विकसित वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के प्रतिभागियों ने पीएम मोदी से साझा किए अपने अनुभव
July 26th, 10:27 pm
पीएम नरेन्द्र मोदी ने विकसित वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम 2026 के प्रतिभागियों से संवाद किया। इस दौरान MYBharat के स्वयंसेवकों ने भारत के सीमावर्ती गांवों से जुड़ी अपनी प्रेरणादायक कहानियाँ साझा कीं। प्रतिभागियों ने बताया कि इस यात्रा ने उनके नजरिए को किस तरह बदला। स्थानीय समुदायों के साथ बातचीत, सीमावर्ती गांवों में जीवन के प्रत्यक्ष अनुभव और वहां के लोगों की भावनाओं को समझने से उन्हें “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” की भावना को और गहराई से जानने का अवसर मिला।युवाओं के सपनों, कौशल और सामर्थ्य से होकर गुजरता है विकसित भारत का रास्ता: VBRY प्रोग्राम में पीएम मोदी
June 19th, 05:15 pm
पीएम विकसित भारत रोजगार योजना (PM-VBRY) के लाभार्थियों, इंडस्ट्री के प्रतिनिधियों और स्टेकहोल्डर्स को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने लगभग ₹2,400 करोड़ के इंसेंटिव जारी किए और भारत के युवाओं को सशक्त बनाने और रोजगार के अवसर बढ़ाने के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने PM-VBRY को युवाओं और इंडस्ट्री के बीच एक पुल बताया और कहा कि इस योजना से 15 लाख नौकरियां पैदा करने में मदद मिली है और लगभग 70 लाख नए कर्मचारियों को सोशल सिक्योरिटी के दायरे में लाया गया है।पीएम मोदी ने PM-VBRY के तहत लगभग ₹2,400 करोड़ की इंसेंटिव राशि वितरित की
June 19th, 05:00 pm
पीएम विकसित भारत रोजगार योजना (PM-VBRY) के लाभार्थियों, इंडस्ट्री के प्रतिनिधियों और स्टेकहोल्डर्स को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने लगभग ₹2,400 करोड़ के इंसेंटिव जारी किए और भारत के युवाओं को सशक्त बनाने और रोजगार के अवसर बढ़ाने के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने PM-VBRY को युवाओं और इंडस्ट्री के बीच एक पुल बताया और कहा कि इस योजना से 15 लाख नौकरियां पैदा करने में मदद मिली है और लगभग 70 लाख नए कर्मचारियों को सोशल सिक्योरिटी के दायरे में लाया गया है।‘रोजगार मेले’ नए अवसरों के साथ युवाशक्ति को सशक्त बनाने की हमारी सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं: पीएम मोदी
May 23rd, 11:15 am
पीएम मोदी ने 19वें रोजगार मेले में 51,000 से ज्यादा नियुक्ति-पत्र वितरित किए और कहा कि भारत में बढ़ता इनवेस्टमेंट, ग्लोबल पार्टनरशिप और तेजी से फैलते सेक्टर्स युवाओं के लिए नए अवसर पैदा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ‘विकसित भारत’ के विजन की ओर बढ़ते भारत में टेक्नोलॉजी, मैन्युफैक्चरिंग, स्टार्टअप्स, डिफेंस, इंफ्रास्ट्रक्चर और पब्लिक सर्विस समेत कई क्षेत्रों में अवसर तेजी से बढ़ रहे हैं।पीएम मोदी ने ‘रोजगार मेले’ के अंतर्गत सरकारी सेवाओं में चयनित 51,000 से ज्यादा युवाओं को नियुक्ति-पत्र वितरित किए
May 23rd, 11:00 am
