प्रधानमंत्री को स्लोवाक गणराज्य के सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस (फर्स्ट क्लास)’ से सम्मानित किया गया

June 15th, 11:35 pm

एक विशेष समारोह में स्लोवाक गणराज्य के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी ने पीएम मोदी को स्लोवाकिया के सर्वोच्च सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस (फर्स्ट क्लास)’ से सम्मानित किया। सम्मान स्वीकार करते हुए पीएम ने कहा कि यह सम्मान भारत के 140 करोड़ नागरिकों और भारत-स्लोवाकिया के बीच मित्रता के मजबूत एवं स्थायी संबंधों को समर्पित है।

प्रधानमंत्री ने स्लोवाक गणराज्य के राष्ट्रपति से मुलाकात की

June 15th, 11:33 pm

पीएम मोदी ने ब्रातिस्लावा के राष्ट्रपति भवन में स्लोवाक गणराज्य के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी से मुलाकात की और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। दोनों नेताओं ने भारत और स्लोवाकिया के बीच बढ़ते संबंधों का स्वागत किया तथा क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों पर विचार-विमर्श किया। इस दौरान उन्होंने वाराणसी की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने वाली कला प्रदर्शनी का अवलोकन किया और योग प्रदर्शन भी देखा।

प्रधानमंत्री की स्लोवाक बिजनेस लीडर्स के साथ मुलाकात

June 15th, 09:14 pm

पीएम मोदी ने स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको के साथ मिलकर अलग-अलग सेक्टर के प्रमुख स्लोवाक बिजनेसमैन से बातचीत की। भारत में निवेशकों के लिए अनुकूल माहौल और सुधारों पर आधारित विकास का जिक्र करते हुए, उन्होंने स्लोवाक कंपनियों को भारत में निवेश, टेक्नोलॉजी पार्टनरशिप और AI, सेमीकंडक्टर, रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल इनोवेशन जैसे उभरते सेक्टर में सहयोग के जरिए अपनी मौजूदगी बढ़ाने के लिए आमंत्रित किया।

प्रधानमंत्री ने गुमनाम सैनिकों की समाधि पर पुष्पचक्र समर्पित किया

June 15th, 06:00 pm

पीएम मोदी ने ब्रातिस्लावा में स्लोवाकिया के 'गुमनाम शहीद सैनिकों के स्मारक' पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको के साथ उन्होंने स्मारक पर पुष्पचक्र समर्पित किया और उन बहादुर सैनिकों को सम्मान दिया, जिन्होंने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान स्लोवाकिया की स्वतंत्रता और मुक्ति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

प्रधानमंत्री ने स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री से मुलाकात की

June 15th, 05:40 pm

पीएम मोदी ने स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको के साथ ट्रेड, डिफेंस, स्पेस, डिजिटल इनोवेशन, टैलेंट मोबिलिटी, AI और सुपरकंप्यूटिंग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की। दोनों नेताओं ने आपसी हितों से जुड़े विभिन्न क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया और हाल ही में आयोजित हुए भारत-EU समिट के नतीजों पर संतोष व्यक्त किया। प्रधानमंत्री ने वर्ष 2025 में पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत के प्रति एकजुटता और समर्थन व्यक्त करने के लिए स्लोवाकिया का आभार भी जताया।

भारत-स्लोवाकिया जॉइंट स्टेटमेंट

June 15th, 05:32 pm

स्लोवाक रिपब्लिक के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको के निमंत्रण पर, पीएम मोदी ने 15 जून 2026 को स्लोवाकिया का दौरा किया। दोनों नेताओं ने भारत-स्लोवाकिया संबंधों को 'व्यापक साझेदारी' के स्तर तक बढ़ाने पर सहमति जताई और इसके प्रभावी क्रियान्वयन की नियमित समीक्षा करने का निर्णय लिया। उन्होंने यह भी माना कि यह दौरा भारत-स्लोवाकिया संबंधों को बदलने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने द्विपक्षीय संबंधों को सहयोग और सहभागिता के एक नए चरण में ले जाने के लिए मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

माननीय प्रधानमंत्री की स्लोवाकिया यात्रा के परिणामों की सूची

June 15th, 05:17 pm

पीएम मोदी की स्लोवाकिया की ऐतिहासिक यात्रा के दौरान, भारत और स्लोवाकिया ने अपने संबंधों को 'व्यापक साझेदारी' के स्तर तक बढ़ाया और डिफेंस, डिजिटल टेक्नोलॉजी, उच्च शिक्षा, रिसर्च, लेबर मोबिलिटी, क्वांटम कम्युनिकेशन, हेल्थकेयर, टूरिज्म और कल्चर जैसे क्षेत्रों में व्यापक सहयोग को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए। दोनों पक्षों ने आतंकवाद-रोधी मामलों पर एक 'जॉइंट वर्किंग ग्रुप' और 'कांसुलर डायलॉग' शुरू करने पर भी सहमति जताई।

भारत और स्लोवाकिया वैश्विक मंच पर करीबी सामंजस्य से आगे बढ़ रहे हैं: भारत-स्लोवाकिया जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीएम मोदी

June 15th, 03:00 pm

ब्रातिस्लावा में आयोजित जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पीएम नरेन्द्र मोदी और स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको ने भारत-स्लोवाकिया संबंधों को 'व्यापक साझेदारी' के स्तर तक बढ़ाने की घोषणा की। पीएम मोदी ने ट्रेड, टेक्नोलॉजी, डिफेंस, स्पेस, डिजिटल इनोवेशन और मोबिलिटी के क्षेत्रों में बढ़ते सहयोग पर जोर दिया और कहा कि यह बेहतर साझेदारी दोनों देशों की साझा प्राथमिकताओं, आपसी भरोसे और भविष्य के लिए साझा विजन को दर्शाती है।

पीएम मोदी स्लोवाकिया पहुंचे

June 15th, 02:15 am

पीएम मोदी स्लोवाकिया के ब्रातिस्लावा पहुंचे, जो भारत-स्लोवाकिया संबंधों में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। आगमन पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

फ्रांस और स्लोवाक रिपब्लिक के दौरे से पहले पीएम मोदी का प्रस्थान वक्तव्य

June 13th, 10:03 am

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और स्लोवाक रिपब्लिक के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको के निमंत्रण पर, पीएम मोदी 13 से 18 जून 2026 तक फ्रांस और स्लोवाकिया का दौरा करेंगे। फ्रांस दौरे के पहले चरण में, पीएम मोदी राष्ट्रपति मैक्रों के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे और संयुक्त रूप से 'भारत इनोवेट्स' इवेंट का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद स्लोवाकिया की राजधानी ब्रातिस्लावा में, वे राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी और प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको के साथ बातचीत करेंगे। दौरे के अंतिम चरण में पीएम मोदी पुनः फ्रांस पहुंचेंगे, जहां वे G7 समिट और विवाटेक 2026 में भाग लेंगे।