प्रधानमंत्री ने ऑस्ट्रेलिया की गवर्नर जनरल से मुलाकात की

July 09th, 01:55 pm

पीएम नरेन्द्र मोदी ने आज मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया की गवर्नर जनरल सुश्री सैम मोस्टिन एसी से मुलाकात की। दोनों लीडर्स ने भारत-ऑस्ट्रेलिया कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप के लगातार मजबूत और विविध होते संबंधों पर चर्चा की। उन्होंने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बढ़ती आर्थिक साझेदारी और खेलों के क्षेत्र में मजबूत होते रिश्तों का भी स्वागत किया। साथ ही, भारत में आयोजित होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 और ऑस्ट्रेलिया में आयोजित होने वाले ओलंपिक 2032 से पहले आपसी सहयोग को और मजबूत करने का आह्वान किया।

प्रधानमंत्री ने यूनेस्को विश्व धरोहर प्रम्बानन मंदिर परिसर का दौरा किया

July 08th, 01:46 pm

पीएम नरेन्द्र मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्राबोवो सुबियांतो ने इंडोनेशिया में यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल, मशहूर प्रम्बानन मंदिर परिसर का दौरा किया। दोनों नेताओं ने मंदिर परिसर में ASI के संरक्षण और जीर्णोद्धार प्रोजेक्ट की शुरुआत के अवसर पर एक स्मारक पट्टिका का अनावरण किया। प्रम्बानन मंदिर के संरक्षण में भारत का सहयोग दोनों देशों की साझा सभ्यतागत विरासत को संरक्षित रखने के प्रति उसकी दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

भारत और इंडोनेशिया जितने इतिहास से जुड़े हैं, उतना ही हमारा साझा भविष्य भी है: पीएम मोदी

July 07th, 11:47 pm

जकार्ता में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए प्रवासी भारतीयों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने इंडोनेशिया के विकास में भारतीय समुदाय के योगदान की सराहना की और उन्हें भारत तथा इंडोनेशिया के बीच जीवंत सेतु बताया। प्रधानमंत्री ने भारत में तेजी से हो रहे बदलावों का उल्लेख करते हुए भारतीय समुदाय से विकसित भारत 2047 और इंडोनेशिया एमास 2045 के साझा लक्ष्यों को पूरा करने में अपना योगदान देने का आह्वान किया।

प्रधानमंत्री ने जकार्ता में भारतीय प्रवासी समुदाय को संबोधित किया

July 07th, 05:30 pm

जकार्ता में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए प्रवासी भारतीयों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने इंडोनेशिया के विकास में भारतीय समुदाय के योगदान की सराहना की और उन्हें भारत तथा इंडोनेशिया के बीच जीवंत सेतु बताया। प्रधानमंत्री ने भारत में तेजी से हो रहे बदलावों का उल्लेख करते हुए भारतीय समुदाय से विकसित भारत 2047 और इंडोनेशिया एमास 2045 के साझा लक्ष्यों को पूरा करने में अपना योगदान देने का आह्वान किया।

पीएम मोदी की इंडोनेशिया राजकीय यात्रा पर भारत-इंडोनेशिया का जॉइंट स्टेटमेंट जारी

July 07th, 05:15 pm

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्राबोवो सुबियांतो के निमंत्रण पर पीएम नरेन्द्र मोदी 6 से 8 जुलाई 2026 तक इंडोनेशिया की राजकीय यात्रा पर हैं। पीएम मोदी की यह यात्रा भारत-इंडोनेशिया कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए दोनों नेताओं की साझा प्रतिबद्धता को दर्शाती है। जकार्ता स्थित इस्ताना मर्देका में दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई, जिसमें भारत-इंडोनेशिया संबंधों के सभी प्रमुख पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने पीएम मोदी को सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया

July 07th, 03:27 pm

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इंडोनेशिया के सर्वोच्च सम्मान 'Bintang Adipurna of the Republic of Indonesia' से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति प्राबोवो सुबियांतो ने भारत-इंडोनेशिया संबंधों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में उनके योगदान को देखते हुए यह सम्मान प्रदान किया। पीएम मोदी ने यह सम्मान भारत और इंडोनेशिया की जनता तथा दोनों देशों के बीच सदियों पुराने सभ्यतागत संबंधों को समर्पित किया।

हमारे लोकतांत्रिक मूल्य और साझा आकांक्षाएँ भारत-इंडोनेशिया संबंधों को नई ऊंचाइयों तक ले जाएँगे: पीएम मोदी

