कैबिनेट ने PPP के तहत प्राइवेट पार्टनरशिप के साथ लॉन्ग टर्म लाइसेंस मॉडल पर नागपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के अपग्रेडेशन और आधुनिकीकरण को मंजूरी दी

May 13th, 03:41 pm

पीएम मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने PPP मॉडल के तहत डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के अपग्रेडेशन और आधुनिकीकरण को मंजूरी दे दी है। इस प्रोजेक्ट के तहत नागपुर एयरपोर्ट को मध्य भारत के एक प्रमुख एविएशन और कार्गो हब के रूप में विकसित किया जाएगा। चरणबद्ध विकास योजना के तहत भविष्य में प्रतिवर्ष 3 करोड़ यात्रियों को संभालने की क्षमता विकसित की जाएगी, जिससे विदर्भ क्षेत्र में कनेक्टिविटी, इंफ्रास्ट्रक्चर और कार्गो सुविधाओं को बड़ा बढ़ावा मिलेगा।

प्रधानमंत्री 10 मई को कर्नाटक और तेलंगाना का दौरा करेंगे

May 09th, 11:17 am

पीएम मोदी 10 मई को बेंगलुरु का दौरा करेंगे। जहां वे ‘द आर्ट ऑफ लिविंग’ के 45वें स्थापना दिवस समारोह में भाग लेंगे और उसके इंटरनेशनल सेंटर में बने नए ध्यान मंदिर का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद तेलंगाना में वह लगभग 9,400 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इनमें उद्योग, हाईवे, रेलवे, हेल्थकेयर और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी परियोजनाएं शामिल हैं।

सिख समाज की आस्था और प्रगति का सम्मान करना हमारा दायित्व और सौभाग्य है: पीएम मोदी

March 01st, 06:28 pm

पीएम मोदी ने 'हिंद दी चादर' श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी समागम को संबोधित किया। श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि आज हम सभी इस महत्वपूर्ण वर्षगांठ पर महान गुरु को याद कर रहे हैं और ऐसे ऐतिहासिक और पवित्र आयोजन का हिस्सा बनना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।

पीएम मोदी ने श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी समागम को किया संबोधित, सिख समुदाय और सामाजिक एकता के लिए की गई पहलों पर प्रकाश डाला

March 01st, 06:00 pm

पीएम मोदी ने 'हिंद दी चादर' श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी समागम को संबोधित किया। श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि आज हम सभी इस महत्वपूर्ण वर्षगांठ पर महान गुरु को याद कर रहे हैं और ऐसे ऐतिहासिक और पवित्र आयोजन का हिस्सा बनना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।

प्रधानमंत्री ने महाराष्ट्र के नागपुर में फैक्‍टरी में हुए विस्फोट में हुई जनहानि पर शोक व्यक्त किया

March 01st, 12:09 pm

प्रधानमंत्री ने महाराष्ट्र के नागपुर में एक फैक्‍टरी में हुए विस्फोट पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

छत्तीसगढ़ तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है: छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव में पीएम मोदी

November 01st, 03:30 pm

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव में अपने संबोधन में, पीएम मोदी ने कहा कि रजत जयंती समारोह में भाग लेना उनके लिए सौभाग्य की बात है। सड़क, उद्योग, स्वास्थ्य सेवा और ऊर्जा जैसे प्रमुख क्षेत्रों में ₹14,260 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करते हुए, पीएम ने कहा कि छत्तीसगढ़ अब एक औद्योगिक राज्य के रूप में उभर रहा है। उन्होंने कहा कि बस्तर जैसे क्षेत्र अब माओवादी आतंकवाद की छाया से मुक्त होकर उत्सव के माहौल का अनुभव कर रहे हैं।

पीएम श्री नरेन्द्र मोदी ने छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव को संबोधित किया

November 01st, 03:26 pm

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव में अपने संबोधन में, पीएम मोदी ने कहा कि रजत जयंती समारोह में भाग लेना उनके लिए सौभाग्य की बात है। सड़क, उद्योग, स्वास्थ्य सेवा और ऊर्जा जैसे प्रमुख क्षेत्रों में ₹14,260 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करते हुए, पीएम ने कहा कि छत्तीसगढ़ अब एक औद्योगिक राज्य के रूप में उभर रहा है। उन्होंने कहा कि बस्तर जैसे क्षेत्र अब माओवादी आतंकवाद की छाया से मुक्त होकर उत्सव के माहौल का अनुभव कर रहे हैं।

