जब दो लोकतंत्र साथ खड़े होते हैं, तो शांति की आवाज और भी सशक्त हो जाती है: भारत-कनाडा जॉइंट प्रेस मीट में पीएम मोदी

March 02nd, 11:40 am

भारत-कनाडा जॉइंट प्रेस मीट में पीएम मोदी ने कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी का भारत में स्वागत किया और बैंकिंग सेक्टर में उनके नेतृत्व के अनुभव पर प्रकाश डाला। प्रधानमंत्री ने इनोवेशन,क्रिटिकल मिनरल्स, स्पेस, एनर्जी, कृषि और रक्षा क्षेत्रों में भारत-कनाडा की बढ़ती साझेदारी पर बल दिया। आतंकवाद के खिलाफ भारत के दृढ़ रुख को दोहराते हुए उन्होंने 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को 50 अरब डॉलर तक ले जाने का लक्ष्य रखा।

जब भारत और ब्राजील मिलकर काम करते हैं तो ग्लोबल साउथ की आवाज अधिक सशक्त और मुखर हो जाती है: भारत–ब्राजील संयुक्त प्रेस वार्ता में पीएम मोदी

February 21st, 12:30 pm

भारत–ब्राजील संयुक्त प्रेस वार्ता में अपने बयान में पीएम नरेन्द्र मोदी ने ब्राजील के राष्ट्रपति लूला की सोच और नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने कहा कि उनकी यात्रा से एआई इम्पैक्ट समिट की शोभा और बढ़ी है। पीएम ने बताया कि बातचीत के दौरान दोनों देशों ने साझा उद्देश्य और साझा आकांक्षाओं के साथ हर क्षेत्र में आगे बढ़ने पर चर्चा की। प्रधानमंत्री ने भरोसा जताया कि राष्ट्रपति की यह यात्रा आने वाले वर्षों में रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करेगी एवं सहयोग के नए रास्ते खोलेगी।

भारत–रूस मित्रता एक ध्रुव तारे की तरह बनी रही है: रूसी राष्ट्रपति पुतिन के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता के दौरान पीएम मोदी

December 05th, 02:00 pm

पीएम मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए भारत-रूस की मजबूत और समय की कसौटी पर खरी उतरी साझेदारी को उजागर किया। उन्होंने कहा कि वैश्विक चुनौतियों के बावजूद, दोनों देशों के संबंध ध्रुव तारे की तरह स्थिर रहे हैं। पीएम मोदी ने आर्थिक सहयोग, कनेक्टिविटी, ऊर्जा सुरक्षा, सांस्कृतिक संबंधों और लोगों के बीच आपसी संपर्क को बढ़ावा देने के लिए नए कदमों की घोषणा की। उन्होंने यूक्रेन में शांति के लिए भारत की प्रतिबद्धता दोहराई और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में वैश्विक एकता की आवश्यकता पर बल दिया।

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता के दौरान पीएम मोदी का वक्तव्य

December 05th, 01:50 pm

पीएम मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए भारत-रूस की मजबूत और समय की कसौटी पर खरी उतरी साझेदारी को उजागर किया। उन्होंने कहा कि वैश्विक चुनौतियों के बावजूद, दोनों देशों के संबंध ध्रुव तारे की तरह स्थिर रहे हैं। पीएम मोदी ने आर्थिक सहयोग, कनेक्टिविटी, ऊर्जा सुरक्षा, सांस्कृतिक संबंधों और लोगों के बीच आपसी संपर्क को बढ़ावा देने के लिए नए कदमों की घोषणा की। उन्होंने यूक्रेन में शांति के लिए भारत की प्रतिबद्धता दोहराई और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में वैश्विक एकता की आवश्यकता पर बल दिया।

हमें अपनी अप्रोच को ‘जॉब्स ऑफ टुडे’ से ‘कैपेबिलिटीज ऑफ टुमारो’ की ओर तेजी से चेंज करना होगा: G20 जोहान्सबर्ग समिट सेशन-3 में पीएम मोदी

