खेती का भविष्य केवल “अधिक उत्पादन” में नहीं, बल्कि “बेहतर उत्पादन” में है: FAO में पीएम मोदी
May 20th, 11:00 pm
पीएम मोदी ने FAO से 2026 का एग्रीकोला मेडल स्वीकार करते हुए कहा कि यह सम्मान मानव कल्याण, फूड सिक्योरिटी और सस्टेनेबल डेवलपमेंट के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने यह सम्मान देश के किसानों और भारत के कृषि वैज्ञानिक समुदाय को समर्पित किया। पीएम ने ‘पर ड्रॉप मोर क्रॉप’, माइक्रो-इरिगेशन और प्रिसिजन फार्मिंग जैसी पहलों का भी उल्लेख किया, जो भारत की कृषि नीतियों को दिशा दे रही हैं।प्रधानमंत्री को रोम में यूनाइटेड नेशंस के फूड एंड एग्रीकल्चर ऑर्गेनाइजेशन (FAO) द्वारा एग्रीकोला मेडल प्रदान किया गया
May 20th, 10:55 pm
पीएम मोदी ने FAO से 2026 का एग्रीकोला मेडल स्वीकार करते हुए कहा कि यह सम्मान मानव कल्याण, फूड सिक्योरिटी और सस्टेनेबल डेवलपमेंट के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने यह सम्मान देश के किसानों और भारत के कृषि वैज्ञानिक समुदाय को समर्पित किया। पीएम ने ‘पर ड्रॉप मोर क्रॉप’, माइक्रो-इरिगेशन और प्रिसिजन फार्मिंग जैसी पहलों का भी उल्लेख किया, जो भारत की कृषि नीतियों को दिशा दे रही हैं।भारत-इटली जॉइंट डेक्लेरेशन
May 20th, 10:28 pm
इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी के निमंत्रण पर पीएम मोदी ने 19-20 मई 2026 को इटली की आधिकारिक यात्रा की। दोनों नेताओं ने भारत-इटली संबंधों को स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप के स्तर तक बढ़ाने का फैसला किया। उन्होंने सभी क्षेत्रों में सहयोग को और विस्तार देने तथा प्रमुख वैश्विक और क्षेत्रीय घटनाक्रमों पर करीबी उच्च-स्तरीय संवाद जारी रखने की प्रतिबद्धता दोहराई। पीएम मोदी ने पीएम मेलोनी को आपसी सहमति के अनुसार भारत आने का निमंत्रण दिया।प्रधानमंत्री ने इटली की प्रधानमंत्री से मुलाकात की
May 20th, 07:21 pm
पीएम मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात की और भारत-इटली स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप को स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप के स्तर तक बढ़ाने का फैसला लिया। दोनों नेताओं ने ज्वाइंट स्ट्रैटेजिक एक्शन प्लान 2025-2029 के तहत विभिन्न क्षेत्रों में हुए द्विपक्षीय सहयोग की प्रगति की समीक्षा की। साथ ही, दोनों नेताओं ने वर्ष 2027 को भारत और इटली के बीच संस्कृति और पर्यटन वर्ष के रूप में मनाने पर सहमति व्यक्त की।प्रधानमंत्री ने इटली के राष्ट्रपति से मुलाकात की
May 20th, 07:19 pm
पीएम मोदी ने रोम में इटली के राष्ट्रपति सर्जियो मैटारेला से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने भारत-इटली स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप में लगातार हो रही प्रगति पर संतोष व्यक्त किया और विभिन्न क्षेत्रों में जारी सहयोग की सराहना की। उन्होंने समुद्री सुरक्षा, डिजिटल कनेक्टिविटी और ऊर्जा सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए बहुआयामी IMEC कॉरिडोर के महत्व पर भी चर्चा की और पश्चिम एशिया और यूरोप में चल रहे संघर्षों पर अपने विचार साझा किए।"डिजाइन एंड डेवलप इन इंडिया-इटली, डिलीवर फॉर द वर्ल्ड”: भारत-इटली ज्वाइंट प्रेस मीट में पीएम मोदी
May 20th, 05:00 pm
रोम में इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ ज्वाइंट प्रेस मीट को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने भारत-इटली संबंधों को स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप के स्तर तक बढ़ाने की घोषणा की। उन्होंने ट्रेड, टेक्नोलॉजी, इनोवेशन, डिफेंस, कनेक्टिविटी और कल्चर जैसे क्षेत्रों में बढ़ते सहयोग को रेखांकित किया। पीएम मोदी ने कहा कि भारत और इटली आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्वांटम टेक्नोलॉजी, स्पेस, स्टार्टअप, शिपिंग और ब्लू इकोनॉमी जैसे क्षेत्रों में मिलकर काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि भारत और इटली दोनों इस बात पर सहमत हैं कि आतंकवाद मानवता के लिए एक गंभीर चुनौती है।पीएम मोदी अहम बैठकों के लिए इटली पहुंचे
May 20th, 12:30 am
पीएम मोदी कुछ देर पहले इटली के रोम पहुंचे। वह इटली गणराज्य के राष्ट्रपति सर्जियो मैटारेला से मुलाकात करेंगे और प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ वार्ता करेंगे। इस बातचीत का मुख्य फोकस भारत-मिडिल ईस्ट-यूरोप इकोनॉमिक कॉरिडोर (IMEC) रहेगा।