पंजाब की सत्ताधारी पार्टी के पास न तो साफ नीयत है और न ही सुशासन की सोच: जालंधर में पीएम मोदी

July 17th, 04:31 pm

पीएम नरेन्द्र मोदी ने पंजाब के जालंधर में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भारत के रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर में हुए बदलावों का उल्लेख किया और 'विकसित पंजाब' के लिए भाजपा का विजन सामने रखा। उन्होंने कहा कि राज्य की पूरी क्षमता का लाभ उठाने के लिए डबल इंजन सरकार जरूरी है। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि भारत में तेजी से बढ़ रही स्पोर्ट्स इकोनॉमी पंजाब के युवाओं के लिए नए अवसर लेकर आ रही है और इससे उन्हें आगे बढ़ने का बेहतर मंच मिलेगा

प्रधानमंत्री ने पंजाब के जालंधर में विशाल जनसभा को संबोधित किया

July 17th, 04:30 pm

पीएम नरेन्द्र मोदी ने पंजाब के जालंधर में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भारत के रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर में हुए बदलावों का उल्लेख किया और 'विकसित पंजाब' के लिए भाजपा का विजन सामने रखा। उन्होंने कहा कि राज्य की पूरी क्षमता का लाभ उठाने के लिए डबल इंजन सरकार जरूरी है। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि भारत में तेजी से बढ़ रही स्पोर्ट्स इकोनॉमी पंजाब के युवाओं के लिए नए अवसर लेकर आ रही है और इससे उन्हें आगे बढ़ने का बेहतर मंच मिलेगा

कैबिनेट ने मार्केटिंग सीजन 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP को मंजूरी दी

May 13th, 03:23 pm

पीएम मोदी की अध्यक्षता वाली आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (CCEA) ने केंद्रीय बजट 2018-19 में की गई घोषणाओं के अनुरूप मार्केटिंग सीजन 2026-27 के लिए 14 खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में बढ़ोतरी को मंजूरी दी है। इससे किसानों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य सुनिश्चित होगा। सरकार के अनुसार, वर्ष 2014-15 से 2025-26 के दौरान 14 खरीफ फसलों की सरकारी खरीद 8746 लाख मीट्रिक टन (LMT) रही, जबकि 2004-05 से 2013-14 के बीच यह आंकड़ा 4679 लाख मीट्रिक टन था।

West Bengal continues to suffer under corruption and “cut money” culture: PM Modi in Medinipur

April 19th, 11:30 am

मेदिनीपुर की रैली में पीएम मोदी ने भारत की तेज तरक्की और TMC राज में बंगाल के ठहराव के बीच का अंतर बताया। उन्होंने भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और पलायन का उल्लेख किया। 'लूट-मुक्त बंगाल' की अपील करते हुए पीएम ने बदलाव की जरूरत पर बल दिया और ‘पाल्टानो दरकार’ का नारा दिया। उन्होंने बंगाल में मत्स्य पालन की अपार संभावनाओं का भी जिक्र किया और “ब्लू रिवोल्यूशन” का वादा किया।

मंडियों से TMC सिंडिकेट्स हटाए जाएंगे, ताकि शोषण बंद हो: झाड़ग्राम में पीएम मोदी

April 19th, 11:20 am

झाड़ग्राम रैली में पीएम मोदी ने घुसपैठ और उसके बंगाल की पहचान पर असर को लेकर चिंता जताई और विभाजनकारी राजनीति से सावधान रहने की बात कही। उन्होंने बिजली के भारी बिलों और किल्लत की समस्या को उजागर किया तथा 'पीएम सूर्य घर' योजना के जरिए स्वच्छ और सस्ती बिजली देकर राहत दिलाने का वादा किया। पीएम ने किसानों, आदिवासियों और युवाओं के लिए बड़े आश्वासन, ज्यादा MSP, विस्तारित कल्याण योजनाएं, बेहतर स्कूल-स्वास्थ्य सेवाएं और सिंडिकेट नियंत्रण से मुक्ति की बात भी रखी।

पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल के बिष्णुपुर, पुरुलिया, झाड़ग्राम और मेदिनीपुर में विशाल जनसभाओं को संबोधित किया

April 19th, 11:00 am

पीएम मोदी ने बिष्णुपुर, पुरुलिया, झाड़ग्राम और मेदिनीपुर में विशाल जनसभाओं को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने महिला सशक्तिकरण, विकास और पश्चिम बंगाल में ठोस बदलाव का मजबूत और स्पष्ट संदेश दिया।

TMC "मां, माटी, मानुष" के नाम पर झूठ बोलकर सत्ता में आई: दक्षिण दिनाजपुर, पश्चिम बंगाल में पीएम मोदी