‘विकसित भारत’ की यात्रा Digital India के साथ कदम से कदम मिलाकर पूरी होगी: बेंगलुरु में पीएम मोदी

August 10th, 01:30 pm

पीएम मोदी ने कर्नाटक के बेंगलुरु में लगभग 22,800 करोड़ रुपये की मेट्रो परियोजनाओं का शुभारंभ किया। यह उल्लेख करते हुए कि बेंगलुरु अब प्रमुख वैश्विक शहरों के साथ पहचाना जाने लगा है, प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि भारत को न केवल वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करनी चाहिए, बल्कि नेतृत्व भी करना चाहिए। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि हाल के वर्षों में, भारत सरकार ने बेंगलुरु के लिए हज़ारों करोड़ रुपये की परियोजनाएँ शुरू की हैं और आज इस अभियान को नई गति मिल रही है।

प्रधानमंत्री ने बेंगलुरु में लगभग ₹22,800 करोड़ के मेट्रो प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास किया

August 10th, 01:05 pm

पीएम मोदी ने कर्नाटक के बेंगलुरु में लगभग 22,800 करोड़ रुपये की मेट्रो परियोजनाओं का शुभारंभ किया। यह उल्लेख करते हुए कि बेंगलुरु अब प्रमुख वैश्विक शहरों के साथ पहचाना जाने लगा है, प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि भारत को न केवल वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करनी चाहिए, बल्कि नेतृत्व भी करना चाहिए। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि हाल के वर्षों में, भारत सरकार ने बेंगलुरु के लिए हज़ारों करोड़ रुपये की परियोजनाएँ शुरू की हैं और आज इस अभियान को नई गति मिल रही है।

कैबिनेट ने छह राज्यों में चार रेल मल्टीट्रैकिंग प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी

July 31st, 03:13 pm

पीएम मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने ₹11,169 करोड़ के 4 रेलवे प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी है। 6 राज्यों के 13 जिलों को कवर करने वाले ये प्रोजेक्ट्स, भारतीय रेलवे के मौजूदा नेटवर्क को लगभग 574 किलोमीटर तक बढ़ा देंगे। ये प्रोजेक्ट्स, पीएम मोदी के ‘नए भारत’ के विजन के अनुरूप हैं, जो क्षेत्र के लोगों को आत्मनिर्भर बनाएँगे।

हमारी सरकार कनेक्टिविटी पर बल दे रही है और गरीब कल्याण व सामाजिक न्याय भी सुनिश्चित कर रही है: हिसार, हरियाणा में पीएम मोदी

April 14th, 11:00 am

पीएम मोदी ने हिसार में ₹410 करोड़ की लागत वाले महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट टर्मिनल की आधारशिला रखी और हिसार तथा अयोध्या के बीच पहली फ्लाइट को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने अफोर्डेबल एयर ट्रैवल, हरियाणा की बढ़ती आकांक्षाओं और बाबासाहेब अंबेडकर के सभी के लिए सम्मान, समानता और सशक्तीकरण के विजन के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला।

पीएम मोदी ने ₹410 करोड़ से अधिक की लागत वाली हिसार एयरपोर्ट की नई टर्मिनल बिल्डिंग की आधारशिला रखी

April 14th, 10:16 am

पीएम मोदी ने हिसार में ₹410 करोड़ की लागत वाले महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट टर्मिनल की आधारशिला रखी और हिसार तथा अयोध्या के बीच पहली फ्लाइट को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने अफोर्डेबल एयर ट्रैवल, हरियाणा की बढ़ती आकांक्षाओं और बाबासाहेब अंबेडकर के सभी के लिए सम्मान, समानता और सशक्तीकरण के विजन के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला।

प्रधानमंत्री ने नागपुर में दीक्षाभूमि की यात्रा के दौरान डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के दृष्टिकोण के लिए प्रतिबद्धता की पुष्टि की

March 30th, 12:02 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने नागपुर में दीक्षाभूमि को सामाजिक न्याय और दलितों को सशक्त बनाने के प्रतीक के रूप में सराहना की। प्रधानमंत्री ने आज डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के सपनों के भारत को साकार करने के लिए और भी अधिक मेहनत करने की सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

राष्ट्र निर्माण की भावना से ओतप्रोत हमारे युवा, 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य की ओर आगे बढ़ रहे हैं: नागपुर में पीएम मोदी

