परिणामों की सूची: प्रधानमंत्री की मालदीव की राजकीय यात्रा

July 26th, 07:19 am

पीएम मोदी की मालदीव की राजकीय यात्रा के दौरान, भारत ने ₹4,850 करोड़ की Line of Credit प्रदान की, loan repayment की शर्तों को आसान बनाया और FTA वार्ता शुरू की। प्रमुख उद्घाटनों में हाउसिंग यूनिट्स, डिफेंस प्रोजेक्ट्स और community initiatives शामिल थे। फिशरीज, डिजिटल सहयोग, मौसम विज्ञान, UPI इंटीग्रेशन और हेल्थ से जुड़े आठ MoUs पर हस्ताक्षर किए गए।

पीएम मोदी और मालदीव के राष्ट्रपति ने संयुक्त रूप से मालदीव के रक्षा मंत्रालय भवन का उद्घाटन किया

July 25th, 08:43 pm

पीएम मोदी और मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू ने संयुक्त रूप से, माले में भारत की वित्तीय सहायता से निर्मित मालदीव के अत्याधुनिक रक्षा मंत्रालय भवन का उद्घाटन किया। यह मालदीव की डिफेंस और लॉ-एनफोर्समेंट अथॉरिटीज की क्षमताओं को बढ़ाने में योगदान देगा।