भारत- यूरोप की पार्टनरशिप वर्ल्ड-क्लास आउटकम्स दे सकती है: यूरोपीय उद्योग गोलमेज सम्मेलन में पीएम मोदी

May 18th, 05:00 am

पीएम मोदी ने स्वीडन के गोथेनबर्ग में यूरोपियन राउंड टेबल फॉर इंडस्ट्री (ERT) को संबोधित करते हुए कहा कि भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौता (India-EU FTA) नए अवसर पैदा कर सकता है। उन्होंने भारत के डिजाइन फॉर इंडिया, मेक इन इंडिया और एक्सपोर्ट फ्रॉम इंडिया के विजन को दोहराया और यूरोपीय कंपनियों को एक विश्वसनीय आर्थिक साझेदार के रूप में भारत के साथ अपने संबंधों को और मजबूत करने के लिए आमंत्रित किया। प्रधानमंत्री ने भारत-यूरोप सीईओ राउंडटेबल को हर वर्ष आयोजित करने का सुझाव भी दिया।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने स्वीडन के प्रधानमंत्री के साथ द्विपक्षीय वार्ता की

May 18th, 12:10 am

पीएम मोदी ने स्वीडन के गोथेनबर्ग में प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टरसन के साथ द्विपक्षीय वार्ता की, जहां दोनों नेताओं ने भारत-स्वीडन संबंधों को स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप के स्तर तक बढ़ाने पर सहमति जताई। दोनों पक्षों ने ट्रेड, इनोवेशन, उभरती तकनीक, सुरक्षा, जलवायु और लोगों के बीच संबंधों को मजबूत करने के लिए ‘भारत-स्वीडन जॉइंट एक्शन प्लान 2026–2030’ को भी अपनाया।

पीएम मोदी, स्वीडिश पीएम उल्फ क्रिस्टरसन और यूरोपियन कमीशन प्रेसिडेंट की संयुक्त प्रेस वार्ता

May 17th, 11:43 pm

भारत-स्वीडन-EU संयुक्त प्रेस वार्ता में पीएम मोदी ने कहा कि भारत और स्वीडन के संबंधों को स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप के स्तर तक बढ़ाया गया है। उन्होंने कहा कि स्वीडन की टेक्नोलॉजी और भारत के स्केल को साथ लाकर पूरी दुनिया के लिए क्लाइमेट सॉल्यूशंस तैयार किए जा सकते हैं। यूरोपियन कमीशन की प्रेसिडेंट उर्सुला वॉन डेर लेयेन का स्वागत करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि साझा प्रयासों के जरिए भारत-स्वीडन और भारत-यूरोप साझेदारी आगे भी लगातार मजबूत होती रहेगी।

पीएम मोदी और स्वीडन के प्रधानमंत्री ने रवींद्रनाथ टैगोर की साझा सांस्कृतिक विरासत को सम्मान देते हुए विशेष उपहारों का आदान-प्रदान किया

May 17th, 11:18 pm

पीएम मोदी और स्वीडन के प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टरसन ने गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की विरासत का सम्मान करते हुए विशेष उपहारों का आदान-प्रदान किया, जो भारत और स्वीडन के बीच साझा सांस्कृतिक और बौद्धिक विरासत को दर्शाता है तथा टैगोर की 1926 की ऐतिहासिक स्वीडन यात्रा के शताब्दी वर्ष को भी चिह्नित करता है।

प्रधानमंत्री ने स्वीडन के चुनिंदा बिजनेस लीडर्स के साथ बातचीत की

May 17th, 11:16 pm

पीएम मोदी ने चुनिंदा स्वीडिश बिजनेस लीडर्स से बातचीत की और मेक इन इंडिया जैसी पहलों के तहत गहन सहयोग का निमंत्रण दिया। उन्होंने स्वीडिश कंपनियों को क्लीन एनर्जी, डिफेंस, सेमीकंडक्टर, इनोवेशन और एडवांस मैन्युफैक्चरिंग सहित विभिन्न क्षेत्रों में अपनी उपस्थिति बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया।

प्रधानमंत्री को स्वीडन का प्रतिष्ठित ‘रॉयल ऑर्डर ऑफ द पोलर स्टार, डिग्री कमांडर ग्रैंड क्रॉस’ सम्मान मिला

May 17th, 11:13 pm

स्वीडन के गोथेनबर्ग में आयोजित एक विशेष समारोह में महामहिम क्राउन प्रिंसेस विक्टोरिया ने पीएम मोदी को स्वीडन के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित सम्मानों में से एक ‘रॉयल ऑर्डर ऑफ द पोलर स्टार, डिग्री कमांडर ग्रैंड क्रॉस’ से सम्मानित किया। इस सम्मान के लिए आभार जताते हुए पीएम मोदी ने इसे भारत के 140 करोड़ लोगों और भारत-स्वीडन की प्रगाढ़ मित्रता को समर्पित किया। पीएम मोदी यह सम्मान पाने वाले पहले एशियाई नेता भी बन गए हैं।

पीएम मोदी स्वीडन पहुंचे

May 17th, 06:09 pm

पीएम मोदी अपने पांच देशों के दौरे के अहम चरण में स्वीडन के गोथेनबर्ग पहुंचे, जहां स्वीडन के पीएम उल्फ क्रिस्टरसन ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। पीएम मोदी के स्वागत के लिए स्वीडन ने अपने फाइटर जेट्स से एस्कॉर्ट भी प्रदान किया। यह दौरा भारत-स्वीडन संबंधों की बढ़ती गहराई और दोनों देशों के बीच अहम क्षेत्रों में सहयोग मजबूत करने की साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

प्रधानमंत्री ने यूरोपियन राउंड टेबल फॉर इंडस्ट्री को संबोधित किया

May 17th, 12:12 am

पीएम मोदी ने स्वीडन के गोथेनबर्ग में यूरोपियन राउंड टेबल फॉर इंडस्ट्री (ERT) को संबोधित करते हुए कहा कि भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौता (India-EU FTA) नए अवसर पैदा कर सकता है। उन्होंने भारत के डिजाइन फॉर इंडिया, मेक इन इंडिया और एक्सपोर्ट फ्रॉम इंडिया के विजन को दोहराया और यूरोपीय कंपनियों को एक विश्वसनीय आर्थिक साझेदार के रूप में भारत के साथ अपने संबंधों को और मजबूत करने के लिए आमंत्रित किया। प्रधानमंत्री ने भारत-यूरोप सीईओ राउंडटेबल को हर वर्ष आयोजित करने का सुझाव भी दिया।

यूएई, नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली दौरे से पहले प्रधानमंत्री का प्रस्थान वक्तव्य

May 15th, 07:56 am

पीएम मोदी 15 से 20 मई 2026 तक यूएई, नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली सहित पांच देशों के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न राष्ट्राध्यक्षों से मुलाकात करेंगे और प्रमुख क्षेत्रों में साझेदारी को और मजबूत करने के लिए चर्चा करेंगे। इस दौरे के प्रमुख आकर्षणों में स्वीडन में आयोजित यूरोपीय उद्योग गोलमेज सम्मेलन और ओस्लो में आयोजित तीसरे इंडिया-नॉर्डिक समिट में उनकी भागीदारी शामिल है।

प्रधानमंत्री 15–20 मई तक यूएई, नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली के दौरे पर रहेंगे

May 11th, 09:00 pm

पीएम मोदी 15 से 20 मई, 2026 तक यूएई, नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात कर विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे। नीदरलैंड में वे किंग विलेम-अलेक्जेंडर से मिलेंगे और प्रधानमंत्री रॉब जेटेन से बातचीत करेंगे। स्वीडन में वे प्रधानमंत्री क्रिस्टर्सन से बातचीत करेंगे। नॉर्वे में वे किंग हेराल्ड पंचम से मुलाकात करेंगे और प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोरे के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। इसके बाद वे इटली जाएंगे, जहां प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

सोशल मीडिया कॉर्नर 18 अप्रैल 2018

April 18th, 07:43 pm

सोशल मीडिया से गर्वनेंस अपडेट का डेली डोज। गवर्नेंस पर आपके ट्वीट यहां हर दिन पा सकते हैं जगह। पढ़ते रहिए और शेयर करते रहिए

