महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की
May 28th, 01:59 pm
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।परिणामों की सूची: साइप्रस गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम श्री निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स की भारत की राजकीय यात्रा
May 22nd, 04:11 pm
साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स की भारत यात्रा के दौरान संस्कृति, आतंकवाद-रोधी सहयोग, डिप्लोमैटिक ट्रेनिंग, इनोवेशन एवं टेक्नोलॉजी, हायर एजुकेशन और रिसर्च जैसे क्षेत्रों में कई MoUs और समझौतों पर हस्ताक्षर हुए। इस यात्रा का मुख्य आकर्षण भारत-साइप्रस संबंधों का स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप में अपग्रेड होना रहा।भारत और वियतनाम के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी बढ़ाए जाने पर संयुक्त वक्तव्य
May 06th, 05:24 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के निमंत्रण पर वियतनाम के राष्ट्रपति और वियतनामी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के महासचिव श्री तो लाम 5 से 7 मई 2026 तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर हैं। राष्ट्रपति तो लाम के साथ एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल और बड़ा व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल भी भारत आया है।प्रधानमंत्री ने महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर महाराष्ट्र की जनता को शुभकामनाएं दीं
May 01st, 09:14 am
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर महाराष्ट्र की जनता को शुभकामनाएं दीं।प्रधानमंत्री 28-29 अप्रैल को उत्तर प्रदेश की यात्रा करेंगे
April 26th, 03:46 pm
पीएम मोदी 28-29 अप्रैल को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। इस दौरान वे वाराणसी में एक महिला सम्मेलन में भाग लेंगे और लगभग 6,350 करोड़ रुपये के विभिन्न डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद वे श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन और पूजा करेंगे। साथ ही हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे, जो राज्य में समग्र आर्थिक विकास को गति देगा।पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में देशवासियों से डिजिटल जनगणना 2027 में भाग लेने और इसे सफल बनाने का आग्रह किया
April 26th, 11:30 am
इस महीने के ‘मन की बात’ कार्यक्रम में पीएम मोदी ने न्यूक्लियर और विंड एनर्जी सेक्टर में भारत की प्रगति को रेखांकित किया। उन्होंने भगवान बुद्ध की शिक्षाओं, बीटिंग रिट्रीट समारोह, प्रकृति संरक्षण, बाँस सेक्टर, प्राचीन ग्रंथों और मैथमैटिकल ओलंपियाड प्रोग्राम जैसे कई अहम विषयों पर भी बात की। पीएम ने मौजूदा डिजिटल जनगणना अभियान का उल्लेख करते हुए सभी से इसमें हिस्सा लेने की अपील भी की।भारत-दक्षिण कोरिया ने शिपबिल्डिंग, शिपिंग और मरीन लॉजिस्टिक्स में सहयोग के लिए कॉम्प्रिहेंसिव फ्रेमवर्क बनाया
April 20th, 10:51 pm
पीएम मोदी और रिपब्लिक ऑफ कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग ने शिपबिल्डिंग, शिपिंग और मरीन लॉजिस्टिक्स में आपसी सहयोग पर विस्तार से और सार्थक चर्चा की। दोनों पक्षों ने माना कि ‘मैरीटाइम अमृत काल 2047’ विजन के तहत भारत की समुद्री महत्वाकांक्षाएं, कोरिया के साथ लंबे समय के सहयोग के लिए बड़े अवसर पैदा करती हैं।विकसित राजस्थान की मजबूत नींव, विकसित भारत के संकल्प को और अधिक ताकत दे रही है: पीएम मोदी
March 07th, 03:15 pm
पीएम मोदी ने कोटा एयरपोर्ट के शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए इसे कोटा के लिए नई आशा और नई उपलब्धि का दिन बताया। उन्होंने कहा कि बेहतर हवाई कनेक्टिविटी से इस क्षेत्र में दुनियाभर से पर्यटक आएँगे, जिससे स्थानीय लोगों को लाभ होगा। कोटा क्षेत्र में हुए प्रमुख इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट का उल्लेख करते हुए उन्होंने कोटा सांसद और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की क्षेत्र के विकास के प्रति समर्पण और संसद में उनकी भूमिका की सराहना की।पीएम मोदी ने कोटा एयरपोर्ट की आधारशिला रखी, हाड़ौती क्षेत्र के बदलाव पर जोर दिया
