प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने फिलिपींस के मिंदनाओ में भूकंप से हुई जानमाल की क्षति पर दुख व्यक्त किया
June 08th, 07:25 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने फिलिपींस के मिंदनाओ में आज भूकंप से हुई जानमाल की क्षति पर दुख व्यक्त किया। प्रधानमंत्री ने इस हादसे के मृतकों के परिवारजनों के प्रति हार्दिक संवेदना प्रकट करने के साथ ही घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।