प्रधानमंत्री ने एक पेड़ माँ के नाम पहल में सहयोग देने के लिए गुयाना के राष्ट्रपति को धन्यवाद दिया
November 25th, 10:39 am
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एक पेड़ मां के नाम पहल में सहयोग देने के लिए गुयाना के राष्ट्रपति डॉ. इरफान अली को आज धन्यवाद दिया। श्री मोदी ने मन की बात की कल की कड़ी में गुयाना में भारतीय समुदाय के प्रति अपनी सराहना दोहराई।प्रधानमंत्री ने गुयाना के प्रमुख क्रिकेट खिलाड़ियों से बातचीत की
November 22nd, 05:31 am
पीएम मोदी ने गुयाना के प्रमुख क्रिकेट खिलाड़ियों से बातचीत की और भारत तथा गुयाना के बीच सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने में क्रिकेट की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने इस मोमेंट को 'X' पर शेयर करते हुए खेल की एकजुट करने वाली क्षमता को रेखांकित किया।पीएम मोदी ने आर्य समाज स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की
November 22nd, 03:09 am
पीएम मोदी ने गुयाना के जॉर्जटाउन में आर्य समाज स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की और भारतीय संस्कृति के संरक्षण में इसकी भूमिका की प्रशंसा की। उन्होंने 2024 को स्वामी दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती के रूप में मनाने की अहमियत पर प्रकाश डाला।गुयाना में फल-फूल रही हैं भारतीय संस्कृति और परंपराएं: पीएम मोदी
November 22nd, 03:06 am
पीएम मोदी ने गुयाना में सरस्वती विद्या निकेतन स्कूल का दौरा किया और भारतीय संस्कृति व परंपराओं को बढ़ावा देने में इसकी भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने भारत-गुयाना सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा देने के लिए स्वामी आकाशानंद जी की प्रशंसा की और लोगों के बीच संबंधों को मजबूत करने में स्कूल के योगदान की सराहना की।पिछले दशक में भारत की यात्रा स्केल, स्पीड और सस्टेनेबिलिटी की रही है: गुयाना में पीएम मोदी
November 22nd, 03:02 am
पीएम मोदी ने गुयाना के जॉर्जटाउन में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति डॉ. इरफान अली को उनके गर्मजोशी भरे स्वागत और आतिथ्य के लिए धन्यवाद दिया। प्रधानमंत्री ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ पहल में पेड़ लगाने पर प्रकाश डाला और उन्हें प्राप्त गुयाना के सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान को 1.4 अरब भारतीयों एवं इंडो-गुयानी समुदाय को समर्पित किया। अपनी पिछली यात्रा को याद करते हुए उन्होंने भारत और गुयाना के बीच स्थायी संबंधों की प्रशंसा की।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने गुयाना के भारतीय समुदाय को संबोधित किया
November 22nd, 03:00 am
पीएम मोदी ने गुयाना के जॉर्जटाउन में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति डॉ. इरफान अली को उनके गर्मजोशी भरे स्वागत और आतिथ्य के लिए धन्यवाद दिया। प्रधानमंत्री ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ पहल में पेड़ लगाने पर प्रकाश डाला और उन्हें प्राप्त गुयाना के सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान को 1.4 अरब भारतीयों एवं इंडो-गुयानी समुदाय को समर्पित किया। अपनी पिछली यात्रा को याद करते हुए उन्होंने भारत और गुयाना के बीच स्थायी संबंधों की प्रशंसा की।पीएम मोदी ने सूरीनाम के राष्ट्रपति से मुलाकात की
November 21st, 10:57 pm
