प्रधानमंत्री की त्रिनिदाद और टोबैगो गणराज्य की आधिकारिक यात्रा पर जॉइंट स्टेटमेंट

July 05th, 09:02 am

पीएम मोदी ने त्रिनिदाद और टोबैगो की पीएम कमला के निमंत्रण पर वहां का आधिकारिक दौरा किया। इस यात्रा ने दोनों देशों के बीच, दीर्घकालिक मित्रता को और मजबूत किया। यह मित्रता, दोनों देशों के गहरे सभ्यतागत संबंधों, लोगों के बीच जीवंत रिश्तों और साझा लोकतांत्रिक मूल्यों पर आधारित है। दोनों प्रधानमंत्रियों ने आपसी हित के विभिन्न द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर व्यापक चर्चा की।

पीएम मोदी ने त्रिनिदाद & टोबैगो की प्रधानमंत्री के साथ आधिकारिक वार्ता की

July 04th, 11:51 pm

पोर्ट ऑफ स्पेन के ऐतिहासिक रेड हाउस में पीएम मोदी ने त्रिनिदाद & टोबैगो की प्रधानमंत्री कमला प्रसाद-बिसेसर के साथ आधिकारिक वार्ता की। नेताओं ने कृषि, स्वास्थ्य सेवा, डिजिटल तकनीक, संस्कृति और लोगों के बीच आपसी संबंधों में सहयोग पर चर्चा की। उन्होंने क्लाइमेट चेंज, डिजास्टर रिस्पॉन्स व साइबर सिक्योरिटी जैसे वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया तथा इन क्षेत्रों में गहन सहयोग की आवश्यकता पर बल दिया।

परिणामों की सूची: प्रधानमंत्री की त्रिनिदाद & टोबैगो की राजकीय यात्रा

July 04th, 11:41 pm

पीएम मोदी और त्रिनिदाद & टोबैगो की प्रधानमंत्री कमला के बीच MoUs और समझौतों का आदान-प्रदान हुआ। भारतीय फार्माकोपिया, भारतीय अनुदान सहायता, सांस्कृतिक आदान-प्रदान, खेल, राजनयिक प्रशिक्षण और भारतीय अध्ययन जैसे क्षेत्रों में प्रमुख MoUs/समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। पीएम मोदी ने त्रिनिदाद & टोबैगो में भारतीय डायस्पोरा सदस्यों की छठी पीढ़ी तक OCI कार्ड फैसिलिटी के विस्तार की घोषणा की।

प्रधानमंत्री ने त्रिनिदाद & टोबैगो की राष्ट्रपति से मुलाकात की

July 04th, 11:37 pm

पीएम मोदी ने त्रिनिदाद & टोबैगो की राष्ट्रपति कंगालू से मुलाकात की और दोनों देशों के बीच, जन-सामान्य के मजबूत संबंधों पर आधारित दीर्घकालिक रिश्तों पर चर्चा की। पीएम मोदी ने ‘ऑर्डर ऑफ द रिपब्लिक ऑफ त्रिनिदाद & टोबैगो’ सम्मान दिए जाने पर अपनी हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त की और इसे भारत के 140 करोड़ लोगों का सम्मान बताया।

भारत और त्रिनिदाद & टोबैगो के बीच सदियों पुराने संबंध हैं: त्रिनिदाद & टोबैगो की संसद में पीएम मोदी

July 04th, 09:30 pm

पीएम मोदी ने त्रिनिदाद & टोबैगो की संसद की जॉइंट असेंबली को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह भारत का सौभाग्य है कि वह त्रिनिदाद & टोबैगो के लोगों की स्वतंत्रता की राह पर उनके साथ एकजुट होकर खड़ा रहा। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि आधुनिक राष्ट्रों के रूप में दोनों देशों के बीच गहरे संबंध लगातार मजबूत हुए हैं।

पीएम मोदी ने त्रिनिदाद & टोबैगो की संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित किया

July 04th, 09:00 pm

पीएम मोदी ने त्रिनिदाद & टोबैगो की संसद की जॉइंट असेंबली को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह भारत का सौभाग्य है कि वह त्रिनिदाद & टोबैगो के लोगों की स्वतंत्रता की राह पर उनके साथ एकजुट होकर खड़ा रहा। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि आधुनिक राष्ट्रों के रूप में दोनों देशों के बीच गहरे संबंध लगातार मजबूत हुए हैं।

पीएम मोदी को सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ द रिपब्लिक ऑफ त्रिनिदाद & टोबैगो’ से सम्मानित किया गया

July 04th, 08:20 pm

पीएम मोदी को पोर्ट ऑफ स्पेन में आयोजित एक विशेष समारोह में त्रिनिदाद और टोबैगो के सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ द रिपब्लिक ऑफ त्रिनिदाद & टोबैगो’ से सम्मानित किया गया। उन्होंने यह पुरस्कार 140 करोड़ भारतीयों और दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक मित्रता के बंधन को समर्पित किया, जो साझा विरासत में निहित है। पीएम मोदी ने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता की भी पुष्टि की।

