महागठबंधन के लोग बिहार के चुनाव में डूबने की प्रैक्टिस कर रहे हैं: सीतामढ़ी में पीएम मोदी

November 08th, 11:15 am

पीएम मोदी ने बिहार के सीतामढ़ी में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने माता सीता की पावन भूमि पर आशीर्वाद लिया तथा आस्था और राष्ट्र निर्माण के बीच गहरे संबंध को रेखांकित किया। उन्होंने 8 नवंबर 2019 की घटनाओं को याद किया, जब उन्होंने अगले दिन निर्धारित एक कार्यक्रम में शामिल होने से पहले, अयोध्या मामले में अनुकूल निर्णय के लिए प्रार्थना की थी और कहा कि आज वे सीतामढ़ी में ‘विकसित बिहार’ के लिए लोगों का आशीर्वाद लेने आए हैं। उन्होंने मतदाताओं को याद दिलाया कि यह चुनाव, बिहार के युवाओं का भविष्य तय करेगा और उनसे प्रगति के लिए मतदान करने का आग्रह किया।

पीएम मोदी ने बिहार के सीतामढ़ी और बेतिया में विशाल जनसभाओं को संबोधित किया

November 08th, 11:00 am

पीएम मोदी ने आज बिहार के सीतामढ़ी और बेतिया में विशाल जनसमूह को संबोधित किया। उन्होंने माता सीता की पावन भूमि पर आशीर्वाद लिया तथा आस्था और राष्ट्र निर्माण के बीच गहरे संबंध पर प्रकाश डाला। 8 नवंबर, 2019 की घटना को याद करते हुए, जब उन्होंने अगले दिन एक उद्घाटन समारोह में जाने से पहले अयोध्या मामले में अनुकूल फैसले के लिए प्रार्थना की थी, उन्होंने कहा कि अब वे सीतामढ़ी में एक विकसित बिहार के लिए लोगों का आशीर्वाद लेने आए हैं। उन्होंने मतदाताओं को याद दिलाया कि यह चुनाव, बिहार के युवाओं का भविष्य तय करेगा और उनसे प्रगति के लिए मतदान करने का आग्रह किया।

RJD के झूठे वादों पर नहीं, NDA के ईमानदार इरादों पर वोट दे रहा बिहार का नौजवान: औरंगाबाद में पीएम मोदी

November 07th, 01:49 pm

पीएम मोदी ने बिहार के औरंगाबाद में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बिहार ने वोटिंग के पहले ही चरण में इतिहास रच दिया है। पीएम ने उल्लेख किया कि कल हुए मतदान में बिहार में अब तक की सबसे अधिक भागीदारी दर्ज की गई है, जिसमें लगभग 65% मतदाताओं ने हिस्सा लिया है। उन्होंने कहा कि यह साफ तौर पर दर्शाता है कि एनडीए सरकार की वापसी सुनिश्चित करने की पहल बिहार की जनता ने स्वयं की है।

पीएम मोदी ने बिहार के औरंगाबाद और भभुआ में विशाल जनसभाओं को संबोधित किया

November 07th, 01:45 pm

पीएम मोदी ने बिहार के औरंगाबाद और भभुआ में विशाल जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बिहार ने वोटिंग के पहले ही चरण में इतिहास रच दिया है। पीएम ने उल्लेख किया कि कल हुए मतदान में बिहार में अब तक की सबसे अधिक भागीदारी दर्ज की गई है, जिसमें लगभग 65% मतदाताओं ने हिस्सा लिया है। उन्होंने कहा कि यह साफ तौर पर दर्शाता है कि एनडीए सरकार की वापसी सुनिश्चित करने की पहल बिहार की जनता ने स्वयं की है।

बिहार की सुरक्षा व उसके बच्चों के भविष्य को खतरे में डाल रहे आरजेडी-कांग्रेस: कटिहार, बिहार में पीएम मोदी

November 03rd, 02:30 pm

बिहार के कटिहार में आयोजित एक विशाल जनसभा में पीएम मोदी ने फिर एक बार - NDA सरकार, फिर एक बार - सुशासन सरकार के नारे के साथ अपनी बात शुरू की। उन्होंने RJD और कांग्रेस पर वोटों के लिए बिहार की सुरक्षा को खतरे में डालने का आरोप लगाया और सवाल किया कि क्या गरीबों के लिए मिलने वाले फायदे घुसपैठियों को मिलने चाहिए। उन्होंने कहा कि नीतीश जी के नेतृत्व में, NDA ने गवर्नेंस और विकास लाया है, और इस बात पर ज़ोर दिया कि हर एक वोट ‘विकसित बिहार’ बनाने में अहम भूमिका निभाएगा।

कांग्रेस और आरजेडी को सिर्फ घुसपैठियों से लगाव: सहरसा, बिहार में पीएम मोदी

November 03rd, 02:15 pm

पीएम मोदी ने सहरसा की जनसभा में कहा कि बिहार में पहले फेज की वोटिंग के लिए सिर्फ़ दो दिन बचे हैं। यहां कई युवा वोटर पहली बार वोट डालेंगे। उन्होंने बिहार के सभी फर्स्ट-टाइम वोटर्स से अपील की, “अपना पहला वोट बर्बाद न होने दें। बिहार में NDA सरकार बना रही है और आपका वोट उसी गठबंधन को जाना चाहिए, जो सच में जीत रहा है। आपका वोट ‘विकसित बिहार’ के लिए होना चाहिए।”

