प्रधानमंत्री ने दुनिया भर के नेताओं और नागरिकों को उनकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया

June 10th, 11:50 pm

प्रधानमंत्री ने दुनिया भर के नेताओं और हर क्षेत्र के लोगों का उनकी शुभकामनाओं और बधाई संदेशों के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया। इन शुभकामनाओं से अभिभूत होकर उन्होंने कहा कि भारत की सेवा करना और देश की विकास यात्रा में योगदान देना उनके लिए सौभाग्य की बात है। लोगों का भरोसा ही उनकी सबसे बड़ी ताकत होने पर जोर देते हुए प्रधानमंत्री ने 'विकसित भारत' के विजन को साकार करने, 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं को पूरा करने और भारत की वैश्विक साझेदारियों को और मज़बूत करने के लिए और भी ज़्यादा समर्पण के साथ काम करने के अपने संकल्प को दोहराया।

विश्व नेताओं ने देश के सर्वाधिक कार्यकाल के निरंतर निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर पीएम मोदी को बधाई दी

June 10th, 02:08 pm

विश्व नेताओं ने पीएम मोदी को सर्वाधिक कार्यकालों के भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी। भूटान, श्रीलंका, मलेशिया, नाइजीरिया, मालदीव, केन्या, दक्षिण कोरिया, इटली, डेनमार्क, साइप्रस और ग्रीस के नेताओं ने उनके नेतृत्व, जनसेवा और भारत की प्रगति में योगदान की सराहना की। साथ ही, उन्होंने भारत के साथ द्विपक्षीय संबंधों और सहयोग को और मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराई।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सुश्री मेटे फ्रेडरिक्सन को डेनमार्क की प्रधानमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी

June 03rd, 06:45 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज सुश्री मेटे फ्रेडरिक्सन को डेनमार्क की प्रधानमंत्री के रूप में लगातार तीसरी बार पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने तीसरे भारत-नॉर्डिक समिट के दौरान डेनमार्क की एक्टिंग प्रधानमंत्री के साथ मुलाकात की

May 19th, 06:40 pm

तीसरी भारत-नॉर्डिक समिट के दौरान पीएम मोदी ने डेनमार्क की एक्टिंग पीएम मेटे फ्रेडरिक्सन से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने भारत-डेनमार्क के द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा की और क्षेत्रीय व वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की। साथ ही, भारत-डेनमार्क ग्रीन स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप में हुई प्रगति का स्वागत किया। पीएम मोदी ने तेजी से आगे बढ़ रही भारतीय अर्थव्यवस्था में हरित समाधान के लिए डेनमार्क की तकनीकों का स्वागत करने की भारत की तत्परता भी जताई।

यूएई, नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली दौरे से पहले प्रधानमंत्री का प्रस्थान वक्तव्य

May 15th, 07:56 am

पीएम मोदी 15 से 20 मई 2026 तक यूएई, नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली सहित पांच देशों के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न राष्ट्राध्यक्षों से मुलाकात करेंगे और प्रमुख क्षेत्रों में साझेदारी को और मजबूत करने के लिए चर्चा करेंगे। इस दौरे के प्रमुख आकर्षणों में स्वीडन में आयोजित यूरोपीय उद्योग गोलमेज सम्मेलन और ओस्लो में आयोजित तीसरे इंडिया-नॉर्डिक समिट में उनकी भागीदारी शामिल है।

प्रधानमंत्री 15–20 मई तक यूएई, नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली के दौरे पर रहेंगे

May 11th, 09:00 pm

पीएम मोदी 15 से 20 मई, 2026 तक यूएई, नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात कर विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे। नीदरलैंड में वे किंग विलेम-अलेक्जेंडर से मिलेंगे और प्रधानमंत्री रॉब जेटेन से बातचीत करेंगे। स्वीडन में वे प्रधानमंत्री क्रिस्टर्सन से बातचीत करेंगे। नॉर्वे में वे किंग हेराल्ड पंचम से मुलाकात करेंगे और प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोरे के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। इसके बाद वे इटली जाएंगे, जहां प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

