प्रधानमंत्री ने स्काईरूट एयरोस्पेस के पवन चंदाना और नागा भरत डाका से मुलाकात की

July 27th, 10:22 pm

पीएम नरेन्द्र मोदी ने स्काईरूट एयरोस्पेस के पवन चंदाना और नागा भरत डाका से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने विक्रम-1 की सफलता और अंतरिक्ष क्षेत्र से जुड़े कई अन्य रोचक विषयों पर चर्चा की। प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी ऊर्जा, महत्वाकांक्षा और सकारात्मकता भारत के प्राइवेट स्पेस इकोसिस्टम की जीवंत भावना को दर्शाती है, और उन्होंने पूरी स्काईरूट टीम को अपनी शुभकामनाएं दीं।