प्रधानमंत्री ने अफस्लुइटडिज्क बांध का दौरा किया
May 17th, 03:38 pm
पीएम मोदी और नीदरलैंड के प्रधानमंत्री जेटेन ने अफस्लुइटडिज्क का दौरा किया। 32 किलोमीटर लंबे इस बांध और पुल के दौरे के दौरान गुजरात की महत्वाकांक्षी कल्पसर परियोजना पर भी विशेष ध्यान केंद्रित हुआ। दोनों नेताओं ने कहा कि हाइड्रोलिक इंजीनियरिंग में नीदरलैंड की विशेषज्ञता और भारत की बड़े स्तर पर परियोजनाओं को लागू करने की क्षमता मिलकर पारस्परिक रूप से लाभकारी साझेदारी के नए अवसर पैदा कर सकती है।पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा पर भारत-नीदरलैंड का जॉइंट स्टेटमेंट
May 17th, 03:45 am
नीदरलैंड के प्रधानमंत्री रॉब जेटेन के निमंत्रण पर पीएम मोदी ने नीदरलैंड की आधिकारिक यात्रा की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई और दोनों देशों ने आपसी संबंधों को और मजबूत तथा व्यापक बनाने की इच्छा जताई। हाल के वर्षों में दोनों देशों के बीच हुए सकारात्मक सहयोग और प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए, भारत और नीदरलैंड ने अपने द्विपक्षीय संबंधों को ‘स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप’ का दर्जा दिया। साथ ही, इस साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए एक विशेष रणनीतिक रोडमैप को भी अपनाने का स्वागत किया गया।भारत-नीदरलैंड स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप का रोडमैप [2026-2030]
May 17th, 03:15 am
पीएम मोदी की नीदरलैंड की राजकीय यात्रा के दौरान, भारत और नीदरलैंड ने अगले पांच सालों (2026–2030) के लिए भारत-नीदरलैंड स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप का रोडमैप अपनाया। इसमें पॉलिटिकल डायलॉग, इकोनॉमी, एग्रीकल्चर, हेल्थ, न्यू टेक्नोलॉजी, साइंस, एजुकेशन, कल्चर और डिफेंस जैसे क्षेत्र शामिल हैं।परिणामों की सूची: पीएम मोदी का नीदरलैंड का दौरा
May 17th, 02:47 am
पीएम मोदी की नीदरलैंड की स्टेट विजिट के दौरान कल्चर, क्रिटिकल मिनरल्स, एनर्जी, सेमीकंडक्टर, एग्रीकल्चर, हेल्थ और एजुकेशन जैसे क्षेत्रों को कवर करने वाले कई एमओयू और समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। यात्रा की प्रमुख उपलब्धियों में चोल ताम्रपत्रों की भारत को वापसी और धोलेरा में सेमीकंडक्टर फैब को समर्थन देने के लिए टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स और ASML के बीच हुआ समझौता शामिल रहा।प्रधानमंत्री ने नीदरलैंड के प्रधानमंत्री के साथ आधिकारिक बातचीत की
May 17th, 02:35 am
पीएम मोदी ने द हेग में नीदरलैंड के प्रधानमंत्री रॉब जेटन के साथ आधिकारिक बातचीत की, जहां दोनों नेताओं ने भारत-नीदरलैंड संबंधों को स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप तक बढ़ाने और ट्रेड, इनवेस्टमेंट, डिफेंस, टेक्नोलॉजी, रिन्यूएबल एनर्जी तथा शिक्षा समेत कई क्षेत्रों में सहयोग गहरा करने के लिए एक रोडमैप अपनाने का फैसला किया। नेताओं ने सेमीकंडक्टर, AI, हेल्थकेयर और इनोवेशन में सहयोग बढ़ाने पर भी चर्चा की, साथ ही दोनों देशों के लोगों के बीच मजबूत संबंधों तथा आर्थिक साझेदारी को और मजबूत करने पर जोर दिया।हमें नीदरलैंड की एक्सपर्टीज और भारत की स्पीड एवं स्केल को हर क्षेत्र में जोड़ना चाहिए: पीएम मोदी
May 16th, 11:58 pm
नीदरलैंड के प्रधानमंत्री रॉब जेटन के साथ डेलीगेशन लेवल की बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने भारत-नीदरलैंड संबंधों में बढ़ती गति को रेखांकित किया और कहा कि दोनों देशों को अलग-अलग क्षेत्रों में; नीदरलैंड की एक्सपर्टीज को भारत की स्पीड और स्केल के साथ जोड़ना चाहिए। उन्होंने इनोवेशन, इनवेस्टमेंट, सस्टेनेबिलिटी और डिफेंस में सहयोग पर भी जोर दिया, साथ ही दोनों देशों के संबंधों को स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप तक बढ़ाने की घोषणा की।प्रधानमंत्री ने ASML और टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स के बीच सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग समझौते के हस्ताक्षर कार्यक्रम में हिस्सा लिया