पीएम मोदी ने 19वें रोजगार मेले में 51,000 से ज्यादा नियुक्ति-पत्र वितरित किए और कहा कि भारत में बढ़ता इनवेस्टमेंट, ग्लोबल पार्टनरशिप और तेजी से फैलते सेक्टर्स युवाओं के लिए नए अवसर पैदा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ‘विकसित भारत’ के विजन की ओर बढ़ते भारत में टेक्नोलॉजी, मैन्युफैक्चरिंग, स्टार्टअप्स, डिफेंस, इंफ्रास्ट्रक्चर और पब्लिक सर्विस समेत कई क्षेत्रों में अवसर तेजी से बढ़ रहे हैं।आज समय की मांग है कि हम “वोकल फॉर लोकल” को एक जन आंदोलन बनाएं: वडोदरा में पीएम मोदी
May 11th, 06:15 pm
वडोदरा में सरदारधाम हॉस्टल के उद्घाटन के अवसर पर आयोजित विशेष कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि शिक्षा, स्किल डेवलपमेंट और महिला सशक्तिकरण भारत के भविष्य के वर्कफोर्स और उद्यमशील विकास को आकार देने के लिए महत्वपूर्ण हैं। वैश्विक आर्थिक चुनौतियों और पश्चिम एशिया संकट के प्रभाव का उल्लेख करते हुए उन्होंने नागरिकों से ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान का समर्थन करने, आयात पर निर्भरता कम करने, विदेशी मुद्रा की बचत करने और सामूहिक जिम्मेदारी व दैनिक जीवन के छोटे-छोटे प्रयासों के जरिए आत्मनिर्भरता को मजबूत करने का आग्रह किया।पीएम मोदी ने गुजरात के वडोदरा में सरदारधाम हॉस्टल का उद्घाटन किया
May 11th, 06:00 pm
वडोदरा में सरदारधाम हॉस्टल के उद्घाटन के अवसर पर आयोजित विशेष कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि शिक्षा, स्किल डेवलपमेंट और महिला सशक्तिकरण भारत के भविष्य के वर्कफोर्स और उद्यमशील विकास को आकार देने के लिए महत्वपूर्ण हैं। वैश्विक आर्थिक चुनौतियों और पश्चिम एशिया संकट के प्रभाव का उल्लेख करते हुए उन्होंने नागरिकों से ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान का समर्थन करने, आयात पर निर्भरता कम करने, विदेशी मुद्रा की बचत करने और सामूहिक जिम्मेदारी व दैनिक जीवन के छोटे-छोटे प्रयासों के जरिए आत्मनिर्भरता को मजबूत करने का आग्रह किया।यूपी के विकास की नई लाइफ लाइन बनेगा गंगा एक्सप्रेसवे: हरदोई में पीएम मोदी
April 29th, 11:35 am
पीएम मोदी ने हरदोई में 594 किमी लंबे, एक्सेस-कंट्रोल्ड गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया। उन्होंने इसे उत्तर प्रदेश के विकास के लिए एक नई जीवनरेखा बताया, जो कनेक्टिविटी को बेहतर बनाएगी, किसानों को लाभ पहुंचाएगी और कई जिलों में औद्योगिक अवसर पैदा करेगी। उन्होंने कहा कि यह एक्सप्रेसवे एनसीआर की संभावनाओं को और करीब लाएगा और ‘विकसित भारत’ की दिशा में राज्य की भूमिका को मजबूत करेगा।पीएम मोदी ने उत्तर प्रदेश के हरदोई में 594 किमी लंबे एक्सेस-कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया
April 29th, 11:30 am
पीएम मोदी ने हरदोई में 594 किमी लंबे, एक्सेस-कंट्रोल्ड गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया। उन्होंने इसे उत्तर प्रदेश के विकास के लिए एक नई जीवनरेखा बताया, जो कनेक्टिविटी को बेहतर बनाएगी, किसानों को लाभ पहुंचाएगी और कई जिलों में औद्योगिक अवसर पैदा करेगी। उन्होंने कहा कि यह एक्सप्रेसवे एनसीआर की संभावनाओं को और करीब लाएगा और ‘विकसित भारत’ की दिशा में राज्य की भूमिका को मजबूत करेगा।महिलाओं के आरक्षण का हक लागू हो, इसमें कोई कोर-कसर बाकी नहीं छोड़ूंगा: वाराणसी में पीएम मोदी
April 28th, 05:30 pm
