गुंडों के इशारे पर या कोर्ट के आदेश पर चलती है TMC सरकार: अरामबाग की रैली में पीएम मोदी

April 26th, 01:50 pm

पश्चिम बंगाल के आरामबाग में विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि 15 साल तक भय और दबाव झेलने के बाद अब बंगाल के लोग अन्याय को हराने के लिए ठान चुके हैं। उन्होंने कहा कि टीएमसी सरकार सिर्फ अदालत के हस्तक्षेप के बाद ही कार्रवाई करती है। पीएम ने लोगों से बीजेपी के पक्ष में निर्णायक मतदान करने की अपील की और कहा कि भय, भ्रष्टाचार और सिंडिकेट के नियंत्रण से मुक्त सरकार ही बंगाल की असली क्षमता को सामने ला सकती है।

TMC के 15 साल के ‘सिंडिकेट राज’ की एक्सपायरी डेट 4 मई: बनगांव की जनसभा में पीएम मोदी

April 26th, 01:30 pm

पश्चिम बंगाल के बनगांव में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने टीएमसी पर भ्रष्टाचार, सिंडिकेट राज और भय की राजनीति को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि टीएमसी के शासन में “नारीशक्ति” सबसे ज्यादा प्रभावित हुई है, और महिलाओं से बदलाव की अगुवाई करने की अपील की। साथ ही, उन्होंने पश्चिम बंगाल के लिए विकास, सुरक्षा और समृद्धि का बीजेपी का रोडमैप भी बताया और श्यामा प्रसाद मुखर्जी की विरासत को याद किया।

पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल के बनगांव और आरामबाग में विशाल जनसभाओं को संबोधित किया

April 26th, 01:24 pm

पीएम मोदी ने बनगांव और आरामबाग में विशाल जनसभाओं को संबोधित किया, जिसमें उन्होंने TMC के भ्रष्टाचार, सिंडिकेट राज और भय की राजनीति के खिलाफ सख्त संदेश दिया। साथ ही पश्चिम बंगाल में विकास, सुरक्षा और समृद्धि के लिए बीजेपी का रोडमैप प्रस्तुत किया।

TMC के संरक्षण में रहे अपराधियों को सजा मिलेगी: जादवपुर,पश्चिम बंगाल में पीएम मोदी

April 24th, 11:45 am

पश्चिम बंगाल के जादवपुर में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने पहले चरण के मतदान में भारी जन भागीदारी का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि संभवतः TMC पहले चरण में अपना खाता भी नहीं खोल पाएगी और दूसरे चरण के मतदाताओं से विकसित बंगाल के लिए बीजेपी को निर्णायक समर्थन देने की अपील की। उन्होंने जादवपुर विश्वविद्यालय की स्थिति पर चिंता जताई और स्थानीय मुद्दों को भी उठाया।

पीएम मोदी का दमदार संबोधन, दमदम और जादवपुर में दिखा जोश

April 24th, 11:30 am

पीएम नरेन्द्र मोदी ने आज पश्चिम बंगाल के दमदम और जादवपुर में दो विशाल जनसभाओं को संबोधित करते हुए ऊर्जावान भाषण दिया, जिसने बंगाल के लोगों में उत्साह भर दिया। उन्होंने बदलाव की स्पष्ट लहर के लिए नागरिकों को बधाई दी और कहा कि पहले चरण के मतदान ने ही राज्य की राजनीति में बड़े बदलाव का संकेत दे दिया है।

West Bengal continues to suffer under corruption and “cut money” culture: PM Modi in Medinipur

April 19th, 11:30 am

मेदिनीपुर की रैली में पीएम मोदी ने भारत की तेज तरक्की और TMC राज में बंगाल के ठहराव के बीच का अंतर बताया। उन्होंने भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और पलायन का उल्लेख किया। 'लूट-मुक्त बंगाल' की अपील करते हुए पीएम ने बदलाव की जरूरत पर बल दिया और ‘पाल्टानो दरकार’ का नारा दिया। उन्होंने बंगाल में मत्स्य पालन की अपार संभावनाओं का भी जिक्र किया और “ब्लू रिवोल्यूशन” का वादा किया।