May 16th, 10:30 pm
पीएम मोदी ने नीदरलैंड के प्रधानमंत्री रॉब जेटन के साथ; गुजरात के धोलेरा में सेमीकंडक्टर फैब प्रोजेक्ट को समर्थन देने के लिए टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स और ASML के बीच हुए समझौते के हस्ताक्षर कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने इस साझेदारी को भारत में सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम विकसित करने की दिशा में एक अहम कदम बताया।प्रधानमंत्री ने डच कंपनियों के सीईओ से मुलाकात की
May 16th, 10:15 pm
पीएम मोदी ने नीदरलैंड के प्रधानमंत्री रॉब जेटेन के साथ अग्रणी डच कंपनियों के सीईओ के साथ मुलाकात की। बिजनेस वर्ल्ड के लीडर्स ने तीन प्रमुख क्षेत्रों से जुड़े प्रेजेंटेशन दिए और भारत के लिए अपनी रणनीतियों की रूपरेखा प्रस्तुत की। प्रधानमंत्री ने भारत की आर्थिक गतिशीलता में डच कंपनियों की बढ़ती रुचि की सराहना की और उन्हें भारत में उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया।चोल कालीन ताम्रपत्रों की वापसी
May 16th, 10:00 pm
हर भारतीय के लिए एक खुशी का क्षण था जब पीएम मोदी और नीदरलैंड के प्रधानमंत्री रॉब जेटेन ने 11वीं शताब्दी के चोल कालीन ताम्रपत्रों को भारत को वापस सौंपने के समारोह में भाग लिया। ये ताम्रपत्र चोल राजाओं द्वारा जारी किए गए शाही दस्तावेज हैं, जिनमें तमिलनाडु के नागपट्टिनम में स्थित अनाइमंगलम गांव को चुलमणिवर्मा विहार नामक बुद्ध विहार को उपहार स्वरूप देने की औपचारिक घोषणा की गई है।भारत-नीदरलैंड पार्टनशिप का भविष्य पहले से कई ज्यादा मजबूत और उज्ज्वल: नीदरलैंड में पीएम मोदी
May 16th, 10:00 pm
नीदरलैंड में सीईओ राउंडटेबल को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था, कुशल प्रतिभा और सुधारोन्मुखी नीतियाँ ग्लोबल बिजनेस के लिए नए अवसर पैदा कर रही हैं। उन्होंने यह भी बताया कि भारत-नीदरलैंड सहयोग को तकनीक, निवेश और रणनीतिक साझेदारियों के माध्यम से और मजबूत करने की योजना है।प्रधानमंत्री ने नीदरलैंड के महामहिम राजा विलेम-अलेक्जेंडर और महारानी मैक्सिमा से मुलाकात की
May 16th, 08:13 pm
नीदरलैंड की अपनी यात्रा के दौरान, पीएम मोदी ने महामहिम राजा विलेम-अलेक्जेंडर और महारानी मैक्सिमा से मुलाकात की। इस दौरान दोनों पक्षों ने भारत-नीदरलैंड संबंधों को मजबूत करने पर विचार - विमर्श किया तथा जारी द्विपक्षीय पहलों पर संतोष व्यक्त किया। प्रधानमंत्री ने भारत के प्रति महामहिमों की सद्भावना की सराहना की और अपनी यात्रा के दौरान उन्हें दिए गए गर्मजोशी भरे आतिथ्य के लिए आभार व्यक्त किया।जैसे नीदरलैंड ट्यूलिप के लिए जाना जाता है, वैसे ही भारत लोटस के लिए प्रसिद्ध है: द हेग में पीएम मोदी
May 16th, 01:30 pm
नीदरलैंड के द हेग में आयोजित एक विशाल कम्यूनिटी प्रोग्राम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने भारतीय डायस्पोरा की डच समाज में उनके योगदान और भारत-नीदरलैंड के बीच जीवंत सेतु के रूप में उनकी भूमिका की सराहना की। उन्होंने दोनों देशों के बीच लोगों से लोगों के मजबूत संबंधों में खेल जगत की भूमिका को भी रेखांकित किया। साथ ही प्रधानमंत्री ने भारतीय डायस्पोरा से विकसित भारत के निर्माण की यात्रा में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।प्रधानमंत्री ने नीदरलैंड में भारतीय डायस्पोरा को संबोधित किया