April 11th, 11:40 am

पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर में एक विशाल जनसभा की। अपने भाषण में उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा, न्याय और सशक्तिकरण को प्राथमिकता देते हुए केसों का तेजी से निपटारा, महिला पुलिस की भर्ती बढ़ाने और आर्थिक मदद जैसी योजनाओं का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि बीजेपी जहां ‘सबका साथ, सबका विकास’ में विश्वास करती है, वहीं पश्चिम बंगाल में ‘हिसाब’ भी पूरा किया जाएगा।

भाजपा का संकल्प TMC के महाजंगलराज और सिंडिकेट के अंत का शंखनाद है:जंगीपुर,पश्चिम बंगाल में पीएम मोदी

April 11th, 11:38 am

पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल के जंगीपुर में एक विशाल रैली को संबोधित किया। अपने भाषण में उन्होंने बीजेपी के घोषणापत्र की सराहना करते हुए छह अहम गारंटियों का उल्लेख किया, जिनमें सिंडिकेट राज खत्म करना, महिला सशक्तिकरण सुनिश्चित करना, एजुकेशन इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करना और पारदर्शी शासन देना शामिल है। उन्होंने रोजगार के अवसर बढ़ाने और सरकारी कर्मचारियों को लाभ देने का भी वादा किया।

TMC के 15 साल के शासन ने नागरिकों में सिर्फ भय फैलाया है: पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्धमान में पीएम मोदी

April 11th, 11:35 am

पश्चिम बंगाल में बढ़ते राजनीतिक माहौल के बीच, पीएम मोदी ने पूर्व बर्धमान में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। जिसमें उन्होंने भाजपा के भयमुक्त, विकसित बंगाल के विजन को सामने रखा और भ्रष्टाचार, अराजकता और तुष्टीकरण की राजनीति को लेकर TMC सरकार पर तीखा हमला बोला।

पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्धमान, जंगीपुर और दक्षिण दिनाजपुर में विशाल जनसभाएं कीं

April 11th, 11:30 am

पश्चिम बंगाल में बढ़ते समर्थन के बीच, पीएम मोदी ने पूर्व बर्धमान, जंगीपुर और दक्षिण दिनाजपुर में विशाल जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने 'भयमुक्त और विकसित बंगाल' के बीजेपी के विजन को सामने रखा और भ्रष्टाचार, अराजकता तथा तुष्टीकरण की राजनीति को लेकर टीएमसी सरकार पर तीखा हमला बोला।

कांग्रेस ने महिला आरक्षण को दशकों तक लटकाए रखा: असम के डिब्रूगढ़ में पीएम मोदी

April 06th, 11:30 am

असम के डिब्रूगढ़ में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला और आरोप लगाया कि वह जमीन को अपने हितों के लिए “एटीएम” की तरह इस्तेमाल करती है। उन्होंने बताया कि बीजेपी-एनडीए; किसानों, आदिवासी समुदायों और चाय बागान से जुड़े परिवारों को जमीन के अधिकार देने के लिए काम कर रही …

कांग्रेस के शाही परिवार के “नामदार” पराजय की सेंचुरी बनाएंगे: असम के बारपेटा में पीएम मोदी

April 06th, 11:10 am

असम में चुनाव प्रचार जोरों पर है, ऐसे में पीएम नरेन्द्र मोदी ने बारपेटा में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। उत्साही जनसभा को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने आत्मनिर्भर और विकसित असम के विजन पर जोर दिया और शांति, समृद्धि और समावेशी विकास के प्रति NDA सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया।

पीएम मोदी ने बारपेटा, होजाई और डिब्रूगढ़ में विशाल जनसभाओं को संबोधित किया

April 06th, 11:00 am

पीएम मोदी ने असम में चुनाव प्रचार के तेज होने के बीच बारपेटा, होजाई और डिब्रूगढ़ में विशाल जनसभाओं को संबोधित किया। उत्साहित भीड़ के बीच उन्होंने आत्मनिर्भर और विकसित असम का विजन रखा। उन्होंने कांग्रेस पर परिवारवाद, भ्रष्टाचार और झूठे वादों को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए तीखा हमला बोला। साथ ही, नारीशक्ति वंदन अधिनियम के जरिए महिलाओं को आरक्षण देने और कल्याणकारी योजनाओं के विस्तार की भी बात कही।

कैबिनेट ने कपास किसानों को सीधे मदद देने के लिए कपास सीजन 2023-24 के लिए CCI को 1,718.56 करोड़ रुपये की MSP फंडिंग को मंजूरी दी