March 07th, 02:45 pm
पीएम मोदी ने कोटा एयरपोर्ट के शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए इसे कोटा के लिए नई आशा और नई उपलब्धि का दिन बताया। उन्होंने कहा कि बेहतर हवाई कनेक्टिविटी से इस क्षेत्र में दुनियाभर से पर्यटक आएँगे, जिससे स्थानीय लोगों को लाभ होगा। कोटा क्षेत्र में हुए प्रमुख इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट का उल्लेख करते हुए उन्होंने कोटा सांसद और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की क्षेत्र के विकास के प्रति समर्पण और संसद में उनकी भूमिका की सराहना की।जब भारत और कनाडा एक साथ खड़े होते हैं, तो हम पूँजी और क्षमता की एक बड़ी आर्थिक ताकत बनाते हैं: भारत-कनाडा सीईओ फोरम में पीएम मोदी
March 02nd, 02:30 pm
भारत-कनाडा सीईओ फोरम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने दोनों देशों के बीच मजबूत होते रिश्तों पर जोर दिया, जो आपसी व्यापार को 50 अरब डॉलर तक ले जाने की दिशा में लगातार बढ़ रहे हैं। उन्होंने क्लीन एनर्जी, इंफ्रास्ट्रक्चर, एआई, मैन्युफैक्चरिंग एवं टेक्नोलॉजी और फूड प्रोसेसिंग जैसे क्षेत्रों को लेकर कुछ सुझाव साझा किए। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि यह साझेदारी केवल देशों की राजधानियों तक सीमित न रहकर राज्यों और प्रांतों तक फैलनी चाहिए।प्रधानमंत्री ने महाराष्ट्र के नागपुर में फैक्टरी में हुए विस्फोट में हुई जनहानि पर शोक व्यक्त किया
March 01st, 12:09 pm
प्रधानमंत्री ने महाराष्ट्र के नागपुर में एक फैक्टरी में हुए विस्फोट पर गहरा शोक व्यक्त किया है।कनाडा के प्रधानमंत्री की भारत यात्रा
February 26th, 10:40 am
कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी चार दिवसीय आधिकारिक भारत यात्रा पर रहेंगे। वे 27 फरवरी को मुंबई पहुंचेंगे और अगले दो दिनों में कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे। वे 1 मार्च को दिल्ली पहुंचेंगे और 2 मार्च को पीएम मोदी के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगे, जिसमें भारत-कनाडा स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप के विभिन्न क्षेत्रों में हुई प्रगति की समीक्षा की जाएगी। दोनों नेता भारत-कनाडा सीईओ फोरम में भी भाग लेंगे।‘इंडिया-फ्रांस ईयर ऑफ इनोवेशन’ दोनों देशों की इनोवेट और नेतृत्व करने की साझा प्रतिबद्धता है: इंडिया-फ्रांस इनोवेशन फोरम में पीएम मोदी
February 18th, 12:07 pm
मुंबई में ‘इंडिया-फ्रांस इनोवेशन फोरम’ में अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने और राष्ट्रपति मैक्रों ने 2026 को ‘इंडिया-फ्रांस ईयर ऑफ इनोवेशन’ के रूप में मनाने का फैसला किया है। पिछले एक दशक में इनोवेशन के क्षेत्र में सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए उन्होंने इंडस्ट्री लीडर्स से ‘अटल इनोवेशन मिशन’ से जुड़ने की अपील की। उन्होंने सभी से भारत के साथ मिलकर ऐसा भविष्य बनाने का आह्वान किया, जहां टेक्नोलॉजी मानवता की सेवा करे और प्रोग्रेस सबको साथ लेकर आगे बढ़े।भारत-फ्रांस संयुक्त बयान
February 18th, 08:10 am
फ्रांस के राष्ट्रपति श्री इमैनुएल मैक्रों प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के निमंत्रण पर 17 से 19 फरवरी 2026 तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर हैं। इस दौरान उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इम्पैक्ट समिट 2026 में भाग लिया। श्री मैक्रों और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने द्विपक्षीय वार्ता की और 17 फरवरी को मुंबई में संयुक्त रूप से भारत-फ्रांस नवाचार वर्ष 2026 का उद्घाटन किया। राष्ट्रपति मैक्रों की यह भारत की चौथी यात्रा है जबकि प्रधानमंत्री मोदी ने फरवरी 2025 में फ्रांस का दौरा किया था।परिणामों की सूची: फ्रांसीसी राष्ट्रपति की भारत यात्रा
