प्रधानमंत्री ने ब्राजील के राष्ट्रपति से मुलाकात की
July 09th, 06:02 am
ब्रासीलिया में, पीएम मोदी ने ब्राजील के राष्ट्रपति लूला से मुलाकात की और भारत-ब्राजील के बीच, बहुआयामी रणनीतिक साझेदारी के सभी पहलुओं पर चर्चा की। दोनों नेताओं ने कई क्षेत्रों में सहयोग पर बातचीत की और अगले पाँच वर्षों में द्विपक्षीय व्यापार को 20 बिलियन डॉलर तक बढ़ाने का लक्ष्य रखा। दोनों नेताओं ने आपसी हित के क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया और छह MoUs पर हस्ताक्षर किए।जॉइंट स्टेटमेंट: भारत और ब्राजील - बड़े लक्ष्यों वाले दो महान देश
July 09th, 05:55 am
ब्राजील के राष्ट्रपति लूला के निमंत्रण पर पीएम मोदी ने ब्राजील का राजकीय दौरा किया। दोनों नेताओं ने अगले दशक में पाँच प्रायॉरिटी पिलर्स; डिफेंस & सिक्योरिटी, फूड & न्यूट्रिशनल सिक्योरिटी, एनर्जी ट्रांजिशन & क्लाइमेट चेंज, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन & इमर्जिंग टेक्नोलॉजीज, और स्ट्रैटेजिक एरियाज में इंडस्ट्रियल पार्टनरशिप पर केंद्रित द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने का निर्णय लिया।परिणामों की सूची: प्रधानमंत्री की ब्राजील की राजकीय यात्रा
July 09th, 03:14 am
पीएम मोदी की ब्राजील की राजकीय यात्रा के दौरान, भारत और ब्राजील ने काउंटर-टेररिज्म, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, रिन्यूएबल एनर्जी, एग्रीकल्चर और इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी जैसे क्षेत्रों में छह प्रमुख समझौतों पर हस्ताक्षर किए। ट्रेड, कॉमर्स और इन्वेस्टमेंट को बढ़ावा देने के लिए एक मिनिस्टीरियल-लेवल मैकेनिज्म की भी घोषणा की गई।पीएम मोदी को ब्राजील के सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान "द ग्रैंड कॉलर ऑफ द नेशनल ऑर्डर ऑफ द सदर्न क्रॉस" से सम्मानित किया गया
July 09th, 12:58 am
पीएम मोदी को ब्राजील के राष्ट्रपति लूला ने ब्राजील के सर्वोच्च सम्मान 'द ग्रैंड कॉलर ऑफ द नेशनल ऑर्डर ऑफ द सदर्न क्रॉस' से सम्मानित किया। प्रधानमंत्री ने इस विशिष्ट सम्मान के लिए ब्राजील के राष्ट्रपति, सरकार और लोगों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह सम्मान दोनों देशों के लोगों को, अपने संबंधों को और गहरा करने के लिए प्रेरित करेगा।भारत-ब्राजील की साझेदारी, स्थिरता और संतुलन का एक अहम स्तंभ है: पीएम मोदी
July 08th, 08:30 pm
प्रेस मीट के दौरान अपने संबोधन में पीएम मोदी ने, ब्राजील का सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान देने के लिए राष्ट्रपति लूला को धन्यवाद दिया। उन्होंने कामना की कि भारत-ब्राजील संबंध कार्निवल जितने वाइब्रेंट हों, फुटबॉल जितने जोशीले और samba की तरह दिलों को जोड़ते रहें। प्रधानमंत्री ने कहा कि दो प्रमुख लोकतंत्रों के रूप में भारत-ब्राजील सहयोग न केवल ग्लोबल-साउथ के लिए बल्कि पूरी मानवता के लिए भी प्रासंगिक है।पीएम मोदी ब्राजील के ब्रासीलिया पहुंचे
July 08th, 02:55 am
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, कुछ समय पहले राजकीय यात्रा पर ब्रासीलिया पहुंचे। वे राष्ट्रपति लूला के साथ भारत-ब्राजील संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत बातचीत करेंगे।पीएम मोदी ने ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में BRICS समिट के दौरान क्यूबा के राष्ट्रपति से मुलाकात की
July 07th, 05:19 am
पीएम मोदी ने ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में 17वें BRICS समिट के दौरान क्यूबा के राष्ट्रपति Miguel Diaz-Canel से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने आर्थिक सहयोग, विकास साझेदारी, फिनटेक, कैपेसिटी-बिल्डिंग, साइंस & टेक्नोलॉजी, डिजास्टर मैनेजमेंट और हेल्थकेयर के क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की।पीएम मोदी ने ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में 17वें BRICS समिट के दौरान मलेशिया के प्रधानमंत्री से मुलाकात की
July 07th, 05:13 am
पीएम मोदी ने ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में 17वें BRICS समिट के दौरान मलेशिया के पीएम अनवर बिन इब्राहिम से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने ट्रेड & इन्वेस्टमेंट, डिफेंस, एजुकेशन, हेल्थकेयर, टूरिज्म, people-to-people कॉन्टैक्ट्स के क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों में प्रगति की समीक्षा की। इसके अलावा, बहुपक्षीय क्षेत्र में सहयोग और क्षेत्रीय सुरक्षा पर भी चर्चा हुई।प्रधानमंत्री ने ब्राजील में भारतीय समुदाय के उत्साही स्वागत की सराहना की
July 06th, 08:28 am
पीएम मोदी ने रियो डी जेनेरियो में अपने गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए, ब्राजील में भारतीय समुदाय की सराहना की। उन्होंने भारत के साथ, समुदाय के मजबूत सांस्कृतिक संबंधों और देश के विकास के लिए उनकी अटूट प्रतिबद्धता की सराहना की।पीएम मोदी ब्राजील के रियो डी जेनेरियो पहुंचे
July 06th, 04:47 am
पीएम नरेन्द्र मोदी कुछ समय पहले ब्राजील पहुंचे। वे रियो डी जेनेरियो में BRICS समिट में भाग लेंगे और कई विश्व नेताओं से मुलाकात करेंगे।