जब भारत और ब्राजील मिलकर काम करते हैं तो ग्लोबल साउथ की आवाज अधिक सशक्त और मुखर हो जाती है: भारत–ब्राजील संयुक्त प्रेस वार्ता में पीएम मोदी
February 21st, 12:30 pm
भारत–ब्राजील संयुक्त प्रेस वार्ता में अपने बयान में पीएम नरेन्द्र मोदी ने ब्राजील के राष्ट्रपति लूला की सोच और नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने कहा कि उनकी यात्रा से एआई इम्पैक्ट समिट की शोभा और बढ़ी है। पीएम ने बताया कि बातचीत के दौरान दोनों देशों ने साझा उद्देश्य और साझा आकांक्षाओं के साथ हर क्षेत्र में आगे बढ़ने पर चर्चा की। प्रधानमंत्री ने भरोसा जताया कि राष्ट्रपति की यह यात्रा आने वाले वर्षों में रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करेगी एवं सहयोग के नए रास्ते खोलेगी।पैराग्वे के प्रेसिडेंट के साथ डेलीगेशन लेवल की बातचीत के दौरान पीएम मोदी का प्रारम्भिक वक्तव्य
June 02nd, 03:00 pm
पैराग्वे के प्रेसिडेंट के साथ डेलीगेशन लेवल की बातचीत के दौरान अपने प्रारंभिक संबोधन में पीएम मोदी ने प्रेसिडेंट और उनके डेलीगेशन का भारत में हार्दिक स्वागत किया। पीएम ने डिजिटल टेक्नोलॉजी, क्रिटिकल मिनरल्स, एनर्जी, एग्रीकल्चर, हेल्थकेयर, डिफेंस, रेलवे, स्पेस, आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई और ओवरऑल इकोनॉमिक पार्टनरशिप जैसे क्षेत्रों में सहयोग के अवसरों पर प्रकाश डाला।