प्रधानमंत्री ने ईद-उल-अधा के अवसर पर सभी को बधाई दी

May 28th, 09:55 am

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने ईद-उल-अधा के अवसर पर सभी लोगों को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मिलाद-उन-नबी के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दीं

September 05th, 08:31 am

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मिलाद-उन-नबी के अवसर पर सभी को अपनी शुभकामनाएँ दी हैं। श्री मोदी ने कहा, यह पवित्र दिन हमारे समाज में शांति और खुशहाली लाए। करुणा, सेवा और न्याय के मूल्य सदैव हमारा मार्गदर्शन करें।

प्रधानमंत्री ने ईद-उल-अजहा पर सभी को बधाई दी

June 07th, 09:09 am

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ईद-उल-अजहा के अवसर पर सभी को बधाई दी है।

हमारी सरकार कनेक्टिविटी पर बल दे रही है और गरीब कल्याण व सामाजिक न्याय भी सुनिश्चित कर रही है: हिसार, हरियाणा में पीएम मोदी

April 14th, 11:00 am

पीएम मोदी ने हिसार में ₹410 करोड़ की लागत वाले महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट टर्मिनल की आधारशिला रखी और हिसार तथा अयोध्या के बीच पहली फ्लाइट को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने अफोर्डेबल एयर ट्रैवल, हरियाणा की बढ़ती आकांक्षाओं और बाबासाहेब अंबेडकर के सभी के लिए सम्मान, समानता और सशक्तीकरण के विजन के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला।

पीएम मोदी ने ₹410 करोड़ से अधिक की लागत वाली हिसार एयरपोर्ट की नई टर्मिनल बिल्डिंग की आधारशिला रखी

April 14th, 10:16 am

पीएम मोदी ने हिसार में ₹410 करोड़ की लागत वाले महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट टर्मिनल की आधारशिला रखी और हिसार तथा अयोध्या के बीच पहली फ्लाइट को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने अफोर्डेबल एयर ट्रैवल, हरियाणा की बढ़ती आकांक्षाओं और बाबासाहेब अंबेडकर के सभी के लिए सम्मान, समानता और सशक्तीकरण के विजन के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला।

जब Growth को Aspirations ड्राइव करती हैं, तो वो समावेशी भी होती है और Sustainable भी: राइजिंग भारत समिट में पीएम मोदी

April 08th, 08:30 pm

पीएम मोदी ने News18 Rising Bharat Summit को संबोधित किया। उन्होंने विकसित भारत के लिए युवाओं के सपनों, दृढ़ संकल्प और उत्साह का उल्लेख किया। प्रधानमंत्री ने ₹12 लाख तक की आय पर जीरो टैक्स, 10,000 नई मेडिकल सीटें और 6,500 नई IIT सीटें, 50,000 नई अटल टिंकरिंग लैब और 52 करोड़ से अधिक मुद्रा स्कीम लोन सहित प्रमुख इनिशिएटिव्स पर प्रकाश डाला। प्रधानमंत्री ने वक्फ कानून पारित करने के लिए संसद को बधाई दी।

पीएम मोदी ने ‘राइजिंग भारत समिट’ में भाग लिया

April 08th, 08:15 pm

पीएम मोदी ने News18 Rising Bharat Summit को संबोधित किया। उन्होंने विकसित भारत के लिए युवाओं के सपनों, दृढ़ संकल्प और उत्साह का उल्लेख किया। प्रधानमंत्री ने ₹12 लाख तक की आय पर जीरो टैक्स, 10,000 नई मेडिकल सीटें और 6,500 नई IIT सीटें, 50,000 नई अटल टिंकरिंग लैब और 52 करोड़ से अधिक मुद्रा स्कीम लोन सहित प्रमुख इनिशिएटिव्स पर प्रकाश डाला। प्रधानमंत्री ने वक्फ कानून पारित करने के लिए संसद को बधाई दी।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ईद-उल-फितर पर सभी को बधाई दी

March 31st, 09:08 am

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज ईद-उल-फितर के अवसर पर सभी को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने नवरोज़ पर देशवासियों को बधाई दी

March 20th, 10:31 am

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नवरोज़ के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दी हैं। श्री मोदी ने कामना की है कि यह विशेष दिन सभी के लिए खुशियां, समृद्धि और बेहतर स्वास्थ्य लेकर आए।

प्रधानमंत्री ने रमज़ान के पवित्र महीने की शुभकामनाएं दीं

March 02nd, 08:54 am

रमज़ान का पवित्र महीना शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने इस पवित्र अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

हमारी सरकार श्रद्धालुओं के लिए बेहतर तीर्थयात्रा अनुभव सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है: प्रधानमंत्री

January 13th, 06:17 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सऊदी अरब के हज एवं उमरा मंत्री तौफीक बिन फवजान अल-रबिया के साथ किए गए हज समझौते 2025 का स्वागत किया है। श्री मोदी ने कहा कि यह समझौता भारत से हज करने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक शानदार समाचार है। प्रधानमंत्री ने कहा, हमारी सरकार श्रद्धालुओं के लिए बेहतर तीर्थयात्रा अनुभव सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

काशी एक बार फिर, राष्ट्र को नई गति देने की साक्षी बनी: वाराणसी में पीएम मोदी

October 20th, 04:54 pm

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वाराणसी में कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया, जिनमें ₹6,100 करोड़ से अधिक की लागत वाले कई एयरपोर्ट प्रोजेक्ट्स और वाराणसी में कई विकास पहल शामिल हैं। काशी के प्रगति परिदृश्य पर उन्होंने कहा कि यहां विकास भी हो रहा है और विरासत भी संरक्षित हो रही है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी में कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया

