मंत्रिमंडल ने ‘केरल’ राज्य के नाम को बदलकर "केरलम" करने को मंजूरी दी
February 24th, 03:20 pm
पीएम मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने केरल राज्य का नाम बदलकर 'केरलम' करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। अब भारत के राष्ट्रपति संविधान के अनुच्छेद 3 के प्रावधान के तहत केरल (नाम परिवर्तन) विधेयक, 2026 को केरल विधानसभा के समक्ष विचार-विमर्श के लिए भेजेंगे। इससे पहले, 24 जून 2024 को केरल विधानसभा ने नाम परिवर्तन के संबंध में एक प्रस्ताव पारित किया था।मोदी सरकार ने नये सहकारिता मंत्रालय का गठन किया
July 06th, 10:22 pm
मोदी सरकार ने 'सहकार से समृद्धि' के स्वप्न को साकार करने के लिए एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए एक अलग 'सहकारिता मंत्रालय' का गठन किया है। यह मंत्रालय देश में सहकारिता आंदोलन को मजबूत करने के लिए एक अलग प्रशासनिक, कानूनी और नीतिगत ढांचा प्रदान करेगा।