प्रधानमंत्री ने इथियोपिया के अदीस अबाबा में अदवा विजय स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की

December 17th, 01:44 pm

पीएम मोदी ने अपने इथियोपियाई दौरे के दौरान अदीस अबाबा में स्थित अदवा विजय स्मारक का दौरा किया, जो 1896 में अदवा की लड़ाई में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर इथियोपियाई सैनिकों को समर्पित एक स्मारक है। प्रधानमंत्री ने पुष्पांजलि अर्पित कर नायकों को श्रद्धांजलि दी और भारत और इथियोपिया के बीच ऐतिहासिक संबंधों की विशेष पहचान को रेखांकित किया।

भारत और इथियोपिया क्षेत्रीय शांति, सुरक्षा और कनेक्टिविटी के स्वाभाविक साझेदार हैं: इथियोपियाई संसद के संयुक्त सत्र में पीएम मोदी

December 17th, 12:25 pm

इथियोपियाई संसद के संयुक्त सत्र में अपने संबोधन के दौरान, पीएम मोदी ने उन्हें सर्वोच्च सम्मान, ग्रेट ऑनर निशान ऑफ इथियोपिया से सम्मानित करने के लिए इथियोपिया की जनता और सरकार का आभार व्यक्त किया। भारत और इथियोपिया के बीच सभ्यतागत संबंधों को याद करते हुए, उन्होंने कहा कि वंदे मातरम और इथियोपियाई राष्ट्रगान दोनों में ही उनकी भूमि को माता के रूप में संबोधित किया गया है। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि उनके शासनकाल के पिछले 11 वर्षों में भारत-अफ्रीका संबंध कई गुना मजबूत हुए हैं।

इथियोपिया में प्रधानमंत्री ने संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित किया

December 17th, 12:12 pm

इथियोपियाई संसद के संयुक्त सत्र में अपने संबोधन के दौरान, पीएम मोदी ने उन्हें सर्वोच्च सम्मान, ग्रेट ऑनर निशान ऑफ इथियोपिया से सम्मानित करने के लिए इथियोपिया की जनता और सरकार का आभार व्यक्त किया। भारत और इथियोपिया के बीच सभ्यतागत संबंधों को याद करते हुए, उन्होंने कहा कि वंदे मातरम और इथियोपियाई राष्ट्रगान दोनों में ही उनकी भूमि को माता के रूप में संबोधित किया गया है। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि उनके शासनकाल के पिछले 11 वर्षों में भारत-अफ्रीका संबंध कई गुना मजबूत हुए हैं।

द 'ग्रेट ऑनर निशान ऑफ इथियोपिया' सम्मान उन अनगिनत भारतीयों को समर्पित है जिन्होंने भारत-इथियोपिया साझेदारी को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है: पीएम मोदी

December 17th, 09:25 am

इथियोपिया की यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी को इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली द्वारा देश के सर्वोच्च पुरस्कार 'ग्रेट ऑनर निशान ऑफ इथियोपिया' से सम्मानित किया गया। यह सम्मान भारत-इथियोपिया साझेदारी को मजबूत करने में उनके योगदान और एक वैश्विक राजनेता के रूप में उनके दूरदर्शी नेतृत्व को मान्यता देते हुए प्रदान किया गया। प्रधानमंत्री ने यह पुरस्कार भारत और इथियोपिया के द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने में योगदान देने वाले सभी लोगों को समर्पित किया।

भारत और इथियोपिया के बीच हजारों वर्षों से निरंतर संपर्क, संवाद और आदान- प्रदान होता रहा है: पीएम मोदी

December 17th, 09:12 am

इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली के साथ हुई बैठक में अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने घोषणा की कि भारत-इथियोपिया संबंधों को रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक बढ़ा दिया गया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि दोनों देश लोकतांत्रिक ताकतें हैं और शांति एवं मानवता के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने भारत में इथियोपिया के छात्रों के लिए छात्रवृत्ति की संख्या दोगुनी करने के निर्णय पर भी संतोष व्यक्त किया।

प्रधानमंत्री ने इथियोपिया के प्रधानमंत्री के साथ द्विपक्षीय वार्ता की

December 17th, 12:02 am

इथियोपिया की यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अदीस अबाबा में इथियोपिया के प्रधानमंत्री डॉ. अबी अहमद अली के साथ बातचीत की। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों के पूरे दायरे की समीक्षा की और आपसी रिश्तों को रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाने पर सहमति जताई। प्रधानमंत्री मोदी ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद इथियोपिया द्वारा व्यक्त की गई एकजुटता के लिए आभार व्यक्त किया। वार्ता के बाद दोनों नेताओं की उपस्थिति में समझौता ज्ञापनों (MoUs) का आदान-प्रदान किया गया।

प्रधानमंत्री को इथियोपिया के सर्वोच्च पुरस्कार से सम्मानित किया गया

December 16th, 11:52 pm

इथियोपिया की यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी को इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली द्वारा देश के सर्वोच्च पुरस्कार 'ग्रेट ऑनर निशान ऑफ इथियोपिया' से सम्मानित किया गया। यह सम्मान भारत-इथियोपिया साझेदारी को मजबूत करने में उनके योगदान और एक वैश्विक राजनेता के रूप में उनके दूरदर्शी नेतृत्व को मान्यता देते हुए प्रदान किया गया। प्रधानमंत्री ने यह पुरस्कार भारत और इथियोपिया के द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने में योगदान देने वाले सभी लोगों को समर्पित किया।

पीएम मोदी इथियोपिया के अदीस अबाबा पहुंचे, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

December 16th, 06:21 pm

पीएम मोदी कुछ देर पहले इथियोपिया के अदीस अबाबा पहुंचे। इथियोपिया के पीएम अबी अहमद अली ने उनकी गर्मजोशी से अगवानी की और एयरपोर्ट पर उनका रस्मी स्वागत किया गया। पीएम, इथियोपिया के पीएम अबी अहमद अली के साथ विस्तार से बातचीत करेंगे और संसद के जॉइंट सेशन को भी संबोधित करेंगे।