भारत-UK कॉम्प्रिहेंसिव इकोनॉमिक ट्रेड एग्रीमेंट को प्रधानमंत्री ने द्विपक्षीय संबंधों के लिए ऐतिहासिक माइलस्टोन बताया
June 17th, 10:03 pm
पीएम मोदी ने 15 जुलाई 2026 से लागू होने वाले भारत- UK कॉम्प्रिहेंसिव इकोनॉमिक ट्रेड एग्रीमेंट का स्वागत करते हुए इसे द्विपक्षीय संबंधों में एक ऐतिहासिक माइलस्टोन बताया। उन्होंने कहा कि यह समझौता व्यापार और निवेश को बढ़ावा देगा, किसानों, श्रमिकों, MSME, स्टार्टअप्स और इनोवेटर्स के लिए नए अवसर पैदा करेगा और 'विकसित भारत 2047' के विजन में योगदान देगा।प्रधानमंत्री ने नीति आयोग की 11वीं गवर्निंग काउंसिल बैठक की अध्यक्षता की
June 11th, 08:09 pm
नीति आयोग की 11वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने 'विकसित भारत@2047' के लक्ष्य को हासिल करने के लिए केंद्र और राज्यों को मिलकर प्रयास करने का आह्वान किया। उन्होंने देश भर में युवाओं के सशक्तिकरण, महिला-नेतृत्व वाले विकास, AI-आधारित विकास, MSME, डिफेंस सेक्टर में मैन्युफैक्चरिंग और समावेशी मानव विकास के महत्व पर भी जोर दिया।दमन ‘मिनी इंडिया’ का जीवंत उदाहरण बन गया है: पीएम मोदी
June 05th, 07:20 pm
दमन में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने दमन को ‘मिनी इंडिया’ का जीवंत उदाहरण बताया। कनेक्टिविटी, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन और शहरी इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी कई परिवर्तनकारी परियोजनाओं की शुरुआत करते हुए उन्होंने सोलर एनर्जी और स्वच्छता के मामले में दमन की उपलब्धियों को रेखांकित किया। लोगों के जीवन में बदलाव लाने वाली विभिन्न सरकारी पहलों का उल्लेख करते हुए उन्होंने केंद्र सरकार की ओर से केंद्र शासित प्रदेश को निरंतर समर्थन का भरोसा दिया।पीएम मोदी ने दमन में करीब ₹2,970 करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास किया
June 05th, 07:15 pm
दमन में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने दमन को ‘मिनी इंडिया’ का जीवंत उदाहरण बताया। कनेक्टिविटी, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन और शहरी इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी कई परिवर्तनकारी परियोजनाओं की शुरुआत करते हुए उन्होंने सोलर एनर्जी और स्वच्छता के मामले में दमन की उपलब्धियों को रेखांकित किया। लोगों के जीवन में बदलाव लाने वाली विभिन्न सरकारी पहलों का उल्लेख करते हुए उन्होंने केंद्र सरकार की ओर से केंद्र शासित प्रदेश को निरंतर समर्थन का भरोसा दिया।भारत की आधिकारिक यात्रा के दौरान म्यांमार के राष्ट्रपति और भारत के बीच जॉइंट स्टेटमेंट जारी
June 01st, 07:16 pm
भारत की आधिकारिक यात्रा के दौरान म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग ने पीएम मोदी से मुलाकात की और आपसी हित के द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों की समीक्षा करते हुए दोनों देशों के संबंधों को आगे बढ़ाने की रणनीति तैयार की। पीएम मोदी ने दोहराया कि म्यांमार भारत की नेबरहुड फर्स्ट, एक्ट ईस्ट और महासागर नीतियों का संगम स्थल है। म्यांमार के राष्ट्रपति ने गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए पीएम मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया।आज समय की मांग है कि हम “वोकल फॉर लोकल” को एक जन आंदोलन बनाएं: वडोदरा में पीएम मोदी
May 11th, 06:15 pm
वडोदरा में सरदारधाम हॉस्टल के उद्घाटन के अवसर पर आयोजित विशेष कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि शिक्षा, स्किल डेवलपमेंट और महिला सशक्तिकरण भारत के भविष्य के वर्कफोर्स और उद्यमशील विकास को आकार देने के लिए महत्वपूर्ण हैं। वैश्विक आर्थिक चुनौतियों और पश्चिम एशिया संकट के प्रभाव का उल्लेख करते हुए उन्होंने नागरिकों से ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान का समर्थन करने, आयात पर निर्भरता कम करने, विदेशी मुद्रा की बचत करने और सामूहिक जिम्मेदारी व दैनिक जीवन के छोटे-छोटे प्रयासों के जरिए आत्मनिर्भरता को मजबूत करने का आग्रह किया।पीएम मोदी ने गुजरात के वडोदरा में सरदारधाम हॉस्टल का उद्घाटन किया