February 17th, 07:00 pm
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन की भारत की आधिकारिक यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच कई एमओयू और समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। ये समझौते तकनीक और नवाचार, रक्षा और सुरक्षा, महत्वपूर्ण और उभरती तकनीकों, स्वास्थ्य और अन्य कई क्षेत्रों से जुड़े हैं। भारत-फ्रांस संबंधों को स्पेशल ग्लोबल स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप का दर्जा भी दिया गया है।भारत–फ्रांस की साझेदारी हर सीमा से परे: फ्रांसीसी राष्ट्रपति के साथ जॉइंट प्रेस मीट के दौरान पीएम मोदी
February 17th, 04:00 pm
फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रोन के साथ जॉइंट प्रेस मीट में अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि भारत-फ्रांस संबंध एक स्पेशल ग्लोबल स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप के स्तर तक पहुंच गए हैं। यूरोपीय संघ के साथ भारत के मुक्त व्यापार समझौते (FTA) पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि इससे भारत-फ्रांस संबंधों को अभूतपूर्व गति मिलेगी। उन्होंने आगे कहा कि भारत लोथल स्थित नेशनल मैरीटाइम हेरिटेज कॉम्प्लेक्स पर फ्रांस के साथ सहयोग करेगा।प्रधानमंत्री ने फ्रांस के राष्ट्रपति का स्वागत किया, द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर जोर
February 17th, 09:57 am
पीएम मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन का हार्दिक स्वागत करते हुए यह भरोसा जताया कि यह दौरा भारत-फ्रांस संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि मुंबई और फिर दिल्ली में होने वाली बैठकों में दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को नई गति मिलेगी, जिससे न केवल दोनों देशों बल्कि व्यापक वैश्विक समुदाय को भी लाभ मिलता रहेगा।प्रधानमंत्री 17 फरवरी को मुंबई में फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों से मुलाकात करेंगे
February 16th, 09:02 am
पीएम मोदी 17 फरवरी 2026 को मुंबई में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात करेंगे। दोनों नेता मुंबई के लोक भवन में द्विपक्षीय बैठक करेंगे। बैठक में भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी की प्रगति की समीक्षा होगी और क्षेत्रीय व वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया जाएगा। साथ ही, वे ‘इंडिया-फ्रांस ईयर ऑफ इनोवेशन 2026’ का शुभारंभ भी करेंगे।कैबिनेट ने महाराष्ट्र में NH-160A के एक हिस्से के अपग्रेडेशन को ₹3320.38 करोड़ की लागत से मंजूरी दी
February 14th, 01:05 pm
पीएम मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी ने महाराष्ट्र में NH-160A के रिहैबिलिटेशन और अपग्रेडेशन को मंजूरी दी है, जिसकी लागत 3,320.38 करोड़ रुपये है। PM GatiShakti सिद्धांतों के अनुसार प्रस्तावित इस प्रोजेक्ट से यात्रा का समय कम होगा और आदिवासी क्षेत्र में बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर बेहतर होगा, जिससे समग्र आर्थिक विकास में मदद मिलेगी।आज भारतीय रेल आधुनिक और आत्मनिर्भर बन रही है: मालदा, पश्चिम बंगाल में पीएम मोदी
January 17th, 02:00 pm
पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल के मालदा में 3,250 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया। इन परियोजनाओं से बंगाल और पूर्वोत्तर क्षेत्र में कनेक्टिविटी मजबूत होगी और विकास को तेज गति मिलेगी। प्रधानमंत्री ने देश की पहली मेड-इन-इंडिया वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाई, जो माँ काली की धरती को माँ कामाख्या की धरती से जोड़ती है। उन्होंने मालदा स्टेशन पर यात्रियों से बातचीत की, यात्रियों ने प्रधानमंत्री से मिलकर अपनी खुशी जाहिर की और यात्रा को यादगार बताया।