कैबिनेट ने महाराष्ट्र में JNPA पोर्ट से चौक तक 6-लेन एक्सेस कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड हाईवे के निर्माण को मंजूरी दी
March 19th, 04:12 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने महाराष्ट्र में जेएनपीए पोर्ट (पगोटे) से चौक (29.219 किमी.) तक 6 लेन की एक्सेस नियंत्रित ग्रीनफील्ड हाई स्पीड राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण को मंजूरी दे दी है। इस परियोजना को 4500.62 करोड़ रुपये की कुल पूंजी लागत पर बिल्ड, ऑपरेट और ट्रांसफर (बीओटी) मोड पर संपन्न किया जाएगा।