140 करोड़ देशवासियों की मेहनत और प्रयास से साकार होगा विकसित भारत का लक्ष्य: पीएम मोदी
August 15th, 07:00 am
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से अपने संबोधन में 2047 तक विकसित भारत बनाने के संकल्प को दोहराया। उन्होंने कहा कि 140 करोड़ भारतीयों की ताकत और संकल्प से इस सपने को साकार किया जा सकता है। पीएम मोदी ने SHANTI एक्ट, रेलवे विद्युतीकरण, भारत के व्यापार समझौतों और नक्सलवाद के खात्मे समेत कई महत्वपूर्ण पहलों का जिक्र किया। उन्होंने देशवासियों से ‘शक्ति की सप्तधारा’ को अपनाने का आह्वान किया।पीएम मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित किया
August 15th, 06:50 am
पीएम मोदी ने आज 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित किया। अपने भाषण में, उन्होंने पिछले 12 वर्षों में मैन्युफैक्चरिंग, डिजिटल ग्रोथ और नागरिकों तक सरकारी सेवाओं की पहुंच के क्षेत्र में भारत की प्रगति का विस्तृत लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। उन्होंने राष्ट्रीय लक्ष्यों को हासिल करने के लिए सात प्रमुख क्षेत्रों को शामिल करते हुए परिवर्तनकारी ‘सप्त धारा’ की भी घोषणा की।भारत ने मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस
August 15th, 06:45 am
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से अपने संबोधन में 2047 तक विकसित भारत बनाने के संकल्प को दोहराया। उन्होंने कहा कि 140 करोड़ भारतीयों की ताकत और संकल्प से इस सपने को साकार किया जा सकता है। पीएम मोदी ने SHANTI एक्ट, रेलवे विद्युतीकरण, भारत के व्यापार समझौतों और नक्सलवाद के खात्मे समेत कई महत्वपूर्ण पहलों का जिक्र किया। उन्होंने देशवासियों से ‘शक्ति की सप्तधारा’ को अपनाने का आह्वान किया।ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई में युवाओं के साथ मजबूती से खड़ी है सरकार: पीएम मोदी
August 02nd, 11:25 am
पीएम नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 'नशा मुक्त युवा - विकसित भारत संकल्प अभियान' के शुभारंभ अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे जैसी गंभीर और घातक समस्या से दूर रहने के लिए प्रेरित करना है, ताकि भारत एक विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ सके। युवाओं को भारत की 'अमृत पीढ़ी' बताते हुए उन्होंने नशे के बुरे असर के बारे में बताया और युवाओं को इस जाल से बचाने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने उम्मीद जताई कि आज ली गई शपथ अगले 100 सप्ताह तक जारी रहेगी।पीएम मोदी ने 'नशा मुक्त युवा - विकसित भारत संकल्प अभियान' लॉन्च किया
August 02nd, 11:00 am
पीएम नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 'नशा मुक्त युवा - विकसित भारत संकल्प अभियान' के शुभारंभ अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे जैसी गंभीर और घातक समस्या से दूर रहने के लिए प्रेरित करना है, ताकि भारत एक विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ सके। युवाओं को भारत की 'अमृत पीढ़ी' बताते हुए उन्होंने नशे के बुरे असर के बारे में बताया और युवाओं को इस जाल से बचाने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने उम्मीद जताई कि आज ली गई शपथ अगले 100 सप्ताह तक जारी रहेगी।प्रधानमंत्री 2 अगस्त को 'नशा मुक्त युवा- विकसित भारत संकल्प अभियान' की शुरुआत करेंगे
August 01st, 04:04 pm
पीएम नरेन्द्र मोदी 2 अगस्त 2026 को 'नशा मुक्त युवा - विकसित भारत संकल्प अभियान' की शुरुआत करेंगे। इसके साथ ही पूरे देश में नशे के खिलाफ 100 सप्ताह तक चलने वाला जन भागीदारी अभियान शुरू होगा। इस पहल का मकसद युवाओं को नशीले पदार्थों से दूर रहने के लिए प्रेरित करना और उन्हें अपने समुदायों में सकारात्मक सामाजिक बदलाव का दूत बनने के लिए प्रोत्साहित करना है।विकसित वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के प्रतिभागियों ने पीएम मोदी से साझा किए अपने अनुभव
July 26th, 10:27 pm
पीएम नरेन्द्र मोदी ने विकसित वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम 2026 के प्रतिभागियों से संवाद किया। इस दौरान MYBharat के स्वयंसेवकों ने भारत के सीमावर्ती गांवों से जुड़ी अपनी प्रेरणादायक कहानियाँ साझा कीं। प्रतिभागियों ने बताया कि इस यात्रा ने उनके नजरिए को किस तरह बदला। स्थानीय समुदायों के साथ बातचीत, सीमावर्ती गांवों में जीवन के प्रत्यक्ष अनुभव और वहां के लोगों की भावनाओं को समझने से उन्हें “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” की भावना को और गहराई से जानने का अवसर मिला।वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम से सीमावर्ती गांवों के विकास को मिल रही नई रफ्तार: पीएम मोदी