पीएम मोदी ने वाराणसी में महिला सम्मेलन में हिस्सा लिया और कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत की। भारी संख्या में मौजूद नारीशक्ति को संबोधित करते हुए उन्होंने लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को आरक्षण देने के लक्ष्य की बात कही। उन्होंने कहा कि महिलाओं का कल्याण सरकार की नीतियों की प्राथमिकता रही है। पीएम ने फिर दोहराया कि भाजपा-एनडीए सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रही है और 'विकसित भारत' के निर्माण में उन्हें नेतृत्व की जिम्मेदारी दे रही है।पीएम मोदी ने वाराणसी में महिला सम्मेलन में हिस्सा लिया और कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत की
April 28th, 05:00 pm
पीएम मोदी ने वाराणसी में महिला सम्मेलन में हिस्सा लिया और कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत की। भारी संख्या में मौजूद नारीशक्ति को संबोधित करते हुए उन्होंने लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को आरक्षण देने के लक्ष्य की बात कही। उन्होंने कहा कि महिलाओं का कल्याण सरकार की नीतियों की प्राथमिकता रही है। पीएम ने फिर दोहराया कि भाजपा-एनडीए सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रही है और 'विकसित भारत' के निर्माण में उन्हें नेतृत्व की जिम्मेदारी दे रही है।TMC सिर्फ गाली-गलौज करती है, धमकियां देती है और झूठ फैलाती है: बैरकपुर में पीएम मोदी
April 27th, 12:00 pm
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण से पहले, पीएम नरेन्द्र मोदी ने आज बैरकपुर में एक विशाल रैली को संबोधित किया और अपने जोशीले व भावनात्मक भाषण से लोगों में उत्साह भर दिया। इतिहास से लेकर वर्तमान तक की घटनाओं का जिक्र करते हुए, पीएम मोदी ने 1857 में भारत के पहले स्वतंत्रता संग्राम की जन्मभूमि के रूप में बैरकपुर की भूमिका को याद करते हुए इसे बदलाव के प्रतीक के रूप में पेश किया। उन्होंने कहा, “बैरकपुर एक बार फिर बंगाल में बदलाव का रास्ता दिखा रहा है।”पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल के बैरकपुर में विशाल रैली को संबोधित किया
April 27th, 11:30 am
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण से पहले, पीएम नरेन्द्र मोदी ने आज बैरकपुर में एक विशाल रैली को संबोधित किया और अपने जोशीले व भावनात्मक भाषण से लोगों में उत्साह भर दिया। इतिहास से लेकर वर्तमान तक की घटनाओं का जिक्र करते हुए, पीएम मोदी ने 1857 में भारत के पहले स्वतंत्रता संग्राम की जन्मभूमि के रूप में बैरकपुर की भूमिका को याद करते हुए इसे बदलाव के प्रतीक के रूप में पेश किया। उन्होंने कहा, “बैरकपुर एक बार फिर बंगाल में बदलाव का रास्ता दिखा रहा है।”गुंडों के इशारे पर या कोर्ट के आदेश पर चलती है TMC सरकार: अरामबाग की रैली में पीएम मोदी
April 26th, 01:50 pm
पश्चिम बंगाल के आरामबाग में विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि 15 साल तक भय और दबाव झेलने के बाद अब बंगाल के लोग अन्याय को हराने के लिए ठान चुके हैं। उन्होंने कहा कि टीएमसी सरकार सिर्फ अदालत के हस्तक्षेप के बाद ही कार्रवाई करती है। पीएम ने लोगों से बीजेपी के पक्ष में निर्णायक मतदान करने की अपील की और कहा कि भय, भ्रष्टाचार और सिंडिकेट के नियंत्रण से मुक्त सरकार ही बंगाल की असली क्षमता को सामने ला सकती है।TMC के 15 साल के ‘सिंडिकेट राज’ की एक्सपायरी डेट 4 मई: बनगांव की जनसभा में पीएम मोदी