March 18th, 04:08 pm

किसानों की भलाई को मजबूत करने और आत्मनिर्भर भारत के विजन को आगे बढ़ाने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, पीएम नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमिटी ने कॉटन सीजन 2023-24 के लिए कॉटन कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (CCI) को 1,718.56 करोड़ रुपये की मिनिमम सपोर्ट प्राइस (MSP) फंडिंग को मंजूरी दी है। इस फंडिंग का उद्देश्य देश भर के कॉटन किसानों को सीधे प्राइस सपोर्ट देना है।

असम की प्रगति पूरे नॉर्थ ईस्ट को नई गति दे रही है: गुवाहाटी में पीएम मोदी

March 13th, 05:30 pm

पीएम मोदी ने असम के गुवाहाटी में लगभग 19,480 करोड़ रुपये के डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत देशभर के अन्नदाताओं को 18,000 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि हस्तांतरित की और असम में चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे वितरित किए। उन्होंने कहा कि असम की प्रगति पूरे नॉर्थ ईस्ट क्षेत्र को नई गति प्रदान कर रही है और यह राज्य देश में एक मॉडल स्टेट बनकर उभर रहा है।

पीएम मोदी ने असम के गुवाहाटी में विभिन्न डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का शुभारंभ किया

March 13th, 05:00 pm

पीएम मोदी ने असम के गुवाहाटी में लगभग 19,480 करोड़ रुपये के डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत देशभर के अन्नदाताओं को 18,000 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि हस्तांतरित की और असम में चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे वितरित किए। उन्होंने कहा कि असम की प्रगति पूरे नॉर्थ ईस्ट क्षेत्र को नई गति प्रदान कर रही है और यह राज्य देश में एक मॉडल स्टेट बनकर उभर रहा है।

पीएम मोदी ने तिरुचिरापल्ली में विशाल जनसभा की

March 11th, 06:00 pm

तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम नरेन्द्र मोदी ने तिरुचिरापल्ली को साहस और आस्था की धरती बताया। उन्होंने मरुदु बंधुओं की वीरता को याद किया और कारगिल युद्ध में शहीद हुए मेजर एम. सरवनन के बलिदान को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा, “त्रिची साहस और आस्था की धरती है।” पीएम ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार तमिलनाडु की संस्कृति और विरासत का गर्व के साथ सम्मान करती है। साथ ही उन्होंने बताया कि राज्य के बेटे सी. पी. राधाकृष्णन आज भारत के उपराष्ट्रपति हैं।

भारत का डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर आज दुनिया भर में चर्चा का विषय बन गया है: राइजिंग भारत समिट में पीएम मोदी

February 27th, 08:30 pm

पीएम मोदी ने राइजिंग भारत समिट को संबोधित किया, और Strength Within थीम पर अपने विचार रखे। पिछले 11 वर्षों में भारत की यात्रा का उल्लेख करते हुए पीएम ने देश के सामर्थ्य को फिर से मजबूत करने, आर्थिक आत्मनिर्भरता और 2047 तक विकसित भारत के रोडमैप पर विस्तार से बात की। उन्होंने कहा कि पिछली औद्योगिक क्रांतियों में, भारत और ग्लोबल साउथ सिर्फ फॉलोअर थे, जबकि AI के दौर में, भारत फैसलों का साझेदार है और उन्हें दिशा भी दे रहा है।

पीएम मोदी ने ‘नेटवर्क18 राइजिंग भारत समिट’ को संबोधित किया

February 27th, 08:00 pm

पीएम मोदी ने राइजिंग भारत समिट को संबोधित किया, और Strength Within थीम पर अपने विचार रखे। पिछले 11 वर्षों में भारत की यात्रा का उल्लेख करते हुए पीएम ने देश के सामर्थ्य को फिर से मजबूत करने, आर्थिक आत्मनिर्भरता और 2047 तक विकसित भारत के रोडमैप पर विस्तार से बात की। उन्होंने कहा कि पिछली औद्योगिक क्रांतियों में, भारत और ग्लोबल साउथ सिर्फ फॉलोअर थे, जबकि AI के दौर में, भारत फैसलों का साझेदार है और उन्हें दिशा भी दे रहा है।

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 2026-27 सीजन के लिए कच्चे जूट के न्यूनतम समर्थन मूल्य को मंजूरी दी

February 24th, 04:10 pm

पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने 2026-27 विपणन सीजन के लिए कच्चे जूट का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) मंजूर कर दिया है। बजट 2018-19 की घोषणा के अनुसार, 2026-27 सीजन के लिए कच्चे जूट (TD-3 grade) का MSP 5,925 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है। यह पिछले विपणन सीजन 2025-26 की तुलना में 275 रुपये प्रति क्विंटल ज्यादा है।