July 26th, 05:00 pm
पीएम नरेन्द्र मोदी ने आज विकसित वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम 2026 के प्रतिभागियों से संवाद किया। उन्होंने MY Bharat के युवा साथियों के द्वारा पूरे देश में किए जा रहे सराहनीय कार्यों की प्रशंसा की। प्रधानमंत्री ने कहा कि सीमा पर बसे गांवों को अब देश के 'आखिरी गांव' नहीं, बल्कि 'भारत के पहले गांव' के रूप में पहचान दी गई है। उन्होंने इन गांवों में विकसित नई सुविधाओं और इंफ्रास्ट्रक्चर का उल्लेख किया तथा वहां के लोगों की देशभक्ति और राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण की भी खुले दिल से सराहना की।पीएम मोदी ने विकसित वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम 2026 के प्रतिभागियों से संवाद किया
July 26th, 04:30 pm
पीएम नरेन्द्र मोदी ने आज विकसित वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम 2026 के प्रतिभागियों से संवाद किया। उन्होंने MY Bharat के युवा साथियों के द्वारा पूरे देश में किए जा रहे सराहनीय कार्यों की प्रशंसा की। प्रधानमंत्री ने कहा कि सीमा पर बसे गांवों को अब देश के 'आखिरी गांव' नहीं, बल्कि 'भारत के पहले गांव' के रूप में पहचान दी गई है। उन्होंने इन गांवों में विकसित नई सुविधाओं और इंफ्रास्ट्रक्चर का उल्लेख किया तथा वहां के लोगों की देशभक्ति और राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण की भी खुले दिल से सराहना की।प्रधानमंत्री 26 जुलाई को विकसित वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम 2026 के प्रतिभागियों से संवाद करेंगे
July 25th, 11:10 am
पीएम नरेन्द्र मोदी 26 जुलाई को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विकसित वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम 2026 के प्रतिभागियों से संवाद करेंगे। माई भारत (MY Bharat) के माध्यम से आयोजित इस कार्यक्रम के तहत प्रतिभागियों को भारत के सीमावर्ती क्षेत्रों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और विकास की आकांक्षाओं को करीब से जानने का अवसर मिला। साथ ही, इस पहल ने जनभागीदारी, राष्ट्रीय एकता और सीमा से लगे गांवों के सामरिक महत्व के प्रति लोगों की समझ को और मजबूत किया।पीएम मोदी ने 52वीं PRAGATI मीटिंग की अध्यक्षता की
June 24th, 09:04 pm
पीएम मोदी ने लगभग ₹30,000 करोड़ की प्रमुख इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं की समीक्षा की और PM GatiShakti के माध्यम से उनके समयबद्ध क्रियान्वयन पर जोर दिया। उन्होंने TB मुक्त भारत अभियान की प्रगति की भी समीक्षा की तथा डिजिटल टेक्नोलॉजी और AI के उपयोग पर बल दिया। पीएम मोदी ने साइबर क्राइम और डिजिटल धोखाधड़ी से निपटने हेतु मजबूत समन्वय, तेज प्रतिक्रिया तंत्र और प्रभावी शिकायत निवारण व्यवस्था का भी आह्वान किया।पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में पश्चिम एशिया संकट से निपटने के लिए 140 करोड़ भारतीयों की एकता पर भरोसा जताया
March 29th, 11:30 am
इस महीने के ‘मन की बात’ कार्यक्रम में पीएम मोदी ने पश्चिम एशिया संघर्ष पर बात की और संकट से निपटने के लिए एकजुट रहने की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अफवाहों में न आएँ और सिर्फ सरकार द्वारा दी गई जानकारी पर ही भरोसा करें। पीएम ने ज्ञान भारतम सर्वे, खेल और फिटनेस, जल संरक्षण, मछली पालन और सौर ऊर्जा जैसे अहम मुद्दों का भी उल्लेख किया।NCC भारत की युवाशक्ति को आत्मविश्वासी बनाने वाला एक आंदोलन है: दिल्ली में वार्षिक NCC रैली में पीएम मोदी
January 28th, 04:00 pm
पीएम मोदी ने दिल्ली के करियप्पा परेड ग्राउंड में वार्षिक NCC रैली को संबोधित किया। अपने संबोधन में पीएम ने महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री रहे दिवंगत श्री अजित पवार को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि भारत ने कई देशों के साथ जो FTA साइन किए हैं, जिनमें हाल ही में हुआ भारत-EU FTA भी शामिल है, उनसे युवाओं के लिए अनगिनत मौके बनेंगे। पीएम ने यह भी कहा कि देश में एक नई परंपरा शुरू की जानी चाहिए, जिसके तहत हर साल 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर पहली बार वोट देने वालों के सम्मान में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाए।पीएम मोदी ने दिल्ली में वार्षिक NCC पीएम रैली को संबोधित किया
