प्रधानमंत्री ने नाइजीरिया के पूर्व राष्ट्रपति श्री मुहम्मदु बुहारी के निधन पर शोक व्यक्त किया
July 14th, 11:45 am
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नाइजीरिया के पूर्व राष्ट्रपति श्री मुहम्मदु बुहारी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। श्री मोदी ने विभिन्न अवसरों पर नाइजीरिया के पूर्व राष्ट्रपति श्री मुहम्मदु बुहारी के साथ अपनी बैठकों और बातचीत को याद किया। श्री मोदी ने कहा कि श्री मुहम्मदु बुहारी की बुद्धिमत्ता, गर्मजोशी और भारत-नाइजीरिया मैत्री के प्रति अटूट प्रतिबद्धता अद्वितीय थी। श्री मोदी ने कहा कि मैं भारत के 1.4 अरब लोगों के साथ उनके परिवार, नाइजीरिया के लोगों और सरकार के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं।