प्रधानमंत्री ने सेशेल्स की स्वतंत्रता की 50वीं वर्षगांठ समारोह में भाग लिया
June 29th, 08:00 am
सेशेल्स के राष्ट्रपति के आमंत्रण पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुख्य अतिथि के रूप में सेशेल्स की स्वतंत्रता की 50वीं वर्षगांठ के समारोह में भाग लिया।इस अवसर पर दोनों देशों के लंबे समय से चले आ रहे रक्षा सहयोग को दर्शाते हुए भारतीय सशस्त्र बलों की टुकड़ियों ने राष्ट्रीय परेड में हिस्सा लिया। समारोह के तहत भारतीय नौसेना के युद्धपोत आईएनएस तरकश और आईएनएस इक्षाक भी पोर्ट विक्टोरिया पहुँचे।पीएम मोदी ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री से मुलाकात की
June 28th, 08:45 pm
सेशेल्स के 'गोल्डन जुबली नेशनल डे' समारोह के दौरान, प्रधानमंत्री मोदी ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम से मुलाकात की। इस बैठक में दोनों नेताओं ने आपसी सहयोग और 'स्पेशल इकोनॉमिक पैकेज' की प्रगति की समीक्षा की। साथ ही, उन्होंने 'विजन MAHASAGAR' और 'नेबरहुड फर्स्ट' पॉलिसी के तहत भारत-मॉरीशस 'एनहैंस्ड स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप' के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।प्रधानमंत्री की सेशेल्स की राजकीय यात्रा
June 28th, 08:30 pm
सेशेल्स की अपनी राजकीय यात्रा के दौरान, पीएम मोदी ने प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करने के लिए राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी के साथ आधिकारिक वार्ता की। इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच कई अहम समझौतों का आदान-प्रदान हुआ, भारत-सेशेल्स राजनयिक संबंधों के 50 वर्ष पूरे होने के अवसर पर एक स्मारक लोगो भी जारी किया गया और पीएम मोदी सेशेल्स की नेशनल असेंबली को संबोधित करने वाले भारत के पहले प्रधानमंत्री बने, जिससे दोनों देशों के रिश्तों को नई मजबूती मिली।परिणामों की सूची: प्रधानमंत्री की सेशेल्स की राजकीय यात्रा
June 28th, 08:17 pm
पीएम मोदी की सेशेल्स की राजकीय यात्रा भारत-सेशेल्स संबंधों के लिए अहम साबित हुई। इस दौरान दोनों देशों के बीच नौ समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। इन पहलों से डिफेंस, डिजिटल पेमेंट, हेल्थकेयर, कृषि, अंतरिक्ष, समुद्री सहयोग, इंफ्रास्ट्रक्चर और क्षमता निर्माण जैसे प्रमुख क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच सहयोग और मजबूत होगा। इससे द्विपक्षीय सहयोग को नई गति मिलेगी और हिंद महासागर क्षेत्र में दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी और भी मजबूत होगी।सेशेल्स की कहानी के सबसे सुनहरे अध्याय अभी लिखे जाने बाकी: सेशेल्स की नेशनल असेंबली में पीएम मोदी
June 28th, 05:00 pm
पीएम मोदी ने सेशेल्स की नेशनल असेंबली को संबोधित किया और वहां के लोगों को गोल्डन जुबली समारोह के लिए बधाई दी। उन्होंने भारत और सेशेल्स के बीच सदियों पुराने संबंधों को याद करते हुए कहा कि हिंद महासागर दोनों देशों को जोड़ता है। साथ ही, उन्होंने हिंद महासागर क्षेत्र को और अधिक सुरक्षित बनाने के लिए मिलकर काम करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। प्रधानमंत्री ने भरोसा दिलाया कि भारत एक सच्चे मित्र की तरह हमेशा सेशेल्स का विश्वसनीय साझेदार बना रहेगा और उसकी सभी आकांक्षाओं को पूरा करने में हरसंभव सहयोग करेगा।हमारा विजन हिंद महासागर को अवसरों का महासागर बनाना: भारत-सेशेल्स जॉइंट प्रेस मीट में पीएम मोदी
June 28th, 02:02 pm
भारत- सेशेल्स जॉइंट प्रेस मीट को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने गार्जियन ऑफ द ब्लू हॉरिजन सम्मान को जलवायु परिवर्तन से लड़ रहे सभी देशों को समर्पित किया। उन्होंने 'MAHASAGAR' विजन को दोहराते हुए कहा कि भारत एक ऐसे हिंद महासागर की कल्पना करता है जहाँ समुद्री सुरक्षा के साथ समृद्धि भी बढ़े और देशों के बीच साझेदारी आपसी सम्मान और भरोसे पर आधारित हो। उन्होंने ब्लू इकोनॉमी को भारत-सेशेल्स साझेदारी का स्वाभाविक और रणनीतिक स्तंभ भी बताया।पीएम मोदी सेशेल्स पहुंचे, गर्मजोशी से हुआ स्वागत
June 27th, 03:30 pm
पीएम मोदी सेशेल्स पहुंचे, जहां एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान पारंपरिक नृत्य की विशेष सांस्कृतिक प्रस्तुति भी हुई। यह यात्रा अलग-अलग क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करने पर फोकस के साथ; भारत-सेशेल्स की करीबी और दीर्घकालिक साझेदारी को रेखांकित करती है। यात्रा के दौरान, पीएम मोदी दोनों देशों के बीच सहयोग को और बढ़ाने के लिए सेशेल्स के नेतृत्व के साथ बातचीत करेंगे।