May 16th, 01:20 pm
नीदरलैंड के द हेग में आयोजित एक विशाल कम्यूनिटी प्रोग्राम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने भारतीय डायस्पोरा की डच समाज में उनके योगदान और भारत-नीदरलैंड के बीच जीवंत सेतु के रूप में उनकी भूमिका की सराहना की। उन्होंने दोनों देशों के बीच लोगों से लोगों के मजबूत संबंधों में खेल जगत की भूमिका को भी रेखांकित किया। साथ ही प्रधानमंत्री ने भारतीय डायस्पोरा से विकसित भारत के निर्माण की यात्रा में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।पीएम मोदी नीदरलैंड पहुंचे
May 15th, 11:35 pm
पीएम मोदी अपने पांच देशों के दौरे के दूसरे चरण में नीदरलैंड पहुंचे। वहां पहुंचने पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।यूएई, नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली दौरे से पहले प्रधानमंत्री का प्रस्थान वक्तव्य
May 15th, 07:56 am
पीएम मोदी 15 से 20 मई 2026 तक यूएई, नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली सहित पांच देशों के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न राष्ट्राध्यक्षों से मुलाकात करेंगे और प्रमुख क्षेत्रों में साझेदारी को और मजबूत करने के लिए चर्चा करेंगे। इस दौरे के प्रमुख आकर्षणों में स्वीडन में आयोजित यूरोपीय उद्योग गोलमेज सम्मेलन और ओस्लो में आयोजित तीसरे इंडिया-नॉर्डिक समिट में उनकी भागीदारी शामिल है।प्रधानमंत्री 15–20 मई तक यूएई, नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली के दौरे पर रहेंगे
May 11th, 09:00 pm
पीएम मोदी 15 से 20 मई, 2026 तक यूएई, नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात कर विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे। नीदरलैंड में वे किंग विलेम-अलेक्जेंडर से मिलेंगे और प्रधानमंत्री रॉब जेटेन से बातचीत करेंगे। स्वीडन में वे प्रधानमंत्री क्रिस्टर्सन से बातचीत करेंगे। नॉर्वे में वे किंग हेराल्ड पंचम से मुलाकात करेंगे और प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोरे के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। इसके बाद वे इटली जाएंगे, जहां प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे।सोशल मीडिया कॉर्नर 28 जून
June 28th, 07:44 pm
सोशल मीडिया से गर्वनेंस अपडेट का डेली डोज। गवर्नेंस पर आपके ट्वीट यहां हर दिन पा सकते हैं जगह। पढ़ते रहिए और शेयर करते रहिएहर भारतीय को इस बात का गर्व है कि भारत विविधताओं वाला देश है: प्रधानमंत्री मोदी
June 27th, 10:51 pm
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीदरलैंड में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने नीदरलैंड और सूरीनाम में रह रहे प्रवासी भारतीयों की भूमिका की सराहना की। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दुनिया के किसी भी हिस्से में रहने वाला हर भारतीय एक 'राष्ट्रदूत' है।प्रधानमंत्री ने नीदरलैंड में सामुदायिक समारोह में प्रवासी भारतीयों को संबोधित किया
June 27th, 10:50 pm
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नीदरलैंड में भारतीय समुदाय से बातचीत की। अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री ने नीदरलैंड और सूरीनाम में भारतीय प्रवासियों की भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि पूरे यूरोप में नीदरलैंड में दूसरे सबसे ज्यादा ज्यादा प्रवासी भारतीय रहते हैं।प्रधानमंत्री मोदी ने नीदरलैंड्स की क्वीन मैक्सिमा और किंग विलेम-अलेक्जेंडर से मुलाकात की
June 27th, 09:26 pm
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीदरलैंड्स में विला ईकेंहोर्स्ट में क्वीन मैक्सिमा और किंग विलेम-अलेक्जेंडर से मुलाकात की।