October 20th, 04:15 pm

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वाराणसी में कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया, जिनमें ₹6,100 करोड़ से अधिक की लागत वाले कई एयरपोर्ट प्रोजेक्ट्स और वाराणसी में कई विकास पहल शामिल हैं। काशी के प्रगति परिदृश्य पर उन्होंने कहा कि यहां विकास भी हो रहा है और विरासत भी संरक्षित हो रही है।

गरीब कल्याण मेरी सरकार की बहुत बड़ी प्राथमिकता: होशियारपुर, पंजाब में पीएम मोदी

May 30th, 11:53 am

पंजाब के होशियारपुर में एक रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, मैं पूरे ईमानदार मन से देश की सेवा में जुटा हुआ हूं। इसलिए जनता-जनार्दन ने तीसरी बार मोदी सरकार बनाना पक्का कर दिया है। सत्तारूढ़ दल को निशाने पर लेते हुए उन्होंने कहा कि ये लोग, पंजाब को नशे से मुक्त करने के नाम पर सत्ता में आए थे। लेकिन इन्होंने नशे को ही अपनी कमाई का साधन बना दिया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने पंजाब के होशियारपुर में विशाल जनसभा की

May 30th, 11:14 am

पंजाब के होशियारपुर में एक रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, मैं पूरे ईमानदार मन से देश की सेवा में जुटा हुआ हूं। इसलिए जनता-जनार्दन ने तीसरी बार मोदी सरकार बनाना पक्का कर दिया है। सत्तारूढ़ दल को निशाने पर लेते हुए उन्होंने कहा कि ये लोग, पंजाब को नशे से मुक्त करने के नाम पर सत्ता में आए थे। लेकिन इन्होंने नशे को ही अपनी कमाई का साधन बना दिया है।

एक तरफ मोदी की गारंटी है तो दूसरी तरफ कांग्रेस का बर्बादी का मॉडल: सिरमौर, हिमाचल प्रदेश में पीएम मोदी

May 24th, 10:00 am

चुनाव प्रचार के लिए हिमाचल प्रदेश पहुंचे पीएम मोदी ने सिरमौर में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि देश में अब तक हुए पांच चरणों के चुनाव के बाद बीजेपी-एनडीए की सरकार बननी पक्की हो चुकी है, साथ ही हिमाचल इस बार भाजपा के लिए 4-0 से हैट्रिक लगाएगा। प्रधानमंत्री ने हिमाचल प्रदेश की जनता के साथ झूठ और विश्वासघात के लिए कांग्रेस पार्टी की आलोचना की।

प्रधानमंत्री ने हिमाचल प्रदेश के सिरमौर और मंडी में चुनावी सभाओं को संबोधित किया

May 24th, 09:30 am

चुनावी दौर पर हिमाचल प्रदेश पहुंचे पीएम मोदी ने सिरमौर की रैली में कहा कि देश में अब तक हुए पांच चरणों के चुनाव के बाद बीजेपी-एनडीए की सरकार बननी पक्की हो चुकी है, साथ ही हिमाचल इस बार भाजपा के लिए 4-0 से हैट्रिक लगाएगा। वहीं मंडी की रैली में उन्होंने कहा कि कांग्रेस को गरीबी और संकट से घिरा हुआ भारत पसंद है, इसलिए वो देश के विकास में रिवर्स गियर लगाना चाहती है।

एनडीए के विजय रथ को जनता तेजी से आगे ले जा रही है: वारंगल में पीएम मोदी

May 08th, 10:20 am

दिन की दूसरी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, वारंगल मेरे दिल में और भाजपा की यात्रा में, एक विशेष स्थान रखता है। 40 साल पहले, जब भाजपा के पास केवल 2 सांसद थे, उनमें से एक हनमकोंडा से था। हम आपके आशीर्वाद और स्नेह को कभी नहीं भूल सकते। जब भी हमें मुश्किलों का सामना करना पड़ा, वारंगल के लोगों ने हमेशा हमारा साथ दिया।

प्रधानमंत्री ने तेलंगाना के करीमनगर और वारंगल में चुनावी रैली को संबोधित किया

May 08th, 09:09 am

पीएम मोदी ने तेलंगाना के करीमनगर और वारंगल में चुनावी रैली की। उन्होंने करीमनगर में लोगों से कहा, आपने बीजेपी की जीत पहले ही तय कर दी है और कांग्रेस की हार यहां इतनी पक्की है कि उसे उम्मीदवार भी मुश्किल से मिला है। वारंगल की अपनी दूसरी रैली में पीएम ने कहा कि जबसे राज्य में कांग्रेस आई है तब से तेलंगाना का विकास ठप्प हो गया है और खजाना खाली।

आपका प्रत्येक वोट 'विकसित भारत-विकसित बंगाल' के सपने को पूरा करेगा: मालदा उत्तर में पीएम मोदी

April 26th, 11:15 am

पश्चिम बंगाल के मालदा उत्तर में आयोजित चुनावी रैली में पीएम मोदी ने कहा कि एक समय बंगाल, समाज और जीवन के हर क्षेत्र में देश का नेतृत्व करता था लेकिन लेफ्ट और टीएमसी सरकारों ने बंगाल की इस महानता को चूर-चूर कर दिया है। उन्होंने कहा, टीएमसी आपको लूटने का कोई मौका नहीं छोड़ती। बंगाल के विकास के लिए केंद्र से भेजा जाने वाला पैसा, टीएमसी के नेता, मंत्री और तोलाबाज खा जाते हैं।