पीएम ने याद वाशेम – विश्व होलोकॉस्ट स्मृति केंद्र का दौरा किया
February 26th, 09:02 pm
पीएम मोदी ने इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू के साथ यरुशलम में स्थित विश्व होलोकॉस्ट स्मृति केंद्र 'याद वाशेम' का दौरा किया। उन्होंने होलोकॉस्ट के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी और 'हॉल ऑफ नेम्स' देखा, जहाँ इन पीड़ितों की व्यक्तिगत कहानियों को प्रदर्शित किया गया है। पीएम का यह दौरा भारत और इजराइल के लोगों के बीच गहरे भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय मूल्यों के प्रति दोनों देशों की साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है।प्रधानमंत्री ने इजराइल के राष्ट्रपति से मुलाकात की
February 26th, 09:00 pm
पीएम मोदी ने यरुशलम में इजराइली राष्ट्रपति इसाक हर्जोग के साथ व्यापक चर्चा की। दोनों नेताओं ने ट्रेड और टेक्नोलॉजी, इनोवेशन, डिफेंस, सिक्योरिटी और काउंटर टेररिज्म के क्षेत्र में चल रहे सहयोग पर संतोष जताया।प्रधानमंत्री ने इजराइल के प्रधानमंत्री से मुलाकात की
February 26th, 08:56 pm
यरुशलम में, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और बेंजामिन नेतन्याहू ने भारत-इजराइल साझेदारी के सभी पहलुओं पर विस्तार से बातचीत की। दोनों देशों के बीच गहरे भरोसे और दोस्ती को दर्शाते हुए, नेताओं ने द्विपक्षीय रिश्तों को बढ़ाकर “शांति, इनोवेशन और समृद्धि के लिए विशेष रणनीतिक साझेदारी” का दर्जा देने का फैसला किया। दोनों नेताओं ने परस्पर हितों से जुड़े क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा की।भारत-इजराइल संयुक्त वक्तव्य
February 26th, 07:44 pm
इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के निमंत्रण पर, पीएम मोदी ने 25 और 26 फरवरी 2026 को इजराइल की राजकीय यात्रा की। दोनों नेताओं ने विभिन्न क्षेत्रों में भारत और इजराइल के द्विपक्षीय संबंधों में हुई बड़ी प्रगति को रेखांकित किया। वे अपनी रणनीतिक साझेदारी को एक नए स्तर पर ले जाने के लिए सहमत हुए, जिसका नाम 'शांति, नवाचार और समृद्धि के लिए एक विशेष रणनीतिक साझेदारी' होगा।परिणामों की सूची: प्रधानमंत्री का इजराइल दौरा
February 26th, 07:41 pm
पीएम मोदी की इजराइल की राजकीय यात्रा के दौरान कई समझौता ज्ञापनों और समझौतों पर हस्ताक्षर हुए। इनमें समुद्री विरासत, कृषि, सांस्कृतिक आदान प्रदान, डिजिटल पेमेंट, श्रम आवाजाही, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और फिशरीज एवं एक्वाकल्चर जैसे क्षेत्र शामिल रहे।भारत-इजराइल साझेदारी समय की कसौटी पर खरी उतरी: भारत-इजराइल जॉइंट प्रेस मीट के दौरान पीएम मोदी
February 26th, 03:30 pm
भारत-इजराइल जॉइंट प्रेस मीट के दौरान पीएम मोदी ने इजराइल की अपनी यात्रा पर खुशी व्यक्त की। उन्होंने भारत-इजराइल के लंबे समय से चले आ रहे भरोसेमंद संबंधों को स्पेशल स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप के स्तर तक बढ़ाने के ऐतिहासिक निर्णय को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को नई दिशा देने और उसे गति प्रदान करने पर चर्चा हुई। प्रधानमंत्री ने आतंकवाद के खिलाफ अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता दोहराई और गाजा शांति योजना का स्वागत किया।प्रधानमंत्री ने यरुशलम में तकनीकी प्रदर्शनी का दौरा किया
February 26th, 10:37 am
