रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, ‘आत्मनिर्भरता और संप्रभुता का प्रमाण है भारत का डिफेंस ट्रांसफॉर्मेशन’

January 31st, 03:38 pm

हाल के वर्षों में भारत के डिफेंस सेक्टर में अभूतपूर्व वृद्धि और आधुनिकीकरण हुआ है, जो स्वदेशी उत्पादन, रणनीतिक निवेश और आत्मनिर्भरता पर नए सिरे से ध्यान केंद्रित करने से प्रेरित है। ₹10,000 करोड़ के पिनाका रॉकेट अम्युनिशन डील से लेकर अग्नि V MIRV और प्रलय जैसी उन्नत मिसाइल तकनीकों तक, देश वैश्विक सैन्य शक्ति के रूप में अपनी स्थिति को मजबूत कर रहा है।

आने वाले वर्षों में भारत का सैन्य सामर्थ्य नई बुलंदी पर होगा: पीएम मोदी

March 12th, 02:15 pm

पीएम मोदी ने राजस्थान के पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में तीनों सेनाओं के समन्वित लाइव फायर और कौशल अभ्यास 'भारत शक्ति' का अवलोकन किया। उन्होंने तीनों सेनाओं की पराक्रम क्षमता को अद्भुत बताया और कहा कि भारत की परमाणु शक्ति के साक्षी पोखरण में स्वदेशीकरण से सशक्तिकरण के दमखम की गूंज आज सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में सुनाई दे रही है। ये नए भारत का आह्वान है।

प्रधानमंत्री ने पोखरण में तीनों सेनाओं के संयोजित प्रदर्शन 'भारत शक्ति' का अवलोकन किया

March 12th, 01:45 pm

पीएम मोदी ने राजस्थान के पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में तीनों सेनाओं के समन्वित लाइव फायर और कौशल अभ्यास 'भारत शक्ति' का अवलोकन किया। उन्होंने तीनों सेनाओं की पराक्रम क्षमता को अद्भुत बताया और कहा कि भारत की परमाणु शक्ति के साक्षी पोखरण में स्वदेशीकरण से सशक्तिकरण के दमखम की गूंज आज सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में सुनाई दे रही है। ये नए भारत का आह्वान है।

प्रधानमंत्री ने ‘मिशन दिव्यास्त्र’ की सराहना की जो मल्टीपल इंडिपेंडेंटली टारगेटेबल री-एंट्री व्हीकल (एमआईआरवी) से लैस स्वदेश में विकसित अग्नि-5 मिसाइल का प्रथम उड़ान परीक्षण है

March 11th, 06:56 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज ‘मिशन दिव्यास्त्र’ के लिए डीआरडीओ के वैज्ञानिकों की भूरि-भूरि प्रशंसा की जो मल्टीपल इंडिपेंडेंटली टारगेटेबल री-एंट्री व्हीकल (एमआईआरवी) प्रौद्योगिकी से लैस स्वदेश में विकसित अग्नि-5 मिसाइल का प्रथम उड़ान परीक्षण है।