प्रधानमंत्री मोदी ने गुयाना के जॉर्जटाउन में दूसरे भारत-कैरिकॉम समिट के दौरान सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिकाप्रसाद संतोखी से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने मौजूदा द्विपक्षीय पहलों की प्रगति की समीक्षा की और डिफेंस व सिक्योरिटी, ट्रेड, एग्रीकल्चर, डिजिटल इनिशिएटिव्स, UPI, ICT, हेल्थकेयर, फार्मास्यूटिकल्स, कैपेसिटी बिल्डिंग, कल्चर तथा लोगों के बीच आपसी संबंधों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की।पीएम मोदी ने ग्रेनेडा के प्रधानमंत्री से मुलाकात की
November 21st, 10:44 pm
पीएम मोदी ने गुयाना के जॉर्जटाउन में दूसरे भारत-कैरिकॉम समिट के दौरान ग्रेनेडा के प्रधानमंत्री डिकॉन मिचेल से मुलाकात की। उन्होंने प्रधानमंत्री मिचेल को कैरिकॉम की अध्यक्षता संभालने और समिट की चर्चाओं का नेतृत्व करने के लिए बधाई दी। दोनों नेताओं ने ICT, हेल्थकेयर, कैपेसिटी बिल्डिंग और क्लाइमेट चेंज रेजिलिएंस में डेवलपमेंट कोऑपरेशन पर चर्चा की।प्रधानमंत्री ने त्रिनिदाद और टोबैगो के प्रधानमंत्री से मुलाकात की
November 21st, 10:42 pm
पीएम मोदी ने गुयाना के जॉर्जटाउन में दूसरे भारत-कैरिकॉम समिट के दौरान त्रिनिदाद और टोबैगो के प्रधानमंत्री डॉ. कीथ रोली से मुलाकात की। पीएम मोदी ने भारत के UPI प्लेटफॉर्म को अपनाने के लिए डॉ. रोली को बधाई दी और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन पर निरंतर सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने ICC T20 मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप की सह-मेजबानी के लिए रोली की प्रशंसा भी की।पीएम मोदी ने इंडियन अराइवल मॉन्यूमेंट का दौरा किया
November 21st, 10:00 pm
पीएम मोदी ने जॉर्जटाउन में इंडियन अराइवल मॉन्यूमेंट का दौरा किया। उनके साथ गुयाना के पीएम ब्रिगेडियर (रिटायर्ड) मार्क फिलिप्स भी थे। उन्होंने भारतीय प्रवासियों के त्याग और योगदान को नमन किया, बेल पत्र का पौधा लगाया और उस साझा इतिहास पर विचार किया, जिसे यह स्मारक दर्शाता है।पीएम मोदी ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी
November 21st, 09:57 pm
पीएम मोदी ने जॉर्जटाउन के प्रोमेनेड गार्डन में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और शांति व अहिंसा के बापू के शाश्वत मूल्यों को याद किया। गांधीजी की 100वीं जयंती पर 1969 में स्थापित की गई यह प्रतिमा उनके प्रभाव का प्रमाण है। पीएम मोदी ने गुयाना में आर्य समाज आंदोलन के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आर्य समाज स्मारक पर पुष्पांजलि भी अर्पित की।प्रधानमंत्री ने डोमिनिका के प्रधानमंत्री से मुलाकात की
November 21st, 09:29 pm
प्रधानमंत्री मोदी ने गुयाना के जॉर्जटाउन में दूसरे भारत-कैरिकॉम समिट के दौरान डोमिनिका के प्रधानमंत्री रूजवेल्ट स्केरिट से मुलाकात की। नेताओं ने क्लाइमेट रेजिलिएंस, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, एजुकेशन, हेल्थकेयर, कैपेसिटी बिल्डिंग और योग में संभावित सहयोग पर चर्चा की। उन्होंने ग्लोबल साउथ और यूएन रिफॉर्म को प्रभावित करने वाले मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया।भारत और गुयाना के बीच मिट्टी, पसीने और परिश्रम का रिश्ता: पीएम मोदी
November 21st, 08:00 pm
पीएम मोदी ने गुयाना की नेशनल असेंबली को संबोधित करते हुए दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक संबंधों और साझा लोकतांत्रिक मूल्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने गुयाना को उसके सर्वोच्च सम्मान के लिए धन्यवाद देते हुए, भारत के ‘ह्यूमैनिटी फर्स्ट’ अप्रोच पर जोर दिया, ग्लोबल साउथ की आवाज को बुलंद किया और ग्लोबल फ्रेंडशिप को बढ़ावा दिया।पीएम मोदी ने गुयाना की संसद को संबोधित किया
November 21st, 07:50 pm
