जब भारत और ब्राजील मिलकर काम करते हैं तो ग्लोबल साउथ की आवाज अधिक सशक्त और मुखर हो जाती है: भारत–ब्राजील संयुक्त प्रेस वार्ता में पीएम मोदी
February 21st, 12:30 pm
भारत–ब्राजील संयुक्त प्रेस वार्ता में अपने बयान में पीएम नरेन्द्र मोदी ने ब्राजील के राष्ट्रपति लूला की सोच और नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने कहा कि उनकी यात्रा से एआई इम्पैक्ट समिट की शोभा और बढ़ी है। पीएम ने बताया कि बातचीत के दौरान दोनों देशों ने साझा उद्देश्य और साझा आकांक्षाओं के साथ हर क्षेत्र में आगे बढ़ने पर चर्चा की। प्रधानमंत्री ने भरोसा जताया कि राष्ट्रपति की यह यात्रा आने वाले वर्षों में रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करेगी एवं सहयोग के नए रास्ते खोलेगी।प्रधानमंत्री 13 फरवरी को सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन-1 एवं 2 का उद्घाटन करेंगे
February 12th, 12:02 pm
पीएम मोदी 13 फरवरी 2026 को सेवा तीर्थ भवन परिसर के नाम का अनावरण करेंगे। इसके साथ ही वे सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन-1 व 2 का औपचारिक उद्घाटन करेंगे तथा एक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। यह उद्घाटन भारत की प्रशासनिक व्यवस्था में एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है और यह आधुनिक, दक्ष, सुलभ एवं नागरिक-केंद्रित शासन व्यवस्था बनाने की पीएम की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।कैबिनेट ने रबी सीजन-2024 के लिए पीएंडके फर्टिलाइजर्स पर पोषक तत्व आधारित सब्सिडी दरों को मंजूरी दी
September 18th, 03:14 pm
प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट ने रबी फसल सीजन-2024 के लिए फॉस्फेटिक और पोटाश (P&K) फर्टिलाइजर्स पर पोषक तत्व आधारित सब्सिडी (NBS) दरें तय करने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस संबंध में रबी सीजन-2024 के लिए अस्थायी बजटीय आवश्यकता लगभग ₹24,475.53 करोड़ होगी।