थाईलैंड के प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री श्री मोदी को बधाई दी

June 06th, 02:38 pm

थाईलैंड के प्रधानमंत्री महामहिम श्री श्रेथा थाविसिन ने छह जून 2024 को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के साथ टेलीफोन पर बातचीत की। दोनों प्रधानमंत्रियों के बीच मैत्री और सौहार्दपूर्ण माहौल में वार्ता हुई। भारत के आम चुनाव में जीत हासिल करने पर थाईलैंड के प्रधानमंत्री ने श्री मोदी को बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने श्री श्रेथा थाविसिन को थाईलैंड का प्रधानमंत्री चुने जाने पर बधाई दी

August 23rd, 07:53 am

पीएम मोदी ने श्री श्रेथा थाविसिन को थाईलैंड का प्रधानमंत्री चुने जाने पर बधाई दी है। एक्स पोस्ट पर उन्होंने कहा कि वे भारत-थाईलैंड द्विपक्षीय संबंधों को उच्च स्तर पर ले जाने के लिए श्री थाविसिन के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हैं।