November 23rd, 04:05 pm

जोहान्सबर्ग में G20 समिट के तीसरे सेशन में, पीएम मोदी ने जरूरी टेक्नोलॉजी को बढ़ावा देने के तरीके में बड़े बदलाव की मांग की। उन्होंने बताया कि इंडिया-AI मिशन के तहत आसान और तेज कम्प्यूटिंग क्षमता तैयार की जा रही है। पीएम ने सभी G20 देशों को AI इम्पैक्ट समिट में शामिल होने का निमंत्रण दिया, जिसे भारत फरवरी 2026 में होस्ट करेगा, जिसकी थीम 'सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय' होगी।

प्रधानमंत्री ने “सभी के लिए न्यायपूर्ण और समान भविष्य” पर G20 सेशन को संबोधित किया

November 23rd, 04:02 pm

जोहान्सबर्ग में G20 समिट के तीसरे सेशन में, पीएम मोदी ने जरूरी टेक्नोलॉजी को बढ़ावा देने के तरीके में बड़े बदलाव की मांग की। उन्होंने बताया कि इंडिया-AI मिशन के तहत आसान और तेज कम्प्यूटिंग क्षमता तैयार की जा रही है। पीएम ने सभी G20 देशों को AI इम्पैक्ट समिट में शामिल होने का निमंत्रण दिया, जिसे भारत फरवरी 2026 में होस्ट करेगा, जिसकी थीम 'सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय' होगी।

प्रधानमंत्री ने जोहान्सबर्ग में G20 समिट के दौरान दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति से मुलाकात की

November 23rd, 02:18 pm

G20 समिट से इतर जोहान्सबर्ग में दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा से मुलाकात के दौरान, पीएम मोदी ने उनके गर्मजोशीपूर्ण स्वागत के लिए राष्ट्रपति का आभार व्यक्त किया। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की और विभिन्न क्षेत्रों में हुई प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। प्रधानमंत्री ने भारत में चीतों के पुनर्वास में दक्षिण अफ्रीका के सहयोग के लिए राष्ट्रपति रामाफोसा का भी आभार व्यक्त किया। दोनों नेता इस बात पर सहमत हुए कि वे मिलकर ग्लोबल साउथ की आवाज को और मजबूत बनाएंगे।

क्रिटिकल मिनरल्स मानवता की साझा संपत्ति हैं: G20 जोहान्सबर्ग समिट सत्र-2 में पीएम मोदी

November 22nd, 09:57 pm

दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में G20 समिट के दूसरे सत्र के दौरान अपने वक्तव्य में, पीएम मोदी ने क्रिटिकल मिनरल्स,स्पेस टेक्नोलॉजी और क्लीन एनर्जी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर बात की। प्रधानमंत्री ने बताया कि भारत मिलेट्स को बढ़ावा दे रहा है।उन्होंने यह भी कहा कि G20 को ऐसी समग्र रणनीतियों को बढ़ावा देना चाहिए जो पोषण, सार्वजनिक स्वास्थ्य, टिकाऊ कृषि और आपदा तैयारी को एक साथ जोड़ें, ताकि एक मजबूत वैश्विक सुरक्षा ढाँचा बनाया जा सके।

प्रधानमंत्री ने जोहान्सबर्ग में G20 समिट में भाग लिया

November 22nd, 09:35 pm

प्रधानमंत्री ने आज जोहान्सबर्ग में दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति, महामहिम श्री सिरिल रामाफोसा द्वारा आयोजित G20 लीडर्स समिट में हिस्सा लिया। यह G20 समिट में प्रधानमंत्री की 12वीं भागीदारी थी। प्रधानमंत्री ने समिट के उद्घाटन दिवस के दोनों सत्रों को संबोधित किया। उन्होंने राष्ट्रपति रामाफोसा का गर्मजोशी भरे स्वागत और समिट की सफल मेजबानी के लिए धन्यवाद किया।

भारत, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा सरकार का संयुक्त वक्तव्य

