नाइजीरिया के राष्ट्रीय सम्मान के लिए नाइजीरिया की सरकार और जनता का हृदय से धन्यवाद: पीएम मोदी
November 17th, 08:30 pm
नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला अहमद टिनुबू ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनकी उत्कृष्ट नेतृत्व क्षमता और भारत-नाइजीरिया संबंधों को बढ़ावा देने में उनके शानदार योगदान के लिए नेशनल अवार्ड - ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ नाइजर से सम्मानित किया। प्रधानमंत्री ने यह सम्मान, भारत के लोगों और भारत-नाइजीरिया के बीच दीर्घकालिक, ऐतिहासिक मित्रता को समर्पित किया है।पीएम मोदी को नेशनल अवार्ड - "ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ नाइजर" से सम्मानित किया गया
November 17th, 08:11 pm
नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला अहमद टिनुबू ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनकी उत्कृष्ट नेतृत्व क्षमता और भारत-नाइजीरिया संबंधों को बढ़ावा देने में उनके शानदार योगदान के लिए नेशनल अवार्ड - ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ नाइजर से सम्मानित किया। प्रधानमंत्री ने यह सम्मान, भारत के लोगों और भारत-नाइजीरिया के बीच दीर्घकालिक, ऐतिहासिक मित्रता को समर्पित किया है।शांति, समृद्धि और लोकतंत्र के मानकों पर दुनिया के लिए नई उम्मीद बना भारत: नाइजीरिया में पीएम
November 17th, 07:20 pm
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नाइजीरिया के अबुजा में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे लिए पूरा विश्व एक परिवार है। हम दूसरे देश में आकर भी सर्वहित के अपने संस्कार नहीं भूलते और यह हम भारतीयों की बहुत बड़ी ताकत है। प्रधानमंत्री ने कहा कि आत्मविश्वास से भरा भारत, विकसित राष्ट्र बनने के लक्ष्य को लेकर एक नई यात्रा पर अग्रसर है।प्रधानमंत्री ने नाइजीरिया में भारतीय समुदाय को संबोधित किया
November 17th, 07:15 pm
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नाइजीरिया के अबुजा में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे लिए पूरा विश्व एक परिवार है। हम दूसरे देश में आकर भी सर्वहित के अपने संस्कार नहीं भूलते और यह हम भारतीयों की बहुत बड़ी ताकत है। प्रधानमंत्री ने कहा कि आत्मविश्वास से भरा भारत, विकसित राष्ट्र बनने के लक्ष्य को लेकर एक नई यात्रा पर अग्रसर है।पीएम मोदी ने नाइजीरिया के राष्ट्रपति के साथ आधिकारिक वार्ता की
November 17th, 06:41 pm
पीएम मोदी नाइजीरिया के दौरे पर हैं, जहां उन्होंने अबुजा में राष्ट्रपति टिनुबू के साथ बातचीत की। उन्होंने ट्रेड, एनर्जी, हेल्थ और सिक्योरिटी जैसे क्षेत्रों में भारत-नाइजीरिया संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा की। दोनों नेताओं ने एग्रीकल्चर, रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन में सहयोग पर सहमति जताई तथा आतंकवाद और पायरेसी से निपटने के लिए अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की। पीएम मोदी ने नाइजीरिया को भारत के ग्रीन इनिशिएटिव्स में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया और दोनों देशों के मध्य साझा लोकतांत्रिक मूल्यों एवं लोगों के बीच मजबूत आपसी संबंधों पर प्रकाश डाला।प्रधानमंत्री ने नाइजीरिया के मराठी समुदाय की अपनी संस्कृति एवं जड़ों से जुड़े रहने के लिए सराहना की
November 17th, 06:05 am
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज नाइजीरिया के मराठी समुदाय की अपनी संस्कृति एवं जड़ों से जुड़े रहने के लिए सराहना की। प्रधानमंत्री ने यह सराहना नाइजीरिया के मराठी समुदाय द्वारा मराठी भाषा को एक शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त किये जाने के अवसर पर की।पीएम मोदी नाइजीरिया के अबुजा पहुंचे
November 17th, 02:00 am
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नाइजीरिया के अबुजा पहुंचे। यह प्रधानमंत्री की नाइजीरिया की पहली यात्रा है। इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी राष्ट्रपति बोला अहमद टीनूबू से वार्ता करेंगे। वह भारतीय समुदाय से भी बातचीत करेंगे।