March 30th, 11:53 am

प्रधानमंत्री मोदी ने नागपुर में माधव नेत्रालय प्रीमियम सेंटर की आधारशिला रखी और क्वालिटी आई-केयर में इसकी भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने आयुष्मान भारत, जन औषधि केंद्र और AIIMS के विस्तार सहित भारत की हेल्थकेयर में प्रगति पर प्रकाश डाला। उन्होंने डॉ. हेडगेवार और पूज्य गुरुजी को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा भारत की सांस्कृतिक व सामाजिक चेतना पर उनके प्रभाव को स्वीकार किया।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र के नागपुर में माधव नेत्रालय प्रीमियम सेंटर की नीव रखी

March 30th, 11:52 am

प्रधानमंत्री मोदी ने नागपुर में माधव नेत्रालय प्रीमियम सेंटर की आधारशिला रखी और क्वालिटी आई-केयर में इसकी भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने आयुष्मान भारत, जन औषधि केंद्र और AIIMS के विस्तार सहित भारत की हेल्थकेयर में प्रगति पर प्रकाश डाला। उन्होंने डॉ. हेडगेवार और पूज्य गुरुजी को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा भारत की सांस्कृतिक व सामाजिक चेतना पर उनके प्रभाव को स्वीकार किया।

प्रधानमंत्री ने नागपुर में स्मृति मंदिर में दर्शन किए

March 30th, 11:48 am

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज नागपुर में स्मृति मंदिर में दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने डॉ. के बी हेडगेवार और श्री एम एस गोलवलकर को श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रधानमंत्री 30 मार्च को महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ का दौरा करेंगे

March 28th, 02:15 pm

पीएम मोदी 30 मार्च को महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ का दौरा करेंगे। नागपुर में वे स्मृति मंदिर में दर्शन करेंगे, दीक्षाभूमि पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे, माधव नेत्रालय की नींव रखेंगे और UAV टेस्टिंग फैसिलिटी का उद्घाटन करेंगे। बिलासपुर में वे ₹33,700 करोड़ की परियोजनाओं का अनावरण करेंगे; जिससे ग्रोथ, कनेक्टिविटी और रीजनल डेवलपमेंट को बढ़ावा मिलेगा।

महाराष्ट्र के विकास अभियान को अधिक तेज गति से आगे बढ़ाएगी महायुति सरकार: चिमूर में पीएम मोदी

November 12th, 01:01 pm

महाराष्ट्र के चिमूर की रैली में उमड़े भारी जनसमूह की ओर इशारा करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि यह जनसैलाब, महाराष्ट्र में महायुति की भारी बहुमत से बनने वाली सरकार का सूचक है। विपक्षी दलों के अघाड़ी गठबंधन की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र का तेज विकास, अघाड़ी वालों के बस की बात नहीं है, उनकी विशेषज्ञता केवल विकास में अड़चन पैदा करने में है।

प्रधानमंत्री ने महाराष्ट्र के चिमूर, सोलापुर और पुणे में जनसभाओं को संबोधित किया

November 12th, 01:00 pm

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र के चिमूर, सोलापुर और पुणे में जनसभाओं को संबोधित किया। विपक्ष के अघाड़ी गठबंधन की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र का तेज विकास, अघाड़ी वालों के बस की बात नहीं है, उनकी विशेषज्ञता केवल विकास में अड़चन पैदा करने में है। प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस, देश के गरीबों और वंचितों को संविधान से मिले अधिकारों को खत्म करना चाहती है। पीएम ने कहा कि इस चुनाव अभियान में अघाड़ी के पास लोगों को बताने के लिए अपना एक काम तक नहीं है।

हम एक स्वस्थ और समृद्ध महाराष्ट्र की नींव रख रहे हैं: पीएम मोदी

October 09th, 01:09 pm

प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से महाराष्ट्र में ₹7600 करोड़ से अधिक की अनेक परियोजनाओं की शुरुआत की। राज्य में 10 मेडिकल कॉलेजों के उद्घाटन तथा नागपुर एयरपोर्ट के अपग्रेडेशन और शिर्डी एयरपोर्ट की नई इंटीग्रेटेड टर्मिनल बिल्डिंग के शिलान्यास का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के इतिहास में इतनी तेज गति से, इतने बड़े स्केल पर, अलग-अलग क्षेत्रों में हो रहा विकास अभूतपूर्व है।