पीएम मोदी ने गुयाना की नेशनल असेंबली को संबोधित करते हुए दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक संबंधों और साझा लोकतांत्रिक मूल्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने गुयाना को उसके सर्वोच्च सम्मान के लिए धन्यवाद देते हुए, भारत के ‘ह्यूमैनिटी फर्स्ट’ अप्रोच पर जोर दिया, ग्लोबल साउथ की आवाज को बुलंद किया और ग्लोबल फ्रेंडशिप को बढ़ावा दिया।पीएम मोदी ने सेंट लूसिया के प्रधानमंत्री से मुलाकात की
November 21st, 10:13 am
दूसरे भारत-कैरिकॉम समिट के अवसर पर पीएम मोदी ने 20 नवंबर को सेंट लूसिया के प्रधानमंत्री फिलिप जे. पियरे के साथ सार्थक चर्चा की। नेताओं ने कैपेसिटी बिल्डिंग, एजुकेशन, हेल्थ, रिन्यूएबल एनर्जी, क्रिकेट और योग जैसे क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा की। प्रधानमंत्री पियरे ने भारत-कैरिकॉम संबंधों को मजबूत करने के लिए पीएम मोदी की सात सूत्री योजना की सराहना की।पीएम मोदी ने एंटीगुआ और बारबुडा के प्रधानमंत्री से मुलाकात की
November 21st, 09:37 am
पीएम मोदी ने गुयाना में दूसरे भारत-कैरिकॉम समिट के दौरान एंटीगुआ और बारबुडा के प्रधानमंत्री गैस्टन ब्राउन से मुलाकात की। उन्होंने ट्रेड, इंवेस्टमेंट और SIDS कैपेसिटी बिल्डिंग पर चर्चा की। प्रधानमंत्री ब्राउन ने भारत के 7-पॉइंट कैरिकॉम प्लान की प्रशंसा की और यूएन सिक्योरिटी काउंसिल में भारत की सदस्यता की दावेदारी के लिए अपना समर्थन दोहराया।पीएम मोदी ने बहामास के प्रधानमंत्री से मुलाकात की
November 21st, 09:25 am
पीएम मोदी ने 20 नवंबर को दूसरे भारत-कैरिकॉम समिट में बहामास के प्रधानमंत्री फिलिप डेविस से मुलाकात की, जो उनकी पहली मुलाकात थी। उन्होंने आर्थिक संबंधों, ग्रीन पार्टनरशिप और लोगों के बीच आपसी संबंधों पर चर्चा की, तथा भारत द्वारा $1 मिलियन से समर्थित अबाको हरिकेन शेल्टर प्रोजेक्ट में हुई प्रगति को उजागर किया।पीएम मोदी ने बारबाडोस की प्रधानमंत्री से मुलाकात की
November 21st, 09:13 am
भारत-कैरिकॉम समिट के दौरान पीएम मोदी ने बारबाडोस की पीएम मिया अमोर मोटली से मुलाकात की। उन्होंने हेल्थ, फार्मा, क्लाइमेट एक्शन और सांस्कृतिक संबंधों में सहयोग पर चर्चा की। उन्होंने द्विपक्षीय संबंधों, ग्लोबल इंस्टीट्यूशनल रिफॉर्म्स और ग्लोबल साउथ में भारत की नेतृत्वकारी भूमिका की समीक्षा की।पीएम मोदी को गुयाना के ‘ऑर्डर ऑफ एक्सीलेंस’ से सम्मानित किया गया
November 21st, 07:41 am
पीएम मोदी को उनके दूरदर्शी नेतृत्व और भारत-गुयाना संबंधों को मजबूत करने के प्रयासों के लिए राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद इरफान अली द्वारा गुयाना के सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार ऑर्डर ऑफ एक्सीलेंस से सम्मानित किया गया। पीएम ने यह सम्मान भारत के लोगों और दोनों देशों के बीच गहरे ऐतिहासिक संबंधों को समर्पित किया।पीएम मोदी को डोमिनिका के सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया
November 21st, 05:39 am
पीएम मोदी को उनके नेतृत्व, महामारी के दौरान सहायता और संबंधों को मजबूत करने के प्रयासों के लिए राष्ट्रपति सिल्वेनी बर्टन ने डोमिनिका का सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार डोमिनिका अवार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया। इस समारोह में कई CARICOM लीडर्स ने भाग लिया और भारत तथा डोमिनिका के बीच गहरे ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों पर प्रकाश डाला। प्रधानमंत्री मोदी ने द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हुए यह पुरस्कार भारत के लोगों को समर्पित किया।