प्रधानमंत्री ने त्रिनिदाद & टोबैगो की प्रधानमंत्री महामहिम कमला प्रसाद-बिसेसर द्वारा आयोजित पारंपरिक रात्रिभोज में भाग लिया

July 04th, 09:45 am

पीएम कमला प्रसाद-बिसेसर द्वारा आयोजित पारंपरिक रात्रिभोज में पीएम मोदी को सांस्कृतिक रूप से महत्वपूर्ण सोहारी पत्ते पर भोजन परोसा गया, जो कि त्रिनिदाद & टोबैगो में भारतीय मूल के समुदाय द्वारा त्योहारों एवं विशेष अवसरों पर निभाई जाने वाली परंपरा है।

प्रधानमंत्री ने पोर्ट ऑफ स्पेन में त्रिनिदाद के गायक श्री राणा मोहिप से मुलाकात की

July 04th, 09:42 am

पोर्ट ऑफ स्पेन में आयोजित रात्रिभोज में पीएम मोदी ने गायक राणा मोहिप से मुलाकात की, जो 150वीं गांधी जयंती समारोह के दौरान ‘वैष्णव जन तो’ गाने के लिए जाने जाते हैं। पीएम ने भारतीय संगीत और संस्कृति के प्रति उनकी गहरी लगन की सराहना की।

प्रधानमंत्री ने पोर्ट ऑफ स्पेन में भोजपुरी चौताल प्रस्तुति की सराहना की

July 04th, 09:06 am

पीएम मोदी ने पोर्ट ऑफ स्पेन में जीवंत भोजपुरी चौताल प्रस्तुति की सराहना की, जो भारत और त्रिनिदाद & टोबैगो के बीच गहरे सांस्कृतिक संबंधों को दर्शाता है, विशेषकर पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के साथ, जहां ये परंपराएं पीढ़ियों से फलती-फूलती रही हैं।

प्रधानमंत्री ने त्रिनिदाद & टोबैगो में ‘भारत को जानिए क्विज’ के विजेताओं से मुलाकात की

July 04th, 09:03 am

पीएम मोदी ने त्रिनिदाद और टोबैगो में ‘भारत को जानिए क्विज’ के विजेताओं शंकर रामजतन, निकोलस मैराज और विंस महतो से मुलाकात की। क्विज ने वैश्विक प्रवासी संबंधों को मजबूत किया है और भारत के साथ उनके संबंधों को और गहरा किया है।

प्रधानमंत्री ने त्रिनिदाद & टोबैगो की प्रधानमंत्री को राम मंदिर की प्रतिकृति और पवित्र जल भेंट किया

July 04th, 08:57 am

पीएम कमला प्रसाद बिसेसर द्वारा आयोजित विशेष रात्रिभोज में पीएम मोदी ने राम मंदिर की प्रतिकृति तथा सरयू और महाकुंभ का पवित्र जल भेंट किया। यह भारत और त्रिनिदाद & टोबैगो के बीच गहरे सांस्कृतिक और आध्यात्मिक संबंधों का प्रतीक है।

त्रिनिदाद & टोबैगो में भारतीय समुदाय की यात्रा, साहस का प्रतीक है: पीएम मोदी

July 04th, 05:56 am

पीएम मोदी ने त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय प्रवासियों के सामुदायिक कार्यक्रम को संबोधित किया, जिसमें त्रिनिदाद और टोबैगो की पीएम कमला प्रसाद-बिसेसर भी शामिल हुईं। पीएम मोदी ने भारतीय प्रवासियों की उनके जुझारूपन, सांस्कृतिक समृद्धि तथा त्रिनिदाद और टोबैगो में उनके अपार योगदान के लिए प्रशंसा की। भारत की विकास गाथा के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि देश जल्द ही दुनिया की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो जाएगा।

पीएम मोदी ने त्रिनिदाद & टोबैगो में सामुदायिक कार्यक्रम को संबोधित किया

July 04th, 04:40 am

पीएम मोदी ने त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय प्रवासियों के सामुदायिक कार्यक्रम को संबोधित किया, जिसमें त्रिनिदाद और टोबैगो की पीएम कमला प्रसाद-बिसेसर भी शामिल हुईं। पीएम मोदी ने भारतीय प्रवासियों की उनके जुझारूपन, सांस्कृतिक समृद्धि तथा त्रिनिदाद और टोबैगो में उनके अपार योगदान के लिए प्रशंसा की। भारत की विकास गाथा के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि देश जल्द ही दुनिया की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो जाएगा।

पीएम मोदी त्रिनिदाद & टोबैगो के पोर्ट ऑफ स्पेन पहुंचे

July 04th, 02:16 am

पीएम नरेन्द्र मोदी, त्रिनिदाद & टोबैगो के पोर्ट ऑफ स्पेन पहुंचे। एक विशेष सम्मान के तौर पर, प्रधानमंत्री कमला प्रसाद-बिसेसर, कैबिनेट के गणमान्य सदस्यों और सांसदों ने एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का स्वागत किया।