January 28th, 03:30 pm
पीएम मोदी ने दिल्ली के करियप्पा परेड ग्राउंड में वार्षिक NCC रैली को संबोधित किया। अपने संबोधन में पीएम ने महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री रहे दिवंगत श्री अजित पवार को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि भारत ने कई देशों के साथ जो FTA साइन किए हैं, जिनमें हाल ही में हुआ भारत-EU FTA भी शामिल है, उनसे युवाओं के लिए अनगिनत मौके बनेंगे। पीएम ने यह भी कहा कि देश में एक नई परंपरा शुरू की जानी चाहिए, जिसके तहत हर साल 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर पहली बार वोट देने वालों के सम्मान में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाए।प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर नागरिकों को बधाई दी
January 25th, 10:24 am
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर नागरिकों को बधाई दी।प्रधानमंत्री 20-21 जून को बिहार, ओडिशा और आंध्र प्रदेश का दौरा करेंगे
June 19th, 05:48 pm
पीएम मोदी 20-21 जून को बिहार, ओडिशा और आंध्र प्रदेश का दौरा करेंगे। वे बिहार के सीवान जाएंगे और कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद वे ओडिशा के भुवनेश्वर का दौरा करेंगे और राज्य सरकार का एक साल पूरा होने के मौके पर विभिन्न विकास परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। पीएम, आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में भी भाग लेंगे।जब हम अपनी जड़ों से जुड़े रहते हैं, तो चाहे कितना भी बड़ा तूफान क्यों न हो, वह हमें उखाड़ नहीं सकता: ‘मन की बात’ में पीएम मोदी
March 30th, 11:30 am
पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने छात्रों की छुट्टियों की योजना, जल संरक्षण की सफलता की कहानियों और दैनिक जीवन में फिटनेस की महत्वपूर्ण भूमिका सहित कई दिलचस्प विषयों पर जानकारी साझा की। प्रधानमंत्री ने उन्हें मिले उल्लेखनीय पत्रों, टेक्सटाइल वेस्ट को रोकने के लिए इनोवेटिव एफर्ट्स और योग के महत्व पर भी प्रकाश डाला। इसके अलावा, उन्होंने भारतीय संस्कृति के लिए बढ़ती वैश्विक प्रशंसा और दुनिया भर में आयुर्वेद की बढ़ती स्वीकार्यता के बारे में भी बात की।दिल्ली में विकास, विजन और विश्वास की जीत हुई है: पीएम
February 08th, 07:00 pm
राष्ट्रीय राजधानी में 27 साल बाद भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। भाजपा मुख्यालय में उत्साही कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने इस जीत को विकास, दूरदर्शिता और विश्वास की जीत बताया। प्रधानमंत्री ने कहा, आज दिल्ली के लोग उत्साह और सुकून दोनों से भरे हुए हैं। उत्साह जीत का है और सुकून दिल्ली को आप-दा से मुक्त कराने का है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि दिल्ली ने अराजकता के दौर से आगे निकलकर प्रगति को चुना है।पीएम मोदी ने दिल्ली में ऐतिहासिक जीत के बाद पार्टी मुख्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया
February 08th, 06:30 pm
राष्ट्रीय राजधानी में 27 साल बाद भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। भाजपा मुख्यालय में उत्साही कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने इस जीत को विकास, दूरदर्शिता और विश्वास की जीत बताया। प्रधानमंत्री ने कहा, आज दिल्ली के लोग उत्साह और सुकून दोनों से भरे हुए हैं। उत्साह जीत का है और सुकून दिल्ली को आप-दा से मुक्त कराने का है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि दिल्ली ने अराजकता के दौर से आगे निकलकर प्रगति को चुना है।‘सबका साथ, सबका विकास’ हमारी सामूहिक जिम्मेदारी: राज्यसभा में पीएम
February 06th, 04:21 pm
पीएम मोदी ने राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का उत्तर देते हुए 2014 से अब तक अपनी सरकार के तहत भारत की विकास यात्रा पर प्रकाश डाला। उन्होंने मार्गदर्शक सिद्धांत के रूप में ‘सबका साथ, सबका विकास’ पर जोर देते हुए समावेशी विकास, एससी/एसटी/ओबीसी सशक्तीकरण, नारी शक्ति और मुद्रा व पीएम विश्वकर्मा योजना जैसी पहलों के माध्यम से आर्थिक आत्मनिर्भरता पर ध्यान केंद्रित किया।