पीएम मोदी और इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने 25 फरवरी, 2026 को एक प्रदर्शनी का दौरा किया, जिसमें इजराइल के विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी इनोवेशन को प्रदर्शित किया गया था। नवाचारकों के साथ बातचीत में प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रदर्शनी में दिखाई गई अत्याधुनिक तकनीकें भारत-इजराइल इनोवेशन , स्टार्टअप्स और बिजनेस पार्टनरशिप को बढ़ाने में अपार संभावनाएँ रखती हैं, खासकर कृषि, वाटर मैनेजमेंट, हेल्थकेयर और डिजिटल सर्विसेस के क्षेत्रों में।भारत-इजराइल पार्टनरशिप साझा अनुभवों और साझा उम्मीदों पर आधारित है: ‘नेसेट’ में पीएम मोदी
February 25th, 08:20 pm
इजराइल की संसद ‘नेसेट’ में अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने भारत और इजराइल के बीच मजबूत दोस्ती के रिश्तों को रेखांकित किया। पीएम ने दोनों देशों के ऐतिहासिक संबंधों का उल्लेख किया, 7 अक्टूबर के आतंकी हमले पर शोक व्यक्त किया तथा आपसी सहयोग को और मजबूत करने की बात कही। उन्होंने कहा कि भारत का दर्शन ‘वसुधैव कुटुंबकम’ और इजराइल का सिद्धांत ‘तिक्कुन ओलाम’ एक सामंजस्यपूर्ण समाज बनाने की साझा सोच को दर्शाते हैं।भारत-इजराइल पार्टनरशिप साझा अनुभवों और साझा उम्मीदों पर आधारित है: ‘नेसेट’ में पीएम मोदी
February 25th, 08:00 pm
इजराइल की संसद ‘नेसेट’ में अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने भारत और इजराइल के बीच मजबूत दोस्ती के रिश्तों को रेखांकित किया। पीएम ने दोनों देशों के ऐतिहासिक संबंधों का उल्लेख किया, 7 अक्टूबर के आतंकी हमले पर शोक व्यक्त किया तथा आपसी सहयोग को और मजबूत करने की बात कही। उन्होंने कहा कि भारत का दर्शन ‘वसुधैव कुटुंबकम’ और इजराइल का सिद्धांत ‘तिक्कुन ओलाम’ एक सामंजस्यपूर्ण समाज बनाने की साझा सोच को दर्शाते हैं।पीएम मोदी इजराइल के तेल अवीव पहुंचे
February 25th, 04:43 pm
पीएम मोदी थोड़ी देर पहले इजराइल पहुंचे। इजराइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के निमंत्रण पर वह 25 और 26 फरवरी 2026 को इजराइल की राजकीय यात्रा पर हैं। एयरपोर्ट पर पीएम नेतन्याहू ने उनकी गर्मजोशी से अगवानी की और उनका रस्मी स्वागत किया गया।प्रस्थान वक्तव्य: प्रधानमंत्री का इजराइल का राजकीय दौरा
February 25th, 08:28 am
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के निमंत्रण पर पीएम मोदी 25-26 फरवरी, 2026 को इजरायल की राजकीय यात्रा पर जाएंगे। इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी, प्रधानमंत्री नेतन्याहू से मुलाकात करेंगे और भारत-इजरायल स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप में हुई महत्वपूर्ण प्रगति की समीक्षा करेंगे तथा सहयोग के विभिन्न क्षेत्रों में आगे के अवसरों पर चर्चा करेंगे। प्रधानमंत्री इजरायल के राष्ट्रपति श्री इसहाक हर्जोग से भी मुलाकात करेंगे।सोशल मीडिया कॉर्नर 6 जुलाई
July 06th, 09:00 pm
सोशल मीडिया से गर्वनेंस अपडेट का डेली डोज। गवर्नेंस पर आपके ट्वीट यहां हर दिन पा सकते हैं जगह। पढ़ते रहिए और शेयर करते रहिएप्रधानमंत्री मोदी ने इजरायल के प्रधानमंत्री नेतनयाहू के साथ पहली सीईओ फोरम की बैठक की अध्यक्षता की
July 06th, 07:30 pm
