प्रधानमंत्री ने मियागी प्रान्त के Sendai में सेमीकंडक्टर फैसिलिटी का दौरा किया

August 30th, 11:52 am

पीएम मोदी और जापान के पीएम इशिबा ने मियागी प्रान्त के Sendai में स्थित Tokyo Electron Miyagi Ltd का दौरा किया। प्रधानमंत्री को ग्लोबल सेमीकंडक्टर वैल्यू चेन में TEL की भूमिका और भारत के साथ इसके मौजूदा एवं योजनाबद्ध सहयोग के बारे में जानकारी दी गई। इस जॉइंट विजिट ने भारत और जापान के मजबूत, सुदृढ़ और विश्वसनीय सेमीकंडक्टर सप्लाई-चेन डेवलप करने के shared vision को रेखांकित किया।

भारत के राज्य और जापान के प्रान्त मिलकर हमारी साझा प्रगति को आगे बढ़ाएँ: टोक्यो में पीएम मोदी

August 30th, 08:00 am

पीएम मोदी ने जापान के विभिन्न प्रान्तों के 16 गवर्नरों से मुलाकात की और उनसे बातचीत की। अपने संबोधन में, उन्होंने कहा कि भारत-जापान संबंध निरंतर मजबूत होते जा रहे हैं। भारत-जापान की स्पेशल स्ट्रैटेजिक और ग्लोबल पार्टनरशिप कई क्षेत्रों में आगे बढ़ रही है। पीएम ने जोर दिया कि अब समय आ गया है कि राज्य और प्रान्तों के बीच साझेदारी को नया बल दिया जाए, ताकि रिश्ते सिर्फ टोक्यो और दिल्ली तक सीमित न रहें।

प्रधानमंत्री ने जापान के प्रान्तों के गवर्नरों के साथ बातचीत की

August 30th, 07:34 am

पीएम मोदी ने जापान के विभिन्न प्रान्तों के 16 गवर्नरों से मुलाकात की और उनसे बातचीत की। अपने संबोधन में, उन्होंने कहा कि भारत-जापान संबंध निरंतर मजबूत होते जा रहे हैं। भारत-जापान की स्पेशल स्ट्रैटेजिक और ग्लोबल पार्टनरशिप कई क्षेत्रों में आगे बढ़ रही है। पीएम ने जोर दिया कि अब समय आ गया है कि राज्य और प्रान्तों के बीच साझेदारी को नया बल दिया जाए, ताकि रिश्ते सिर्फ टोक्यो और दिल्ली तक सीमित न रहें।

फैक्ट शीट: भारत-जापान इकोनॉमिक सिक्योरिटी कोऑपरेशन

August 29th, 08:12 pm

जापान और भारत, उभरती वैश्विक चुनौतियों की पृष्ठभूमि में महत्वपूर्ण आर्थिक हितों की रक्षा में अपने साझा हितों को स्वीकार करते हुए, आर्थिक सुरक्षा के क्षेत्र में सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। दोनों देश इंडो-पैसिफिक और अन्य क्षेत्रों में rules-based economic order के कॉमन विजन पर आधारित अपने सहयोग को और मजबूत करेंगे।

भारत और जापान के बीच सिक्योरिटी कोऑपरेशन पर जॉइंट डिक्लेरेशन

August 29th, 07:43 pm

सिक्योरिटी कोऑपरेशन पर जॉइंट डिक्लेरेशन को अपनाते हुए, भारत एवं जापान ने एक free, open, और rules-based Indo-Pacific को बढ़ावा देने के लिए साझा मूल्यों व हितों पर आधारित अपनी स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप की पुष्टि की। दोनों देश द्विपक्षीय सुरक्षा सहयोग बढ़ाने, अपनी complementary strengths का लाभ उठाने और क्षेत्रीय शांति, समृद्धि तथा एक lawful international order को आगे बढ़ाने के लिए समन्वय को गहरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

अगले दशक के लिए भारत-जापान जॉइंट विजन: स्पेशल स्ट्रैटेजिक & ग्लोबल पार्टनरशिप को आगे बढ़ाने के लिए आठ डायरेक्शन

August 29th, 07:11 pm

भारत-जापान स्पेशल स्ट्रैटेजिक & ग्लोबल पार्टनरशिप को आगे बढ़ाते हुए, अगले दशक के लिए स्पष्ट लक्ष्यों और उद्देश्यों के साथ आठ comprehensive all-nation lines of effort की रूपरेखा तैयार की गई है। इन प्रयासों का उद्देश्य भारत-जापान जन-केंद्रित साझेदारी में एक ट्रांसफॉर्मेटिव फेज की शुरुआत करना है। यह दोनों देशों के रिश्तों के आठवें दशक को चिह्नित करेगा और आने वाली पीढ़ियों को ठोस लाभ पहुँचाएगा।

