प्रधानमंत्री ने मेक इन इंडिया पहल के 11 वर्ष पूरे होने पर प्रसन्नता व्यक्त की

September 25th, 01:01 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज मेक इन इंडिया पहल की 11वीं वर्षगांठ के अवसर पर भारत के आर्थिक परिदृश्य और उद्यमशीलता इको-सिस्टम पर इसके परिवर्तनकारी प्रभाव को लेकर प्रसन्नता व्यक्त की। श्री मोदी ने मेक इन इंडिया द्वारा भारत के उद्यमियों को दिए गए प्रोत्साहन और इसके वैश्विक प्रभाव की सराहना की।

प्रधानमंत्री ने आयुष्मान भारत की सातवीं वर्षगांठ मनाई

September 23rd, 12:52 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आयुष्मान भारत योजना के 7 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आज पुनः इस बात की पुष्टि की है कि इस योजना ने लाखों नागरिकों के लिए सामर्थ्य, वित्तीय सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करके गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा तक पहुंच को नए सिरे से परिभाषित किया है।

प्रधानमंत्री 17 सितंबर को मध्य प्रदेश का दौरा करेंगे

September 16th, 02:49 pm

पीएम मोदी 17 सितंबर को मध्य प्रदेश का दौरा करेंगे। स्वास्थ्य, पोषण, फिटनेस और स्वस्थ एवं सशक्त भारत के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप, प्रधानमंत्री धार में 'स्वस्थ नारी सशक्त परिवार' और 'आठवें राष्ट्रीय पोषण माह' अभियान का शुभारंभ करेंगे। वे महिलाओं, बच्चों और आदिवासी समुदायों के लिए कई अन्य पहलों का भी शुभारंभ करेंगे। अपने 5F विजन के तहत, वे धार में PM MITRA Park का उद्घाटन करेंगे।

प्रधानमंत्री ने डिजिटल इंडिया पहल के 10 वर्ष पूरे होने की सराहना की

July 01st, 09:40 am

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने डिजिटल इंडिया पहल के सफलतापूर्वक 10 वर्ष पूरे होने की सराहना की है। उन्होंने कहा कि एक दशक बाद, हम एक ऐसी यात्रा के साक्षी हैं जिसने अनगिनत लोगों के जीवन को प्रभावित किया है और सशक्तिकरण के एक नए युग की शुरुआत की है। श्री मोदी ने कहा, भारत ने 140 करोड़ देशवासियों के सामूहिक संकल्प से प्रेरित होकर डिजिटल भुगतान में कई प्रगति की है।

प्रधानमंत्री 20-21 जून को बिहार, ओडिशा और आंध्र प्रदेश का दौरा करेंगे

June 19th, 05:48 pm

पीएम मोदी 20-21 जून को बिहार, ओडिशा और आंध्र प्रदेश का दौरा करेंगे। वे बिहार के सीवान जाएंगे और कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद वे ओडिशा के भुवनेश्वर का दौरा करेंगे और राज्य सरकार का एक साल पूरा होने के मौके पर विभिन्न विकास परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। पीएम, आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में भी भाग लेंगे।

प्रधानमंत्री ने वन्यजीवों के संरक्षण के लिए देश की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला

March 03rd, 07:14 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज विश्व वन्यजीव दिवस के अवसर पर विविध वन्यजीवों के संरक्षण के लिए देश की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला।

सर्वश्रेष्ठ विशेषज्ञों से सुनिए, परीक्षा योद्धा जिन्होंने परीक्षा के तनाव और चिंता पर सफलतापूर्वक काबू पाया: प्रधानमंत्री

February 17th, 07:41 pm

परीक्षा पे चर्चा 2025 का एक विशेष एपिसोड 18 फरवरी को सुबह 11 बजे प्रसारित होने वाला है, जिसमें युवा परीक्षा योद्धाओं को शामिल किया जाएगा जिन्होंने परीक्षा के तनाव और चिंता पर सफलतापूर्वक काबू पाया। इस संस्‍करण में परीक्षा के तनाव, चिंता को दूर करने और दबाव में शांत रहने के उनके अनुभव, रणनीतियों और जानकारियों को बताया जाएगा।

परीक्षा के समय सकारात्मकता एग्जाम वॉरियर्स के सबसे बड़े सहयोगियों में से एक है: प्रधानमंत्री

February 15th, 05:58 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने परीक्षा की तैयारी के दौरान विद्यार्थियों के महत्वपूर्ण सहयोगी के रूप में सकारात्मकता के महत्व पर जोर देते हुए सभी से कल का ‘परीक्षा पे चर्चा’ एपिसोड देखने का आग्रह किया है।

ग्रामीण भूमि डिजिटलीकरण, प्रौद्योगिकी और सुशासन की शक्ति का लाभ उठाते हुए ग्रामीण सशक्तिकरण को आगे बढ़ा रहा है: प्रधानमंत्री

January 18th, 10:54 am

प्रधानमंत्री ने आज कहा कि ग्रामीण भूमि डिजिटलीकरण, प्रौद्योगिकी और सुशासन की शक्ति का लाभ उठाते हुए ग्रामीण सशक्तिकरण को आगे बढ़ा रहा है।