November 22nd, 09:21 pm

भारत, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा ने एक नई त्रिपक्षीय साझेदारी शुरू करने पर सहमति जताई है, जिसे ऑस्ट्रेलिया-कनाडा-इंडिया टेक्नोलॉजी और इनोवेशन (ACITI) पार्टनरशिप कहा जाएगा। तीनों देशों ने महत्वपूर्ण और उभरती तकनीकों में सहयोग को और मजबूत बनाने का निर्णय लिया है। यह साझेदारी एआई के विकास और उसके बड़े पैमाने पर उपयोग की संभावनाओं का भी अध्ययन करेगी, ताकि आम लोगों के जीवन को बेहतर बनाया जा सके।

पीएम मोदी ने G20 लीडर्स समिट के दौरान ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री से मुलाकात की

November 21st, 10:43 pm

साउथ अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में G20 लीडर्स समिट के दौरान पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा की और भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और ऊँचाइयों पर ले जाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। प्रधानमंत्री अल्बानीज ने भारत में हुए हालिया आतंकवादी हमले की निंदा की।

मंत्रिमंडल ने हरित ऊर्जा के लिए महत्वपूर्ण ग्रेफाइट, सीज़ियम, रूबिडियम और ज़िरकोनियम खनिजों की रॉयल्टी दरों को युक्तिसंगत बनाने के लिए मंजूरी दी

November 12th, 08:26 pm

पीएम मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सिजियम, ग्रेफाइट, रूबिडियम और जिरकोनियम की रॉयल्टी दरों में सुधार को मंजूरी दे दी है। इस कदम से इन खनिज ब्लॉकों के साथ-साथ लिथियम, टंगस्टन, आरईईएस, नाइओबियम जैसे महत्वपूर्ण खनिजों की नीलामी को बढ़ावा मिलेगा, साथ ही देश भर में रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे।

भारत और मंगोलिया आत्मीय व आध्यात्मिक बंधन से जुड़े हैं: पीएम मोदी

October 14th, 01:15 pm

संयुक्त प्रेस वार्ता में अपने संबोधन में, पीएम मोदी ने कहा कि भारत और मंगोलिया ग्लोबल साउथ की आवाज को बुलंद करने के लिए मिलकर काम करेंगे। उन्होंने घोषणा की कि अगले वर्ष, भगवान बुद्ध के दो महान शिष्यों - सारिपुत्त और मौद्गल्या-यन के पवित्र अवशेष भारत से मंगोलिया भेजे जाएँगे। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के प्राइवेट सेक्टर; एनर्जी, क्रिटिकल मिनरल्स, रेयर अर्थ, डिजिटल टेक्नोलॉजी, माइनिंग, कृषि, डेयरी और कोऑपरेटिव्स जैसे क्षेत्रों में सहयोग के नए अवसर तलाश रहे हैं।

कैबिनेट ने देश में महत्वपूर्ण खनिजों के पुनर्चक्रण को बढ़ावा देने के लिए 1,500 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन योजना को मंज़ूरी दी

September 03rd, 07:16 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज द्वितीयक स्रोतों से महत्वपूर्ण खनिजों के पृथक्करण और उत्पादन हेतु देश में पुनर्चक्रण क्षमता विकसित करने के लिए 1,500 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन योजना को मंज़ूरी दी।

अब दुनिया में जो EVs चलेंगी, उन पर Made in India लिखा होगा: हंसलपुर, गुजरात में पीएम मोदी

August 26th, 11:00 am

पीएम मोदी ने हंसलपुर, गुजरात में ग्रीन मोबिलिटी इनिशिएटिव्स की शुरुआत की, जो भारत की 'मेक इन इंडिया' यात्रा में एक नया अध्याय है। अपने संबोधन में, पीएम ने रेखांकित किया कि भारत में बने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स अब 100 देशों तक पहुँचेंगे। उन्होंने हाइब्रिड बैटरी इलेक्ट्रोड मैन्युफैक्चरिंग की शुरुआत की घोषणा की और भारत-जापान मैत्री की सराहना की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आज किए जा रहे ये प्रयास 2047 तक ‘विकसित भारत’ की नींव को और मजबूत करेंगे।

