प्रधानमंत्री ने तीसरे भारत-नॉर्डिक समिट के दौरान आइसलैंड की प्रधानमंत्री के साथ बैठक की
May 19th, 06:44 pm
पीएम मोदी ने ओस्लो में तीसरे भारत-नॉर्डिक समिट के अवसर पर आइसलैंड की पीएम क्रिस्टून फ्रॉस्टाडॉटिर से मुलाकात की। पीएम ने आइसलैंड के इतिहास की सबसे युवा प्रधानमंत्री बनने पर उन्हें बधाई दी और द्विपक्षीय वार्ता की। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों को और गहरा करने पर चर्चा की और इस बात पर सहमति जताई कि TEPA; ट्रेड, इनवेस्टमेंट और मैन्युफैक्चरिंग सहयोग में दोनों देशों की वास्तविक क्षमता को सामने लाने का बड़ा अवसर प्रदान करता है।प्रधानमंत्री ने तीसरे भारत-नॉर्डिक समिट के दौरान डेनमार्क की एक्टिंग प्रधानमंत्री के साथ मुलाकात की
May 19th, 06:40 pm
तीसरी भारत-नॉर्डिक समिट के दौरान पीएम मोदी ने डेनमार्क की एक्टिंग पीएम मेटे फ्रेडरिक्सन से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने भारत-डेनमार्क के द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा की और क्षेत्रीय व वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की। साथ ही, भारत-डेनमार्क ग्रीन स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप में हुई प्रगति का स्वागत किया। पीएम मोदी ने तेजी से आगे बढ़ रही भारतीय अर्थव्यवस्था में हरित समाधान के लिए डेनमार्क की तकनीकों का स्वागत करने की भारत की तत्परता भी जताई।‘आतंकवाद पर कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं’: नॉर्डिक समिट में पीएम मोदी
May 19th, 04:25 pm
नॉर्डिक देशों के नेताओं के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता में शामिल होते हुए पीएम मोदी ने ट्रेड, इनवेस्टमेंट, ग्रीन टेक्नोलॉजी और इनोवेशन जैसे क्षेत्रों में बढ़ती भारत-नॉर्डिक साझेदारी को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों ने भारत-नॉर्डिक संबंधों को ग्रीन टेक्नोलॉजी और इनोवेशन स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप के रूप में आगे बढ़ाने का फैसला किया है। पीएम ने आतंकवाद के खिलाफ साझा संकल्प दोहराते हुए स्पष्ट कहा, “कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं।”भारत MRO, ग्रीन शिपिंग और मैरीटाइम सर्विसेस का ग्लोबल हब बन रहा है: भारत-नॉर्वे बिजनेस और रिसर्च समिट में पीएम मोदी
May 18th, 11:49 pm
पीएम मोदी ने ओस्लो में भारत-नॉर्वे बिजनेस और रिसर्च समिट में हिस्सा लिया और उसे संबोधित किया। अपने संबोधन में पीएम ने TEPA लागू होने के बाद द्विपक्षीय ट्रेड और इनवेस्टमेंट में हुई बढ़ोतरी की सराहना की। उन्होंने भारत के प्रमुख सेक्टर्स में नॉर्वे के अधिक निवेश को प्रोत्साहित किया और दोनों देशों के बिजनेस समुदायों से नई साझेदारियां बनाने, सहयोग के उभरते क्षेत्रों की पहचान करने और आर्थिक सहयोग को मजबूत करने का आग्रह किया।प्रधानमंत्री ने भारत-नॉर्वे बिजनेस और रिसर्च समिट में हिस्सा लिया
May 18th, 08:50 pm
पीएम मोदी ने ओस्लो में भारत-नॉर्वे बिजनेस और रिसर्च समिट में हिस्सा लिया और उसे संबोधित किया। अपने संबोधन में पीएम ने TEPA लागू होने के बाद द्विपक्षीय ट्रेड और इनवेस्टमेंट में हुई बढ़ोतरी की सराहना की। उन्होंने भारत के प्रमुख सेक्टर्स में नॉर्वे के अधिक निवेश को प्रोत्साहित किया और दोनों देशों के बिजनेस समुदायों से नई साझेदारियां बनाने, सहयोग के उभरते क्षेत्रों की पहचान करने और आर्थिक सहयोग को मजबूत करने का आग्रह किया।प्रधानमंत्री ने नॉर्वे के प्रधानमंत्री के साथ द्विपक्षीय वार्ता की
May 18th, 08:21 pm
पीएम मोदी ने ओस्लो में नॉर्वे के पीएम जोनास गार स्टोरे के साथ द्विपक्षीय वार्ता की, जिसमें दोनों नेताओं ने भारत-नॉर्वे संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा की। वे संबंधों को 'ग्रीन स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप' के रूप में आगे बढ़ाने पर सहमत हुए और 2030 तक भारत एवं नॉर्वे के बीच व्यापार को दोगुना करने के लक्ष्य को रेखांकित किया। उन्होंने प्रमुख मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान भी किया, जिसमें नॉर्वे के पीएम ने रिफॉर्म्ड UNSC में भारत की स्थायी सदस्यता के लिए नॉर्वे के समर्थन को दोहराया।प्रधानमंत्री की नॉर्वे के महामहिम किंग हेराल्ड पंचम से शिष्टाचार भेंट
May 18th, 07:36 pm
पीएम मोदी ने ओस्लो स्थित रॉयल पैलेस में नॉर्वे के महामहिम किंग हेराल्ड पंचम से शिष्टाचार भेंट की, जहाँ दोनों ने भारत-नॉर्वे साझेदारी और विभिन्न क्षेत्रों, खासकर नई टेक्नोलॉजी में हो रही प्रगति पर चर्चा की। बैठक के बाद पीएम मोदी के सम्मान में एक विशेष लंच का आयोजन किया गया।प्रधानमंत्री को ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ सम्मान से सम्मानित किया गया
May 18th, 07:35 pm
पीएम मोदी को एक और वैश्विक सम्मान मिला है। नॉर्वे के महामहिम किंग हेराल्ड पंचम ने उन्हें ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित किया। यह सम्मान नॉर्वे और मानवता के हित में उत्कृष्ट सेवा के लिए दिया जाता है। प्रधानमंत्री ने किंग और नॉर्वे की जनता के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए इस सम्मान को भारत और नॉर्वे की ऐतिहासिक मित्रता को समर्पित किया।भारत-नॉर्वे ग्रीन स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप, पूरे विश्व के लिए लाभदायक: भारत-नॉर्वे जॉइंट प्रेस मीट में पीएम मोदी
May 18th, 04:44 pm
भारत-नॉर्वे जॉइंट प्रेस मीट में अपने संबोधन में पीएम मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ मजबूती से खड़े रहने के लिए नॉर्वे की सराहना की। उन्होंने कहा कि भारत अगले पंद्रह वर्षों में 100 अरब डॉलर के निवेश आकर्षित करने और 10 लाख रोजगार सृजित करने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री ने दोहराया कि भारत और नॉर्वे दोनों नियम-आधारित वैश्विक व्यवस्था में विश्वास रखते हैं तथा यूक्रेन और वेस्ट एशिया में जल्द शांति बहाल करने की वकालत करते हैं।