July 07th, 03:15 pm

जकार्ता में इंडोनेशिया की संसद को संबोधित करते हुए, पीएम नरेन्द्र मोदी ने भारत और इंडोनेशिया के बीच गहरे सांस्कृतिक और लोकतांत्रिक संबंधों का उल्लेख किया। उन्होंने दोनों देशों की समुद्री साझेदारी को और मजबूत बनाने पर जोर देते हुए 'गंगा-महाकम विजन' का प्रस्ताव रखा। प्रधानमंत्री ने विकास, सुरक्षा तथा 'ग्लोबल साउथ' से जुड़े मुद्दों पर आपसी सहयोग बढ़ाने का आह्वान किया। साथ ही, उन्होंने एक स्वतंत्र, खुले, समावेशी और नियम-आधारित इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

प्रधानमंत्री ने इंडोनेशिया की संसद को किया संबोधित

July 07th, 03:00 pm

जकार्ता में इंडोनेशिया की संसद को संबोधित करते हुए, पीएम नरेन्द्र मोदी ने भारत और इंडोनेशिया के बीच गहरे सांस्कृतिक और लोकतांत्रिक संबंधों का उल्लेख किया। उन्होंने दोनों देशों की समुद्री साझेदारी को और मजबूत बनाने पर जोर देते हुए 'गंगा-महाकम विजन' का प्रस्ताव रखा। प्रधानमंत्री ने विकास, सुरक्षा तथा 'ग्लोबल साउथ' से जुड़े मुद्दों पर आपसी सहयोग बढ़ाने का आह्वान किया। साथ ही, उन्होंने एक स्वतंत्र, खुले, समावेशी और नियम-आधारित इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

पीएम मोदी ने इंडोनेशिया के राष्ट्रपति के साथ आधिकारिक द्विपक्षीय वार्ता की

July 07th, 02:51 pm

इंडोनेशिया की अपनी यात्रा के दौरान, पीएम मोदी ने राष्ट्रपति प्राबोवो सुबियांतो के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। दोनों नेताओं ने भारत-इंडोनेशिया कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप के सभी पहलुओं की समीक्षा की, आपसी हितों के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचार-विमर्श किया और एक स्वतंत्र, खुले और नियम-आधारित इंडो-पैसिफिक के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इस दौरान राष्ट्रपति प्राबोवो ने वर्ष 2026 में भारत की BRICS अध्यक्षता के लिए अपने देश के पूर्ण समर्थन का भी भरोसा दिलाया।

परिणामों की सूची: प्रधानमंत्री की इंडोनेशिया यात्रा

July 07th, 01:03 pm

पीएम नरेन्द्र मोदी की इंडोनेशिया यात्रा के दौरान भारत और इंडोनेशिया के बीच 14 समझौतों पर हस्ताक्षर हुए, जिससे दोनों देशों के बीच कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग और मजबूत हुआ। इस दौरान प्रम्बानन मंदिर के जीर्णोद्धार, टैगोर-देवंतारा सांस्कृतिक और शैक्षिक कूटनीति वर्ष मनाने, IIM बैंगलोर का इंडोनेशिया में कैंपस स्थापित करने और भारत में इंडोनेशिया ओपन नेटवर्क शुरू करने जैसी महत्वपूर्ण घोषणाएं की गईं।

लोकतांत्रिक मूल्य और विविधता में एकता, भारत और इंडोनेशिया की साझी ताकत: भारत-इंडोनेशिया जॉइंट प्रेस मीट में पीएम मोदी

July 07th, 11:21 am

जकार्ता में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ एक जॉइंट प्रेस मीट को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने कहा कि भारत और इंडोनेशिया के बीच कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप लगातार नए क्षेत्रों तक विस्तार कर रही है। उन्होंने यह भी घोषणा की कि भारत और इंडोनेशिया मिलकर गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की इंडोनेशिया की ऐतिहासिक यात्रा की शताब्दी मनाएंगे। प्रधानमंत्री ने भरोसा जताया कि दोनों देश मिलकर 'इंडोनेशिया एमास' और 'विकसित भारत' के विजन को साकार करेंगे।

पीएम मोदी जकार्ता पहुंचे

July 06th, 05:03 pm

पीएम मोदी इंडोनेशिया के जकार्ता पहुंचे। एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया।

इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के दौरे से पहले प्रधानमंत्री का प्रस्थान वक्तव्य