April 26th, 01:30 pm
पश्चिम बंगाल के बनगांव में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने टीएमसी पर भ्रष्टाचार, सिंडिकेट राज और भय की राजनीति को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि टीएमसी के शासन में “नारीशक्ति” सबसे ज्यादा प्रभावित हुई है, और महिलाओं से बदलाव की अगुवाई करने की अपील की। साथ ही, उन्होंने पश्चिम बंगाल के लिए विकास, सुरक्षा और समृद्धि का बीजेपी का रोडमैप भी बताया और श्यामा प्रसाद मुखर्जी की विरासत को याद किया।पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल के बनगांव और आरामबाग में विशाल जनसभाओं को संबोधित किया
April 26th, 01:24 pm
पीएम मोदी ने बनगांव और आरामबाग में विशाल जनसभाओं को संबोधित किया, जिसमें उन्होंने TMC के भ्रष्टाचार, सिंडिकेट राज और भय की राजनीति के खिलाफ सख्त संदेश दिया। साथ ही पश्चिम बंगाल में विकास, सुरक्षा और समृद्धि के लिए बीजेपी का रोडमैप प्रस्तुत किया।TMC के संरक्षण में रहे अपराधियों को सजा मिलेगी: जादवपुर,पश्चिम बंगाल में पीएम मोदी
April 24th, 11:45 am
पश्चिम बंगाल के जादवपुर में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने पहले चरण के मतदान में भारी जन भागीदारी का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि संभवतः TMC पहले चरण में अपना खाता भी नहीं खोल पाएगी और दूसरे चरण के मतदाताओं से विकसित बंगाल के लिए बीजेपी को निर्णायक समर्थन देने की अपील की। उन्होंने जादवपुर विश्वविद्यालय की स्थिति पर चिंता जताई और स्थानीय मुद्दों को भी उठाया।TMC के शासन में बंगाल के उद्योग और MSME तबाह: दमदम में पीएम मोदी
April 24th, 11:35 am
पीएम नरेन्द्र मोदी ने आज पश्चिम बंगाल के दमदम में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए एक ऊर्जावान भाषण दिया, जिसने बंगाल के लोगों में उत्साह भर दिया। उन्होंने बदलाव की स्पष्ट लहर के लिए नागरिकों को बधाई दी और कहा कि पहले चरण के मतदान ने ही राज्य की राजनीति में बड़े बदलाव का संकेत दे दिया है।पीएम मोदी का दमदार संबोधन, दमदम और जादवपुर में दिखा जोश
April 24th, 11:30 am
पीएम नरेन्द्र मोदी ने आज पश्चिम बंगाल के दमदम और जादवपुर में दो विशाल जनसभाओं को संबोधित करते हुए ऊर्जावान भाषण दिया, जिसने बंगाल के लोगों में उत्साह भर दिया। उन्होंने बदलाव की स्पष्ट लहर के लिए नागरिकों को बधाई दी और कहा कि पहले चरण के मतदान ने ही राज्य की राजनीति में बड़े बदलाव का संकेत दे दिया है।West Bengal continues to suffer under corruption and “cut money” culture: PM Modi in Medinipur
April 19th, 11:30 am
मेदिनीपुर की रैली में पीएम मोदी ने भारत की तेज तरक्की और TMC राज में बंगाल के ठहराव के बीच का अंतर बताया। उन्होंने भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और पलायन का उल्लेख किया। 'लूट-मुक्त बंगाल' की अपील करते हुए पीएम ने बदलाव की जरूरत पर बल दिया और ‘पाल्टानो दरकार’ का नारा दिया। उन्होंने बंगाल में मत्स्य पालन की अपार संभावनाओं का भी जिक्र किया और “ब्लू रिवोल्यूशन” का वादा किया।