15वें भारत-जापान वार्षिक समिट का जॉइंट स्टेटमेंट: हमारी अगली पीढ़ी की सुरक्षा और समृद्धि के लिए साझेदारी

August 29th, 07:06 pm

पीएम मोदी और जापान के पीएम इशिबा ने प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की, जिसमें उन्होंने भारत और जापान के बीच दीर्घकालिक मित्रता को याद किया। दोनों प्रधानमंत्रियों ने तीन प्राथमिकता वाले क्षेत्रों पर केंद्रित कई घोषणाएँ कीं: डिफेंस और सिक्योरिटी सहयोग को बढ़ावा देना, आर्थिक साझेदारी को मज़बूत करना और लोगों के बीच आपसी आदान-प्रदान को गहरा करना।

भारत-जापान ह्यूमन रिसोर्स एक्सचेंज & कोऑपरेशन के लिए एक्शन-प्लान

August 29th, 06:54 pm

2025 के भारत-जापान वार्षिक समिट के दौरान, पीएम मोदी और जापान के पीएम इशिबा ने अपने नागरिकों के बीच गहरी समझ को बढ़ावा देने और अपने ह्यूमन रिसोर्सेज के लिए सहयोगात्मक रास्ते खोजने की आवश्यकता पर सहमति व्यक्त की ताकि मूल्यों का सह-निर्माण किया जा सके और संबंधित राष्ट्रीय प्राथमिकताओं को पूरा किया जा सके। दोनों देशों ने अगले पाँच वर्षों में दोनों ओर से 500,000 से अधिक कर्मियों के आदान-प्रदान का महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया है।

परिणामों की सूची: प्रधानमंत्री की जापान यात्रा

August 29th, 06:23 pm

पीएम मोदी की जापान यात्रा के दौरान, भारत और जापान ने इकोनॉमिक सिक्योरिटी, टेक्नोलॉजी, हेल्थ, मोबिलिटी, पर्यावरण और संस्कृति के क्षेत्रों में संबंधों को मजबूत किया। प्रमुख उपलब्धियों में 10-वर्षीय जॉइंट विजन, सुरक्षा सहयोग, ह्यूमन रिसोर्स एक्सचेंज, डिजिटल साझेदारी, क्लीन एनर्जी इनिशिएटिव्स, स्पेस सहयोग, SME और AI फोरम्स, तथा राज्य-प्रान्त एवं बिजनेसेज के बीच गहन संबंध शामिल हैं।

पीएम मोदी को Shorinzan Daruma-Ji टेंपल के चीफ प्रीस्ट Rev Seishi Hirose ने Daruma doll भेंट की

August 29th, 04:29 pm

पीएम मोदी को Takasaki-Gunma स्थित Shorinzan Daruma-Ji टेंपल के चीफ प्रीस्ट Rev Seishi Hirose ने Daruma doll भेंट की। यह स्पेशल जेस्चर, भारत और जापान के बीच घनिष्ठ सभ्यतागत एवं आध्यात्मिक संबंधों को दर्शाता है।

जापानी टेक्नोलॉजी और भारतीय टैलेंट एक विनिंग कॉम्बिनेशन है: टोक्यो में पीएम मोदी

August 29th, 03:59 pm

जापान के पीएम इशिबा के साथ जॉइंट प्रेस मीट में, पीएम मोदी ने कहा कि चर्चाएँ उपयोगी और सार्थक रहीं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारत-जापान साझेदारी, वैश्विक शांति और स्थिरता के लिए महत्वपूर्ण है। साझा विजन को रेखांकित करते हुए, उन्होंने इंवेस्टमेंट, इनोवेशन, आर्थिक सुरक्षा, पर्यावरण, टेक्नोलॉजी, हेल्थ, मोबिलिटी, लोगों के बीच आदान-प्रदान और राज्य-प्रान्त सहयोग जैसे प्राथमिकता वाले क्षेत्रों पर प्रकाश डाला।

भारत, जापानी बिजनेसेज के लिए ग्लोबल साउथ में एक स्प्रिंगबोर्ड है: टोक्यो में पीएम मोदी

August 29th, 11:20 am

भारत-जापान इकोनॉमिक फोरम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत, दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था है और जल्द ही वैश्विक स्तर पर तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने मैन्युफैक्चरिंग, टेक्नोलॉजी एवं इनोवेशन, ग्रीन-एनर्जी ट्रांजिशन, नेक्स्ट जेनरेशन इंफ्रास्ट्रक्चर, स्किल-डेवलपमेंट और लोगों के बीच आपसी संबंधों में भारत-जापान साझेदारी के लिए अपने सुझाव भी दिए।