July 06th, 09:00 am

इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के राष्ट्राध्यक्षों के निमंत्रण पर पीएम मोदी 6 से 11 जुलाई, 2026 तक इन तीनों देशों की यात्रा करेंगे। इंडोनेशिया में वे राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे और प्रसिद्ध प्रंबानन मंदिर का दौरा करेंगे। ऑस्ट्रेलिया में वे प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बानीज से मुलाकात करेंगे और सीईओ फोरम को संबोधित करेंगे। इसके बाद न्यूजीलैंड में वे प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पिछले 40 वर्षों में न्यूजीलैंड की पहली राजकीय यात्रा होगी।

एशिया में प्राथमिक विश्वास-निर्माण तंत्र के रूप में पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन की अहम भूमिका: पीएम मोदी

September 07th, 01:28 pm

पीएम मोदी ने इंडोनेशिया के जकार्ता में पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन, एक बहुत ही महत्वपूर्ण मंच है। यह हिंद-प्रशांत क्षेत्र में रणनीतिक मामलों पर बातचीत और सहयोग के लिए नेताओं के नेतृत्व वाला एकमात्र तंत्र है। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त, यह एशिया में प्राथमिक विश्वास-निर्माण तंत्र के रूप में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और इसकी सफलता की कुंजी आसियान केंद्रीयता है।

प्रधानमंत्री ने इंडोनेशिया के जकार्ता में आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में भाग लिया

September 07th, 11:47 am

पीएम मोदी ने जकार्ता में 20वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 18वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में भाग लिया। उन्होंने भारत-आसियान सहयोग को मजबूत करने के लिए 12 सूत्रीय प्रस्ताव पेश किया, जिसमें कनेक्टिविटी, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, व्यापार और आर्थिक जुड़ाव आदि शामिल हैं। प्रधानमंत्री ने भारत और आसियान के बीच, इंडो-पैसिफिक के लिए दृष्टिकोण के तालमेल पर प्रकाश डाला और रेखांकित किया कि आसियान, QUAD के दृष्टिकोण का केंद्र बिंदु है।

आसियान, भारत की एक्ट ईस्ट पॉलिसी का केंद्रीय स्तंभ : पीएम मोदी

September 07th, 10:39 am

इंडोनेशिया के जकार्ता में 20वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए अपने प्रारंभिक वक्तव्य में पीएम मोदी ने कहा, हमारा इतिहास और भूगोल, भारत और आसियान को जोड़ते हैं। साथ ही साझा वैल्यूज, क्षेत्रीय एकता, शांति, समृद्धि, और मल्टी-पोलर वर्ल्ड में साझा विश्वास भी हमें आपस में जोड़ता है। उन्होंने कहा कि आसियान, भारत की एक्ट ईस्ट पॉलिसी का केंद्रीय स्तंभ है।

प्रधानमंत्री मोदी इंडोनेशिया के जकार्ता पहुंचे

September 07th, 06:58 am

पीएम मोदी, इंडोनेशिया के जकार्ता पहुंचे। यहां वह आसियान-भारत शिखर सम्मेलन के साथ-साथ, पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में भी भाग लेंगे। उनके आगमन पर, जकार्ता में भारतीय समुदाय द्वारा पीएम का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

बाली में जी-20 शिखर सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के बीच बैठक

November 16th, 03:54 pm

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बाली में जी-20 शिखर सम्मेलन से इतर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री माननीय ऋषि सुनक के साथ बैठक की। दोनों राजनेताओं ने विस्तृत भारत-ब्रिटेन व्यापक रणनीतिक साझेदारी की मौजूदा स्थिति और भविष्य में आपसी संबंधों के लिए रोडमैप 2030 की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया।

प्रधानमंत्री की बाली में जी-20 शिखर सम्मेलन के अवसर पर संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति के साथ मुलाकात

November 15th, 10:12 pm

पीएम मोदी ने बाली में G20 नेताओं के शिखर सम्मेलन के मौके पर अमेरिका के राष्ट्रपति महामहिम श्री जोसेफ आर. बाइडेन और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति महामहिम श्री जोको विडोडो से मुलाकात की। पीएम मोदी ने कहा की कि G20 अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक सहयोग का प्रमुख मंच है। उन्होंने वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं को एक साथ लाने की अपनी क्षमता का प्रदर्शन जारी रखने के लिए G-20 के महत्व को रेखांकित किया।

पीएम मोदी इंडोनेशिया के बाली पहुंचे

November 14th, 08:17 pm

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इंडोनेशिया के बाली पहुंचे। वह G20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। अपनी यात्रा के दौरान पीएम मोदी, दुनिया के कई नेताओं से मिलेंगे और साथ ही बाली में भारतीय समुदाय के साथ बातचीत करेंगे।