पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में पश्चिम एशिया संकट से निपटने के लिए 140 करोड़ भारतीयों की एकता पर भरोसा जताया
March 29th, 11:30 am
इस महीने के ‘मन की बात’ कार्यक्रम में पीएम मोदी ने पश्चिम एशिया संघर्ष पर बात की और संकट से निपटने के लिए एकजुट रहने की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अफवाहों में न आएँ और सिर्फ सरकार द्वारा दी गई जानकारी पर ही भरोसा करें। पीएम ने ज्ञान भारतम सर्वे, खेल और फिटनेस, जल संरक्षण, मछली पालन और सौर ऊर्जा जैसे अहम मुद्दों का भी उल्लेख किया।‘विकसित भारत’ का संकल्प निश्चित रूप से पूरा होगा: ‘मन की बात’ में पीएम मोदी
December 28th, 11:30 am
साल के आखिरी ‘मन की बात’ कार्यक्रम में, पीएम मोदी ने कहा कि 2025 में भारत ने राष्ट्रीय सुरक्षा, खेल, साइंस लैब्स और वैश्विक मंचों पर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उन्होंने उम्मीद जताई कि देश 2026 में नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ने के लिए तैयार है। पीएम ने विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग, क्विज कॉम्पीटिशन, स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन-2025 और फिट इंडिया मूवमेंट जैसी युवा केंद्रित पहलों का भी उल्लेख किया।