प्रधानमंत्री ने भारत-जापान इकोनॉमिक फोरम में भाग लिया

August 29th, 11:02 am

भारत-जापान इकोनॉमिक फोरम में अपने संबोधन के दौरान, पीएम मोदी ने भारत-जापान स्पेशल स्ट्रैटेजिक और ग्लोबल पार्टनरशिप, विशेष रूप से इंवेस्टमेंट, मैन्युफैक्चरिंग और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग की सफलता पर प्रकाश डाला। जापानी कंपनियों को भारत में अपनी उपस्थिति और बढ़ाने के लिए आमंत्रित करते हुए, उन्होंने कहा कि भारत की ग्रोथ-स्टोरी उनके लिए रोमांचक अवसर प्रदान करती है।

पीएम मोदी जापान की राजधानी टोक्यो पहुंचे

August 29th, 06:43 am

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कुछ देर पहले जापान पहुंचे। वहाँ वे भारत–जापान की 15वीं वार्षिक शिखर बैठक में हिस्सा लेंगे। इस दौरान पीएम मोदी और जापान के प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा भारत और जापान की विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी की समीक्षा करेंगे और अहम मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

ब्राजील के राष्ट्रपति के साथ पीएम मोदी की बैठक

May 21st, 09:49 am

पीएम मोदी ने हिरोशिमा में G-7 समिट के इतर ब्राजील के राष्ट्रपति महामहिम लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने राजनयिक संबंधों की स्थापना की 75वीं वर्षगांठ पर अपनी रणनीतिक साझेदारी की समीक्षा की तथा इसे और सुदृढ़ करने के तरीके, विशेष रूप से रक्षा उत्पादन, व्यापार, फार्मास्यूटिकल्स, कृषि, डेयरी, पशुपालन और बायो फ्यूल्स और स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्रों पर चर्चा की।

प्रधानमंत्री हिरोशिमा शांति स्मारक संग्रहालय देखने गए

May 21st, 07:58 am

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, जी-7 शिखर सम्मेलन के अन्य राजनेताओं के साथ हिरोशिमा शांति स्मारक संग्रहालय देखने गए। प्रधानमंत्री ने संग्रहालय में आगंतुक पुस्तिका पर हस्ताक्षर किए। राजनेताओं ने परमाणु बम पीड़ितों के स्मारक पर पुष्पांजलि भी अर्पित की।

प्रधानमंत्री की जापान के प्रधानमंत्री के साथ बैठक

May 20th, 08:16 am

पीएम मोदी ने हिरोशिमा में G-7 समिट के दौरान जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के साथ द्विपक्षीय बैठक की। इस साल मार्च में प्रधानमंत्री किशिदा की भारत यात्रा के बाद 2023 में दोनों नेताओं की यह दूसरी बैठक थी। दोनों नेताओं ने अपने संबंधित G-20 और G-7 प्रेसीडेंसी के प्रयासों के तालमेल के तरीकों पर चर्चा की तथा समकालीन रीजनल डेवलपमेंट पर विचारों का आदान-प्रदान किया।

प्रधानमंत्री ने हिरोशिमा में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया

May 20th, 08:12 am

पीएम मोदी ने जापान के हिरोशिमा में महात्मा गाँधी की प्रतिमा का अनावरण किया। G-7 समिट के लिए प्रधानमंत्री की यात्रा के अवसर पर, भारत और जापान के बीच दोस्ती और सद्भावना के प्रतीक के रूप में भारत सरकार द्वारा हिरोशिमा शहर को महात्मा गांधी की यह मूर्ति भेंट की गई है। मोतोयासु नदी से सटा हुआ महात्मा गाँधी स्थल, आइकॉनिक एटॉमिक बम गुंबद के करीब है, जहां हर रोज हजारों की तादाद में स्थानीय लोग और पर्यटक विजिट करते हैं।

पीएम मोदी जापान के हिरोशिमा पहुंचे

May 19th, 05:23 pm

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जापान के हिरोशिमा पहुंचे। वह G7 समिट में भाग लेंगे और साथ ही जापान के पीएम किशिदा और अन्य विश्व नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे।

प्रधानमंत्री जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल हुए

September 27th, 04:34 pm

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी टोक्यो के निप्पॉन बुडोकन में जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल हुए। पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री आबे की स्मृति पर श्रद्धासुमन अर्पित किए, जिन्हें वे अपना प्रिय मित्र और भारत-जापान साझेदारी का एक महान चैंपियन मानते थे।