनों और आकांक्षाओं को हासिल करने में मदद करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।