पीएम मोदी से डेनमार्क की प्रधानमंत्री महामहिम Ms. Mette Frederiksen ने बात की

September 16th, 07:29 pm

पीएम मोदी ने डेनमार्क की पीएम Ms. Mette Frederiksen के साथ टेलीफोन पर बातचीत की। दोनों नेताओं ने भारत-डेनमार्क ग्रीन स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप को और मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई तथा क्षेत्रीय एवं वैश्विक महत्व के मुद्दों पर चर्चा की। पीएम मोदी ने यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के लिए भारत के समर्थन को दोहराया।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने डेनमार्क की प्रधानमंत्री सुश्री मेटे फ्रेडरिकसन के साथ टेलीफोन पर बातचीत की

April 15th, 06:02 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और डेनमार्क की प्रधानमंत्री सुश्री मेटे फ्रेडरिकसन ने आज टेलीफोन पर बातचीत की। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों के साथ-साथ वैश्विक विकास के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने डेनमार्क की प्रधानमंत्री के साथ टेलीफोन पर बात की

April 20th, 06:01 pm

पीएम मोदी डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन के साथ टेलीफोन पर बात की। दोनों राजनेताओं ने भारत-डेनमार्क हरित रणनीतिक साझेदारी की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने हाल के उच्च-स्तरीय आदान-प्रदान कार्यक्रमों और बढ़ते सहयोग पर संतोष व्यक्त किया।

प्रधानमंत्री ने सुश्री मेटे फ्रेडरिकसन को डेनमार्क के प्रधानमंत्री के रूप में फिर से चुने जाने पर बधाई दी

December 15th, 11:01 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सुश्री मेटे फ्रेडरिकसन को डेनमार्क के प्रधानमंत्री के रूप में फिर से चुने जाने पर बधाई दी है।

पीएम मोदी ने कोपेनहेगन में डेनमार्क की पीएम फ्रेडरिकसेन के साथ बातचीत की

May 03rd, 06:45 pm

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिकसन के साथ द्विपक्षीय बैठक की। दोनों प्रधानमंत्रियों ने इंडिया-डेनमार्क ग्रीन स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप की प्रगति की समीक्षा की। चर्चा में अक्षय ऊर्जा, विशेष रूप से ऑफशोर विंड एनर्जी और ग्रीन हाइड्रोजन में सहयोग शामिल है, साथ ही स्किल डेवलपमेंट, हेल्थ, शिपिंग, जल और आर्कटिक पर भी चर्चा हुई।

किंगडम ऑफ डेनमार्क की प्रधानमंत्री की यात्रा के दौरान आदान-प्रदान किए गए समझौता ज्ञापनों/करारों की सूची

October 09th, 03:54 pm



डेनमार्क की प्रधानमंत्री के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता में पीएम मोदी का वक्तव्य

October 09th, 01:38 pm

डेनमार्क की प्रधानमंत्री के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा,आज से एक साल पहले हमने अपनी वर्चुल समिट में भारत और डेनमार्क के बीच ग्रीन स्ट्रैटजिक पार्टनरशिप स्थापित करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया था। यह हम दोनों देशों की दूरगामी सोच और पर्यावरण के प्रति सम्मान का प्रतीक है। पीएम मोदी ने डेनमार्क के इंटरनेशनल सोलर अलायंस का सदस्य बनने पर प्रसन्नता व्यक्त की।

28 सितंबर 2020 को भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिकसन के बीच वर्चुअल शिखर सम्मेलन

September 27th, 07:00 pm

भारत की मेजबानी में 28 सितंबर 2020 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिकसन के बीच एक वर्चुअल द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन का आयोजन किया गया।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी और डेनमार्क की प्रधानमंत्री मैटी फ्रैडरिक्‍सन के बीच टेलीफोन पर बातचीत

May 14th, 08:18 pm

प्रधानमंत्री मोदी ने डेनमार्क के प्रधानमंत्री मेटी फ्रेडरेस्किन के साथ फोन पर बातचीत की। दोनों देशों ने एक ठोस हरित सामरिक साझेदारी करने की दिशा में काम करने पर सहमति व्यक्त की।