प्रधानमंत्री ने परिवर्तनकारी स्वामित्व योजना पर एक ज्ञानवर्धक जानकारी साझा की

January 18th, 10:07 am

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज परिवर्तनकारी स्वामित्व योजना पर एक ज्ञानवर्धक जानकारी साझा की।

भारत के प्रतिभाशाली युवा विभिन्न क्षेत्रों में अभूतपूर्व विकास को बढ़ावा दे रहे हैं: प्रधानमंत्री

January 04th, 04:14 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने विभिन्न क्षेत्रों में भारत की उल्लेखनीय उपलब्धियों की प्रशंसा की और कहा कि इसका श्रेय देश के युवाओं की ऊर्जा और उनकी प्रतिभा को जाता है।

प्रधानमंत्री 26 दिसंबर को नई दिल्ली में वीर बाल दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे

December 25th, 01:58 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 26 दिसंबर 2024 को दोपहर करीब 12 बजे को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में बच्चों को देश के भविष्य की नींव के रूप में सम्मानित करने वाले एक राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम, ‘वीर बाल दिवस’ में शामिल होंगे। इस मौके पर, वो उपस्थित लोगो को संबोधित भी करेंगे।

प्रधानमंत्री ने कहा - हमारी युवा शक्ति में लक्ष्य हासिल करने की क्षमता

November 28th, 07:41 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि भारत की युवा शक्ति किसी भी लक्ष्य को प्राप्त कर सकती है। श्री मोदी ने युवाओं को सफलता और उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए सभी अवसर प्रदान करने की सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

प्रधानमंत्री ने वैश्विक आर्थिक वृद्धि के लिए ‘मेक इन इंडिया’ की सफलता की कहानी की सराहना की

July 16th, 10:28 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक आर्थिक वृद्धि के लिए ‘मेक इन इंडिया’ की सफलता की कहानी की सराहना की है। श्री मोदी ने ‘मेक इन इंडिया’ कैसे भारत की अर्थव्यवस्था को वैश्विक मंच पर आगे बढ़ा रहा है, इसकी एक झलक साझा की है।

प्रधानमंत्री ने ‘डिजिटल इंडिया’ पहल के 9 साल पूरे होने की सराहना की

July 01st, 01:49 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ‘डिजिटल इंडिया’ पहल के 9 साल सफलतापूर्वक पूरे होने की सराहना की है। प्रधानमंत्री ने कहा कि डिजिटल इंडिया एक सशक्त भारत का प्रतीक है जिससे लोगों का ‘जीवनयापन और ज्‍यादा आसान' होता जा रहा है एवं पारदर्शिता भी बढ़ रही है।

प्रधानमंत्री ने बैंकिंग क्षेत्र को बदलने में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के योगदान की सराहना की

June 19th, 08:03 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने माईगवइंडिया द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किये गए एक थ्रेड को साझा किया है और बैंकिंग क्षेत्र को बदलने में पीएसयू बैंकों के योगदान को रेखांकित किया है।

प्रधानमंत्री ने लोगों से राष्ट्रीय रचनाकार पुरस्कार में भाग लेने का आग्रह किया

February 11th, 08:28 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लोगों से माईगव वेबसाइट पर उपलब्ध राष्ट्रीय रचनाकार पुरस्कार में भाग लेने का आग्रह किया है।

प्रधानमंत्री 26 दिसंबर को 'वीर बाल दिवस' के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे

December 25th, 04:17 pm

प्रधानमंत्री मोदी 26 दिसंबर, 2023 को नई दिल्ली के भारत मंडपम में 'वीर बाल दिवस' के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस अवसर पर वह दिल्ली में युवाओं के मार्च-पास्ट को भी हरी झंडी दिखाएंगे। विदित है कि पीएम मोदी ने 9 जनवरी 2022 को श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के दिन, उनके पुत्रों साहिबजादे बाबा ज़ोरवार सिंह जी और बाबा फतेह सिंह जी के शहीदी दिवस 26 दिसंबर को 'वीर बाल दिवस' के रूप में मनाए जाने की घोषणा की थी।

दीपावली पर सरकारी योजनाएं हर घर में खुशियां ला रही हैं: प्रधानमंत्री

November 10th, 03:03 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने इस बात पर संतोष जताया कि कई सरकारी योजनाएं दीपावली के अवसर पर हर घर में खुशियां ला रही हैं।

G20 समिट के सफल आयोजन के बाद भारत के प्रति आकर्षण बढ़ा: 'मन की बात' में पीएम मोदी

September 24th, 11:30 am

'मन की बात' कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग और भारत द्वारा G20 समिट की मेजबानी पर प्रकाश डाला। पीएम मोदी ने विश्व पर्यटन दिवस, भारत के पर्यटन उद्योग और सांस्कृतिक अन्वेषण के महत्व पर चर्चा की। उन्होंने शिक्षा और वन्यजीव संरक्षण में योगदान की प्रेरक कहानियां साझा कीं। पीएम ने 'वोकल फॉर लोकल' को बढ़ावा देते हुए त्योहारी सीजन के दौरान स्थानीय स्तर पर बने उत्पादों को खरीदने के लिए भी प्रोत्साहित किया।