पूरा विश्व आज भारत को एक विश्वसनीय साथी, एक भरोसेमंद मित्र के रूप में देख रहा है: स्वीडन में प्रधानमंत्री मोदी

April 17th, 11:59 pm

पूरा विश्व आज भारत को एक विश्वसनीय साथी, एक भरोसेमंद मित्र के रूप में देख रहा है: स्वीडन में प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने स्टॉकहोम में भारतीय समुदाय को संबोधित किया

April 17th, 11:45 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज स्टॉकहोम में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। उन्होंने स्वीडन में गर्मजोशी से भरे अपने स्वागत के लिये स्वीडन की सरकार, विशेष रूप से समारोह में उपस्थित स्वीडन के नरेश और स्वीडन के प्रधानमंत्री श्री स्टीफन लोफवेन को धन्यवाद दिया।

भारत के प्रधानमंत्री की स्वीडन यात्रा (16-17 अप्रैल, 2018)

April 17th, 11:12 pm

स्वीडन के प्रधानमंत्री स्टीफन लोफवेन के निमंत्रण पर, भारत के प्रधानमंत्री 16-17 अप्रैल 2018 को स्वीडन गए थे। यह प्रधानमंत्री की पहली स्वीडन यात्रा थी, साथ ही यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री द्वारा लगभग तीन दशकों बाद स्वीडन की यात्रा थी। 16 अप्रैल को स्टॉकहोम पहुँचने पर, स्वीडन के प्रधानमंत्री लोफवेन ने प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया।.

स्वीडन भारत संयुक्त कार्य योजना (17 अप्रैल, 2018)

April 17th, 09:47 pm

प्रधानमंत्री लोफवेन के निमंत्रण पर, प्रधानमंत्री मोदी 16-17 अप्रैल 2018 को स्टॉकहोम की आधिकारिक यात्रा पर गए।

प्रधानमंत्री मोदी ने डेनमार्क, आइसलैंड, फिनलैंड और नॉर्वे के प्रधानमंत्रियों के साथ वार्ता की

April 17th, 09:05 pm

अपनी स्वीडन की यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने डेनमार्क, आइसलैंड, फिनलैंड और नॉर्वे के प्रधानमंत्रियों के साथ व्यापक वार्ता की। पीएम मोदी ने नेताओं के साथ द्विपक्षीय स्तर की वार्ता की और विभिन्न देशों के साथ भारत के संबंधों को और मजबूत करने के तरीकों पर विचार-विमर्श किया।

सोशल मीडिया कॉर्नर 17 अप्रैल 2018

April 17th, 07:40 pm

सोशल मीडिया से गर्वनेंस अपडेट का डेली डोज। गवर्नेंस पर आपके ट्वीट यहां हर दिन पा सकते हैं जगह। पढ़ते रहिए और शेयर करते रहिए

प्रधानमंत्री की स्वीडन के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के साथ बातचीत, भारत में निवेश के अवसरों का उल्लेख किया

April 17th, 05:52 pm

प्रधानमंत्री मोदी ने आज स्वीडन के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के साथ बातचीत की। उन्होंने दोनों देशों के बीच व्यापार और व्यावसायिक संबंधों पर चर्चा की। यह बताते हुए कि स्वीडन ‘मेक इन इंडिया’ पहल में एक बड़ा योगदानकर्ता है, पीएम मोदी ने भारत में निवेश के लिए उपलब्ध विभिन्न अवसरों का भी उल्लेख किया।

प्रधानमंत्री की स्‍टॉकहोम यात्रा के दौरान हस्‍ताक्षरित एवं आदान-प्रदान किए गए एमओयू एवं समझौतों की सूची (16-17 अप्रैल, 2018)

April 17th, 05:36 pm



स्वीडन के प्रधानमंत्री के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता के दौरान प्रधानमंत्री मोदी का वक्तव्य

April 17th, 04:50 pm

स्वीडन के प्रधानमंत्री के साथ संयुक्त प्रेस बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि स्वीडन ‘मेक इन इंडिया’ पहल में एक बड़ा योगदानकर्ता है। दोनों देशों ने नवीकरणीय ऊर्जा, शहरी परिवहन और कचरा प्रबंधन के क्षेत्रों में समझौतों पर हस्ताक्ष्रर किए।