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतनयाहू ने तेल अवीव में सीईओ फोरम की पहली बैठक की अध्यक्षता की। बैठक को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत-इजरायल की साझेदारी में एक नया अध्याय शुरू हो रहा है जिससे दोनों देशों के लोगों के जीवन में बदलाव आएगा।प्रधानमंत्री मोदी और इजरायल के प्रधानमंत्री नेतनयाहू ने भारत-इजरायल इनोवेशन ब्रिज का उद्घाटन किया
July 06th, 07:12 pm
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतनयाहू ने तेल अवीव में तकनीक प्रदर्शनी में भाग लिया। दोनों नेताओं ने युवा अन्वेषकों को प्रोत्साहित करने और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए भारत-इजरायल इनोवेशन ब्रिज का उद्घाटन किया जिसका फायदा पूरे विश्व को मिले।इजरायल में गल-मोबाइल के प्रदर्शन के अवसर पर पीएम मोदी और प्रधानमंत्री नेतनयाहू
July 06th, 02:36 pm
इजरायल में प्रधानमंत्री मोदी को एक चलने वाले समुद्री जल अलवणीकरण संयंत्र (गल-मोबाइल) के बारे में बताया गया। इस अवसर पर इजरायल के पीएम नेतनयाहू भी प्रधानमंत्री के साथ मौजूद थे। गल-मोबाइल सुमद्र के पानी को साफ़ करने वाला एक एकीकृत वाहन है जो साफ एवं स्वच्छ पेयजल के लिए डिजाइन किया गया है।प्रधानमंत्री मोदी ने पीएम नेतनयाहू के साथ हैफा में शहीद भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि दी
July 06th, 02:00 pm
प्रधानमंत्री मोदी इजराइल के पीएम नेतनयाहू के साथ हैफा पहुंचे और यहां उन्होंने प्रथम विश्वयुद्ध के दौरान शहीद हुए भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि दी।उन्होंने मेजर दलपत सिंह की स्मृति में एक पट्टिका का भी अनावरण किया।प्रधानमंत्री की इजरायल यात्रा के दौरान हुए समझौतों की सूची
July 05th, 11:52 pm
प्रधानमंत्री की इजरायल यात्रा के दौरान हुए समझौतों की सूचीप्रधानमंत्री की यात्रा के दौरान भारत-इजरायल का संयुक्त वक्तव्य
July 05th, 11:52 pm
दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर इजरायल के प्रधानमंत्री श्री बेंजामिन नेतान्याहू के आमंत्रण पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 4-6 जुलाई 2017 को इजरायल की यात्रा की। भारत के प्रधानमंत्री की यह पहली ऐतिहासिक यात्रा दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी के साथ द्विपक्षीय संबंधों को बढ़त मिली और दोनों देशों के लोगों के बीच स्थायी मित्रता मजबूत हुई।इजरायल के साथ हमारे संबंध आपसी विश्वास पर आधारित: प्रधानमंत्री मोदी
July 05th, 10:38 pm
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेल अवीव में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इजरायल की विकास यात्रा की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा की संख्या और आकार मायने नहीं रखता, इजराइल ने ये सबित करके दिखाया है। यहूदी समुदाय के लोगों ने विभिन्न क्षेत्रों में अपना योगदान देकर भारत को समृद्ध बनाने का काम किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भव्य स्वागत एवं सम्मान के लिए प्रधानमंत्री नेतनयाहू और इजराइल की सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।प्रधानमंत्री मोदी और इजरायल के प्रधानमंत्री नेतनयाहू ने मोशे से मुलाकात की
July 05th, 10:12 pm
प्रधानमंत्री मोदी और इजरायल के प्रधानमंत्री नेतनयाहू 26/11 मुंबई आतंकी हमले में सुरक्षित बचे युवा मोशे से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मोशे के दादा-दादी सहित उनकी देखभाल करने वाली सहायिका सांद्रा सैम्यूल्स से भी मुलाकात की।