May 11th, 06:00 pm
वडोदरा में सरदारधाम हॉस्टल के उद्घाटन के अवसर पर आयोजित विशेष कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि शिक्षा, स्किल डेवलपमेंट और महिला सशक्तिकरण भारत के भविष्य के वर्कफोर्स और उद्यमशील विकास को आकार देने के लिए महत्वपूर्ण हैं। वैश्विक आर्थिक चुनौतियों और पश्चिम एशिया संकट के प्रभाव का उल्लेख करते हुए उन्होंने नागरिकों से ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान का समर्थन करने, आयात पर निर्भरता कम करने, विदेशी मुद्रा की बचत करने और सामूहिक जिम्मेदारी व दैनिक जीवन के छोटे-छोटे प्रयासों के जरिए आत्मनिर्भरता को मजबूत करने का आग्रह किया।आज तेलंगाना को देश का बड़ा मैन्युफेक्चरिंग पावरहाउस बनाने के लिए बड़े प्रोजेक्ट्स शुरु हो रहे हैं: हैदराबाद में पीएम मोदी
May 10th, 03:45 pm
पीएम मोदी ने तेलंगाना में ₹9,400 करोड़ की परियोजनाओं का शुभारंभ और उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से इंफ्रास्ट्रक्चर, कनेक्टिविटी और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि PM MITRA पार्क और इंडस्ट्रियल कॉरिडोर जैसी परियोजनाएं राज्य में मैन्युफैक्चरिंग और एनर्जी सिक्योरिटी को मजबूत करेंगी।पीएम मोदी ने हैदराबाद में करीब ₹9,400 करोड़ की कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत की
May 10th, 03:30 pm
पीएम मोदी ने तेलंगाना में ₹9,400 करोड़ की परियोजनाओं का शुभारंभ और उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से इंफ्रास्ट्रक्चर, कनेक्टिविटी और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि PM MITRA पार्क और इंडस्ट्रियल कॉरिडोर जैसी परियोजनाएं राज्य में मैन्युफैक्चरिंग और एनर्जी सिक्योरिटी को मजबूत करेंगी।भारत और वियतनाम के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी बढ़ाए जाने पर संयुक्त वक्तव्य
May 06th, 05:24 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के निमंत्रण पर वियतनाम के राष्ट्रपति और वियतनामी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के महासचिव श्री तो लाम 5 से 7 मई 2026 तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर हैं। राष्ट्रपति तो लाम के साथ एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल और बड़ा व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल भी भारत आया है।कैबिनेट ने गुजरात के वडीनार में शिप रिपेयर फैसिलिटी हब को मंजूरी दी
May 05th, 06:50 pm
पीएम मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति ने गुजरात के वडीनार में 1,570 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक शिप रिपेयर फैसिलिटी के विकास को मंजूरी दे दी है। यह प्रोजेक्ट रोजगार सृजित करेगा, क्षेत्रीय आर्थिक विकास को बढ़ावा देगा और ‘मैरीटाइम इंडिया विजन 2030’ तथा ‘मैरीटाइम अमृत काल विजन 2047’ के तहत भारत के दीर्घकालिक समुद्री लक्ष्यों को मजबूती देगा।कैबिनेट ने इमरजेंसी क्रेडिट लाइन गारंटी स्कीम 5.0 को मंजूरी दी
May 05th, 06:48 pm
पीएम मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट ने इमरजेंसी क्रेडिट लाइन गारंटी स्कीम (ECLGS) 5.0 को मंजूरी दी है। इस स्कीम का उद्देश्य पश्चिम एशिया संघर्ष से पैदा हुई चुनौतियों से कारोबारों को उबरने में मदद देना है। इससे कंपनियां अपना कामकाज जारी रख पाएंगी, नौकरियां सुरक्षित रहेंगी और सप्लाई चेन मजबूत बनी रहेगी। साथ ही, देश में उत्पादन बिना रुकावट जारी रखने और पूरे इकोसिस्टम को मजबूत बनाए रखने में भी मदद मिलेगी।यूपी के विकास की नई लाइफ लाइन बनेगा गंगा एक्सप्रेसवे: हरदोई में पीएम मोदी
April 29th, 11:35 am
पीएम मोदी ने हरदोई में 594 किमी लंबे, एक्सेस-कंट्रोल्ड गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया। उन्होंने इसे उत्तर प्रदेश के विकास के लिए एक नई जीवनरेखा बताया, जो कनेक्टिविटी को बेहतर बनाएगी, किसानों को लाभ पहुंचाएगी और कई जिलों में औद्योगिक अवसर पैदा करेगी। उन्होंने कहा कि यह एक्सप्रेसवे एनसीआर की संभावनाओं को और करीब लाएगा और ‘विकसित भारत’ की दिशा में राज्य की भूमिका को मजबूत करेगा।पीएम मोदी ने उत्तर प्रदेश के हरदोई में 594 किमी लंबे एक्सेस-कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया
April 29th, 11:30 am
पीएम मोदी ने हरदोई में 594 किमी लंबे, एक्सेस-कंट्रोल्ड गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया। उन्होंने इसे उत्तर प्रदेश के विकास के लिए एक नई जीवनरेखा बताया, जो कनेक्टिविटी को बेहतर बनाएगी, किसानों को लाभ पहुंचाएगी और कई जिलों में औद्योगिक अवसर पैदा करेगी। उन्होंने कहा कि यह एक्सप्रेसवे एनसीआर की संभावनाओं को और करीब लाएगा और ‘विकसित भारत’ की दिशा में राज्य की भूमिका को मजबूत करेगा।प्रधानमंत्री ने भारत-न्यूजीलैंड FTA को ऐतिहासिक क्षण बताया, डेवलपमेंट पार्टनरशिप को मजबूत करने पर जोर
April 27th, 05:32 pm
पीएम मोदी ने भारत-न्यूजीलैंड FTA को दोनों देशों की पार्टनरशिप में एक ऐतिहासिक कदम बताया है। उन्होंने कहा कि यह समझौता डेवलपमेंट के नए रास्ते खोलेगा, नए अवसर पैदा करेगा और अलग-अलग क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत बनाएगा। प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि न्यूजीलैंड द्वारा 20 अरब डॉलर का निवेश दोनों देशों के बीच सहयोग को और बढ़ाएगा, जिससे आने वाले समय में दोनों देशों का भविष्य और अधिक समृद्ध होगा।गुंडों के इशारे पर या कोर्ट के आदेश पर चलती है TMC सरकार: अरामबाग की रैली में पीएम मोदी
April 26th, 01:50 pm
पश्चिम बंगाल के आरामबाग में विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि 15 साल तक भय और दबाव झेलने के बाद अब बंगाल के लोग अन्याय को हराने के लिए ठान चुके हैं। उन्होंने कहा कि टीएमसी सरकार सिर्फ अदालत के हस्तक्षेप के बाद ही कार्रवाई करती है। पीएम ने लोगों से बीजेपी के पक्ष में निर्णायक मतदान करने की अपील की और कहा कि भय, भ्रष्टाचार और सिंडिकेट के नियंत्रण से मुक्त सरकार ही बंगाल की असली क्षमता को सामने ला सकती है।TMC के 15 साल के ‘सिंडिकेट राज’ की एक्सपायरी डेट 4 मई: बनगांव की जनसभा में पीएम मोदी
April 26th, 01:30 pm
पश्चिम बंगाल के बनगांव में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने टीएमसी पर भ्रष्टाचार, सिंडिकेट राज और भय की राजनीति को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि टीएमसी के शासन में “नारीशक्ति” सबसे ज्यादा प्रभावित हुई है, और महिलाओं से बदलाव की अगुवाई करने की अपील की। साथ ही, उन्होंने पश्चिम बंगाल के लिए विकास, सुरक्षा और समृद्धि का बीजेपी का रोडमैप भी बताया और श्यामा प्रसाद मुखर्जी की विरासत को याद किया।पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल के बनगांव और आरामबाग में विशाल जनसभाओं को संबोधित किया
April 26th, 01:24 pm
पीएम मोदी ने बनगांव और आरामबाग में विशाल जनसभाओं को संबोधित किया, जिसमें उन्होंने TMC के भ्रष्टाचार, सिंडिकेट राज और भय की राजनीति के खिलाफ सख्त संदेश दिया। साथ ही पश्चिम बंगाल में विकास, सुरक्षा और समृद्धि के लिए बीजेपी का रोडमैप प्रस्तुत किया।TMC के संरक्षण में रहे अपराधियों को सजा मिलेगी: जादवपुर,पश्चिम बंगाल में पीएम मोदी
April 24th, 11:45 am
पश्चिम बंगाल के जादवपुर में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने पहले चरण के मतदान में भारी जन भागीदारी का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि संभवतः TMC पहले चरण में अपना खाता भी नहीं खोल पाएगी और दूसरे चरण के मतदाताओं से विकसित बंगाल के लिए बीजेपी को निर्णायक समर्थन देने की अपील की। उन्होंने जादवपुर विश्वविद्यालय की स्थिति पर चिंता जताई और स्थानीय मुद्दों को भी उठाया।TMC के शासन में बंगाल के उद्योग और MSME तबाह: दमदम में पीएम मोदी
April 24th, 11:35 am
पीएम नरेन्द्र मोदी ने आज पश्चिम बंगाल के दमदम में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए एक ऊर्जावान भाषण दिया, जिसने बंगाल के लोगों में उत्साह भर दिया। उन्होंने बदलाव की स्पष्ट लहर के लिए नागरिकों को बधाई दी और कहा कि पहले चरण के मतदान ने ही राज्य की राजनीति में बड़े बदलाव का संकेत दे दिया है।