पीएम ने परम पूज्य सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जी का प्रेरक संबोधन साझा किया
October 02nd, 01:15 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) द्वारा राष्ट्र की समर्पित सेवा के 100 वर्ष पूरे होने पर उसकी सराहना की। परम पूज्य सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जी के प्रेरक संबोधन का उल्लेख करते हुए, प्रधानमंत्री ने राष्ट्र निर्माण में संघ की महत्वपूर्ण भूमिका और भारत के सभ्यतागत मूल्यों के पोषण के प्रति उसकी अटूट प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला।संघ शाखा की प्रेरणा भूमि से स्वयंसेवक की अहम से वयम की यात्रा शुरू होती है: पीएम मोदी
October 01st, 10:45 am
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के शताब्दी समारोह में अपने संबोधन में, पीएम मोदी ने राष्ट्र सेवा के संकल्प के लिए समर्पित असंख्य स्वयंसेवकों को शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर, भारत सरकार ने एक विशेष डाक टिकट और एक सिक्का जारी किया है। RSS के पाँच परिवर्तनकारी संकल्पों का उल्लेख करते हुए पीएम ने कहा कि आपदा के समय स्वयंसेवक सबसे पहले मदद के लिए पहुँचने वालों में शामिल होते हैं।पीएम मोदी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी समारोह को संबोधित किया
October 01st, 10:30 am
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के शताब्दी समारोह में अपने संबोधन में, पीएम मोदी ने राष्ट्र सेवा के संकल्प के लिए समर्पित असंख्य स्वयंसेवकों को शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर, भारत सरकार ने एक विशेष डाक टिकट और एक सिक्का जारी किया है। RSS के पाँच परिवर्तनकारी संकल्पों का उल्लेख करते हुए पीएम ने कहा कि आपदा के समय स्वयंसेवक सबसे पहले मदद के लिए पहुँचने वालों में शामिल होते हैं।मोहन भागवत जी हमेशा से ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के प्रबल समर्थक रहे हैं : पीएम मोदी
September 11th, 08:00 am
पीएम मोदी ने आरएसएस सरसंघचालक मोहन भागवत जी के 75वें जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए 11 सितंबर की महत्वपूर्ण घटनाओं जैसे स्वामी विवेकानंद के शिकागो संबोधन और 9/11 हमलों का जिक्र किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि मोहन भागवत जी का कार्यकाल आरएसएस की 100 साल की यात्रा में सबसे परिवर्तनकारी दौर के रूप में याद किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि 'पंच परिवर्तन' के विजन के माध्यम से मोहन जी भारतीयों को एक मजबूत और समृद्ध राष्ट्र निर्माण के लिए निरंतर प्रेरित कर रहे हैं।