मंडियों से TMC सिंडिकेट्स हटाए जाएंगे, ताकि शोषण बंद हो: झाड़ग्राम में पीएम मोदी

April 19th, 11:20 am

झाड़ग्राम रैली में पीएम मोदी ने घुसपैठ और उसके बंगाल की पहचान पर असर को लेकर चिंता जताई और विभाजनकारी राजनीति से सावधान रहने की बात कही। उन्होंने बिजली के भारी बिलों और किल्लत की समस्या को उजागर किया तथा 'पीएम सूर्य घर' योजना के जरिए स्वच्छ और सस्ती बिजली देकर राहत दिलाने का वादा किया। पीएम ने किसानों, आदिवासियों और युवाओं के लिए बड़े आश्वासन, ज्यादा MSP, विस्तारित कल्याण योजनाएं, बेहतर स्कूल-स्वास्थ्य सेवाएं और सिंडिकेट नियंत्रण से मुक्ति की बात भी रखी।

हजारों करोड़ रुपये की रेलवे और सड़क परियोजनाओं में अड़ंगा डाल रही TMC: पुरुलिया में पीएम मोदी

April 19th, 11:10 am

पुरुलिया रैली में पीएम मोदी ने अधूरे पड़े सिंचाई प्रोजेक्ट्स और मंडियों व कोल्ड स्टोरेज पर सिंडिकेट के नियंत्रण के कारण किसानों की परेशानियों को उजागर किया। उन्होंने बेहतर MSP, पीएम-किसान के लाभ का विस्तार, सिंचाई सहायता, पीएम-कुसुम और फसल बीमा योजना का लाभ देने का वादा किया। साथ ही उन्होंने दोहराया कि “फैक्ट्रियां डर से नहीं, भरोसे से चलती हैं।”

धर्म के आधार पर आरक्षण को बढ़ावा दे रही TMC, संविधान का घोंट रही गला: बिष्णुपुर में पीएम मोदी

April 19th, 11:01 am

बिष्णुपुर की पवित्र धरती को नमन करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि बीजेपी की पहचान महिला सशक्तिकरण, महिला सुरक्षा और महिलाओं के सम्मान से है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने महिलाओं के लिए 33% आरक्षण सुनिश्चित किया, लेकिन TMC ने कांग्रेस के साथ मिलकर पश्चिम बंगाल में इसको लागू होने से रोक दिया।

पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल के बिष्णुपुर, पुरुलिया, झाड़ग्राम और मेदिनीपुर में विशाल जनसभाओं को संबोधित किया

April 19th, 11:00 am

पीएम मोदी ने बिष्णुपुर, पुरुलिया, झाड़ग्राम और मेदिनीपुर में विशाल जनसभाओं को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने महिला सशक्तिकरण, विकास और पश्चिम बंगाल में ठोस बदलाव का मजबूत और स्पष्ट संदेश दिया।

Women empowerment is important for rapid development of 21st century India: PM

June 18th, 12:31 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज वडोदरा में गुजरात गौरव अभियान में भाग लिया। उन्होंने 21,000 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर लाभार्थी, मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्रभाई पटेल, केन्द्रीय एवं राज्य के मंत्रीगण, जनप्रतिनिधि तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

बडोदरा में आयोजित गुजरात गौरव अभियान में शामिल हुए प्रधानमंत्री

June 18th, 12:30 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज वडोदरा में गुजरात गौरव अभियान में भाग लिया। उन्होंने 21,000 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर लाभार्थी, मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्रभाई पटेल, केन्द्रीय एवं राज्य के मंत्रीगण, जनप्रतिनिधि तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

प्रधानमंत्री 17 और 18 जून को गुजरात की यात्रा करेंगे

June 16th, 03:01 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 17 और 18 जून को गुजरात का दौरा करेंगे। 18 जून को सुबह लगभग 9:15 बजे प्रधानमंत्री पावागढ़ पहाड़ी पर स्थित श्री कालिका माता के पुनर्निमित मंदिर की यात्रा करेंगे और इसका उद्घाटन करेंगे। इसके बाद उनकी विरासत वन की यात्रा लगभग 11:30 बजे होगी। वहीं, दोपहर लगभग साढ़े बारह बजे वे वडोदरा के गुजरात गौरव अभियान में हिस्सा लेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री 21,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।