कैबिनेट ने जल जीवन मिशन के विस्तार और पुनर्गठन को दी मंजूरी

March 10th, 04:12 pm

पीएम मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने जल शक्ति मंत्रालय के उस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, जिसमें जल जीवन मिशन के क्रियान्वयन को पुनर्गठित और नई दिशा देने की बात कही गई है। JJM 2.0 विकसित भारत @2047 के विजन को आगे बढ़ाते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में 24×7 सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने पर जोर देता है। इसके तहत केवल इंफ्रास्ट्रक्चर आधारित दृष्टिकोण से आगे बढ़कर नागरिक-केंद्रित और सेवा आधारित व्यवस्था लागू करने के लिए संरचनात्मक सुधार किए जाएंगे।