पीएम मोदी ने हंसलपुर, गुजरात में ग्रीन मोबिलिटी इनिशिएटिव्स की शुरुआत की

August 26th, 10:30 am

पीएम मोदी ने हंसलपुर, गुजरात में ग्रीन मोबिलिटी इनिशिएटिव्स की शुरुआत की, जो भारत की 'मेक इन इंडिया' यात्रा में एक नया अध्याय है। अपने संबोधन में, पीएम ने रेखांकित किया कि भारत में बने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स अब 100 देशों तक पहुँचेंगे। उन्होंने हाइब्रिड बैटरी इलेक्ट्रोड मैन्युफैक्चरिंग की शुरुआत की घोषणा की और भारत-जापान मैत्री की सराहना की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आज किए जा रहे ये प्रयास 2047 तक ‘विकसित भारत’ की नींव को और मजबूत करेंगे।

79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले के प्राचीर से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन के मुख्य बिंदु

August 15th, 03:52 pm

79वें स्वतंत्रता दिवस के भाषण में, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्र सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने, भारत को आत्मनिर्भर बनाने, तकनीकी और नवाचार में वैश्विक नेतृत्व हासिल करने, समाज के सभी वर्गों तक सामाजिक न्याय सुनिश्चित करने और 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के दृढ़ संकल्प जैसे कई अन्य विषयों पर भविष्य की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की।

आज, 140 करोड़ देशवासियों का मंत्र ‘समृद्ध भारत’ का निर्माण होना चाहिए: स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी

August 15th, 07:00 am

प्रधानमंत्री मोदी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में संविधान सभा, स्वतंत्रता सेनानियों और संविधान निर्माताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने दोहराया कि भारत सदैव अपने किसानों, पशुपालकों और मछुआरों के हितों की रक्षा करेगा। उन्होंने 2047 तक ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को प्राप्त करने के उद्देश्य से जीएसटी रिफॉर्म, प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना, राष्ट्रीय खेल नीति और सुदर्शन चक्र मिशन जैसी प्रमुख पहलों पर प्रकाश डाला। पंचायत सदस्यों और ड्रोन दीदियों समेत अनेक विशिष्ट अतिथियों ने लाल किले पर आयोजित इस समारोह की शोभा बढ़ाई।

भारत ने 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाया

August 15th, 06:45 am

प्रधानमंत्री मोदी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में संविधान सभा, स्वतंत्रता सेनानियों और संविधान निर्माताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने दोहराया कि भारत सदैव अपने किसानों, पशुपालकों और मछुआरों के हितों की रक्षा करेगा। उन्होंने 2047 तक ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को प्राप्त करने के उद्देश्य से जीएसटी रिफॉर्म, प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना, राष्ट्रीय खेल नीति और सुदर्शन चक्र मिशन जैसी प्रमुख पहलों पर प्रकाश डाला। पंचायत सदस्यों और ड्रोन दीदियों समेत अनेक विशिष्ट अतिथियों ने लाल किले पर आयोजित इस समारोह की शोभा बढ़ाई।

भारत और फिलीपींस ने अपने संबंधों को ‘स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप’ का दर्जा देने का निर्णय लिया है: पीएम मोदी

August 05th, 11:06 am

पीएम मोदी और फिलीपींस के राष्ट्रपति मार्कोस जूनियर ने राजनयिक संबंधों के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर, नई दिल्ली में एक जॉइंट प्रेस मीट को संबोधित किया। पीएम मोदी ने एक डिटेल्ड एक्शन-प्लान के साथ संबंधों को ‘स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप’ के स्तर तक बढ़ाने के निर्णय की घोषणा की। फोकस के प्रमुख क्षेत्रों में डिफेंस, मैरिटाइम कोऑपरेशन, स्पेस, AI रिसर्च, ट्रेड और कल्चरल एक्सचेंज शामिल हैं। उन्होंने भारतीयों के लिए वीजा-फ्री एंट्री का स्वागत किया और अगले वर्ष फिलीपींस की ASEAN चेयरमैनशिप के लिए पूर्ण समर्थन का वादा किया।