पीएम मोदी ने बिहार के सहरसा और कटिहार में विशाल जनसभाओं को संबोधित किया

November 03rd, 02:00 pm

पीएम मोदी ने बिहार के सहरसा और कटिहार में विशाल जनसभाएं कीं। उन्होंने लोगों को याद दिलाया कि बिहार में पहले फेज की वोटिंग के लिए सिर्फ़ दो दिन बचे हैं। यहां कई युवा वोटर पहली बार वोट डालेंगे। उन्होंने बिहार के सभी फर्स्ट-टाइम वोटर्स से अपील की, “अपना पहला वोट बर्बाद न होने दें। बिहार में NDA सरकार बना रही है और आपका वोट उसी गठबंधन को जाना चाहिए, जो सच में जीत रहा है। आपका वोट ‘विकसित बिहार’ के लिए होना चाहिए।”

युवाओं का जोश बता रहा है— 'फिर एक बार, एनडीए सरकार': बिहार के नवादा में पीएम मोदी

November 02nd, 02:15 pm

नवादा की जनसभा में पीएम मोदी ने उनकी बिहार यात्राओं के दौरान, महिलाओं के उत्साह और जोश को रेखांकित किया। उन्होंने बताया कि जीविका दीदियां; ग्रामीण अर्थव्यवस्था को आगे बढा रही हैं, लखपति दीदियां; आत्मनिर्भरता की मिसाल बन रही हैं, और कृषक सखियां, बैंक सखियां व नमो ड्रोन दीदियां; बिहार के बदलाव की अगुवाई कर रही हैं। जनसमूह से मोबाइल की फ्लैशलाइट जलाने का आग्रह करते हुए उन्होंने एनडीए के समर्थन की अपील की।

पीएम मोदी ने बिहार के आरा और नवादा में विशाल जनसभाओं को संबोधित किया

November 02nd, 01:45 pm

पीएम मोदी ने बिहार के आरा और नवादा में विशाल जनसभाएं कीं। आरा में उन्होंने कहा कि लोगों के जोश को देखकर ‘विकसित बिहार’ बनाने का उनका संकल्प और भी मजबूत हो जाता है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि ‘विकसित बिहार’ ही ‘विकसित भारत’ की बुनियाद है, और समझाया कि ‘विकसित बिहार’ से उनका आशय राज्य में मजबूत इंडस्ट्रियल ग्रोथ और बिहार के युवाओं के लिए बिहार में ही रोज़गार के अवसरों से है।

महिलाओं को सशक्त बना रहीं केंद्र और राज्य सरकारों की विकास योजनाएं: पीएम मोदी

September 26th, 03:00 pm

बिहार की ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ की लाभार्थियों से बातचीत करते हुए, पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों की हर पहल का उद्देश्य महिलाओं का कल्याण और सशक्तिकरण है। लाभार्थियों ने अपनी सफलता की कहानियाँ साझा कीं और योजनाओं के प्रभाव को दर्शाया। पीएम ने महिलाओं से आग्रह किया कि वे ऐसे प्रेरक अनुभव साझा करती रहें कि कैसे सरकारी कार्यक्रम समाज में सकारात्मक बदलाव ला रहे हैं।

पीएम मोदी ने बिहार की ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ की लाभार्थियों से बातचीत की

September 26th, 02:49 pm

बिहार की ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ की लाभार्थियों से बातचीत करते हुए, पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों की हर पहल का उद्देश्य महिलाओं का कल्याण और सशक्तिकरण है। लाभार्थियों ने अपनी सफलता की कहानियाँ साझा कीं और योजनाओं के प्रभाव को दर्शाया। पीएम ने महिलाओं से आग्रह किया कि वे ऐसे प्रेरक अनुभव साझा करती रहें कि कैसे सरकारी कार्यक्रम समाज में सकारात्मक बदलाव ला रहे हैं।

जब महिला आगे बढ़ती है, तो पूरा समाज आगे बढ़ता है: बिहार में ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ के शुभारंभ पर पीएम

September 26th, 11:30 am

बिहार की ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ के शुभारंभ के अवसर पर, पीएम मोदी ने 75 लाख महिलाओं के बैंक खातों में ₹10,000 की राशि ट्रांसफर करके प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि मुद्रा योजना, ड्रोन दीदी, बीमा सखी और बैंक दीदी जैसी पहल महिलाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा कर रही हैं। उन्होंने सभी से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि राज्य अपने पुराने अंधकार में कभी न लौटे, साथ ही उन्होंने रेखांकित किया कि महिलाएं ट्रांसफॉर्मेशन की प्रमुख लाभार्थी रही हैं।

पीएम मोदी ने बिहार की ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ का शुभारंभ किया

September 26th, 11:00 am

बिहार की ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ के शुभारंभ के अवसर पर, पीएम मोदी ने 75 लाख महिलाओं के बैंक खातों में ₹10,000 की राशि ट्रांसफर करके प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि मुद्रा योजना, ड्रोन दीदी, बीमा सखी और बैंक दीदी जैसी पहल महिलाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा कर रही हैं। उन्होंने सभी से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि राज्य अपने पुराने अंधकार में कभी न लौटे, साथ ही उन्होंने रेखांकित किया कि महिलाएं ट्रांसफॉर्मेशन की प्रमुख लाभार्थी रही हैं।

प्रधानमंत्री 26 सितंबर को बिहार की मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का शुभारंभ करेंगे

September 25th, 06:44 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 26 सितंबर को सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिहार की मुख्यमंत्री महिला रोज़गार योजना का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम के दौरान, प्रधानमंत्री बिहार की 75 लाख महिलाओं के बैंक खातों में सीधे 10-10 हज़ार रुपये, यानी कुल 7,500 करोड़ रुपये हस्तांतरित करेंगे।