प्रधानमंत्री 23 मई को रोजगार मेले के तहत सरकारी विभागों में 51,000 से अधिक नव नियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे

May 22nd, 03:00 pm

पीएम मोदी 23 मई को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित होने वाले रोजगार मेले के तहत नव नियुक्त युवाओं को 51,000 से अधिक नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। यह पहल रोजगार सृजन के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। अब तक आयोजित 18 रोजगार मेलों के जरिए लगभग 12 लाख नियुक्ति पत्र जारी किए जा चुके हैं।

अबू धाबी के क्राउन प्रिंस महामहिम शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान की भारत यात्रा

February 19th, 05:45 pm

AI इम्पैक्ट समिट के दौरान पीएम मोदी ने अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने भारत और UAE की व्यापक रणनीतिक साझेदारी के महत्व को दोहराया। उन्होंने कहा कि चार साल पहले CEPA पर हस्ताक्षर के बाद से द्विपक्षीय व्यापार और निवेश में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है। साथ ही, उन्होंने ऐसे कदमों का स्वागत किया जिनसे दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाने का रास्ता तैयार हुआ है।

पीएम मोदी 24 जनवरी को ‘रोजगार मेले’ के अंतर्गत 61,000 से अधिक युवाओं को नियुक्ति-पत्र वितरित करेंगे

January 23rd, 05:46 pm

पीएम मोदी 24 जनवरी, 2026 को 18वें ‘रोजगार मेले’ में 61,000 से अधिक चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति-पत्र वितरित करेंगे। इसकी शुरुआत से लेकर अब तक, देश भर में आयोजित रोजगार मेलों के माध्यम से 11 लाख से अधिक नियुक्ति-पत्र जारी किए जा चुके हैं। यह पहल रोजगार सृजन के संकल्प को जमीन पर उतारने की दिशा में एक अहम कदम है।

मोटापे से लड़ने और तेल का उपभोग कम करने के प्रधानमंत्री के आह्वान का डॉक्टरों, खिलाड़ियों और विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने समर्थन किया

January 31st, 06:25 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने हाल ही में मोटापे से लड़ने और तेल का उपभोग कम करने का आह्वान किया। इसे डॉक्टरों, खिलाड़ियों और विभिन्न क्षेत्रों के लोगों से व्यापक समर्थन मिला है।

परिणामों की सूची: इंडोनेशिया के राष्ट्रपति की भारत की राजकीय यात्रा (23-26 जनवरी, 2025)

January 25th, 08:54 pm

भारत और इंडोनेशिया ने पीएम मोदी और राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो की मौजूदगी में पांच महत्वपूर्ण सहमति-पत्रों पर हस्ताक्षर किए। इनमें स्वास्थ्य सहयोग, समुद्री सुरक्षा, पारंपरिक चिकित्सा गुणवत्ता आश्वासन, डिजिटल डेवलपमेंट और सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम (2025-28) शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, तीसरे भारत-इंडोनेशिया सीईओ फोरम ने लीडर्स को अपनी जॉइंट रिपोर्ट प्रस्तुत की।

प्रधानमंत्री रोजगार मेले के अंर्तगत 23 दिसंबर को केंद्र सरकार के विभागों और संगठनों में नवनियुक्त भर्तियों के लिए 71,000 से अधिक नियुक्ति पत्रों का वितरण करेंगे

December 22nd, 09:48 am

पीएम मोदी 71,000 से अधिक नवनियुक्त कर्मियों को नियुक्ति-पत्र वितरित करेंगे। इस अवसर पर वे उपस्थित जनसमूह को संबोधित भी करेंगे। रोजगार मेला, रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की प्रधानमंत्री मोदी की प्रतिबद्धता को पूरा करने की दिशा में एक कदम है।

प्रधानमंत्री ने आज टीबी के उच्च बोझ वाले जिलों पर ध्यान केंद्रित करते हुए एक विशेष 100 दिवसीय अभियान के शुरूआत की घोषणा की

December 07th, 02:38 pm

इस बात पर बल देते हुए कि देश की टीबी के खिलाफ लड़ाई और मजबूत हुई है, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज टीबी के उच्च बोझ वाले जिलों पर ध्यान केंद्रित करते हुए एक विशेष 100 दिवसीय अभियान के शुरूआत की घोषणा की। प्रधानमंत्री ने नागरिकों से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे पी नड्डा द्वारा लिखे गए एक लेख को पढ़ने का भी आग्रह किया।

रोजगार मेले के अंतर्गत पीएम 51,000 से अधिक नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे

October 28th, 01:05 pm

पीएम मोदी 29 अक्टूबर, 2024 को युवाओं को 51,000 से अधिक नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। रोजगार सृजन के प्रति पीएम की प्रतिबद्धता के तहत, यह रोजगार मेला युवाओं को विभिन्न मंत्रालयों में सेवा करने के अवसर प्रदान करता है। नवचयनित कर्मियों को iGOT कर्मयोगी पोर्टल पर ‘कर्मयोगी प्रारम्भ’ के माध्यम से फाउंडेशनल ट्रेनिंग भी मिलेगी, जिससे वे विकसित भारत में योगदान देने के लिए अपने स्किल्स को बढ़ा सकेंगे।