प्रधानमंत्री ने स्पोर्ट्स इवेंट के लिए मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड का दौरा किया
July 10th, 08:21 am
पीएम मोदी ने भारत-ऑस्ट्रेलिया खेल संबंधों को सेलिब्रेट करने वाले एक इवेंट के लिए ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज के साथ मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड का दौरा किया। दोनों नेताओं ने 'भारत-ऑस्ट्रेलिया स्पोर्ट्स कोलैबोरेशन रोडमैप' लॉन्च किया और युवा एथलीटों के साथ बातचीत की, जो दोनों देशों के बीच खेल सहयोग को मजबूत करने के लिए उनकी साझा प्रतिबद्धता को दोहराता है।'नागरिक देवो भव' आज के भारत की गवर्नेंस का मूल मंत्र: मेलबर्न में पीएम मोदी
July 09th, 03:22 pm
पीएम नरेन्द्र मोदी और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज मेलबर्न में भारतीय कम्यूनिटी के एक इवेंट में शामिल हुए। अपने संबोधन में, प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की तेज विकास यात्रा का जिक्र करते हुए ऑस्ट्रेलिया में बसे भारतीयों की सराहना की और उन्हें भारत व ऑस्ट्रेलिया के बीच दोस्ती और सहयोग को मजबूत करने वाला एक जीवंत सेतु बताया।ऑस्ट्रेलिया में एक कम्यूनिटी इवेंट के दौरान प्रधानमंत्री का संबोधन
July 09th, 03:00 pm
पीएम नरेन्द्र मोदी और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज मेलबर्न में भारतीय कम्यूनिटी के एक इवेंट में शामिल हुए। अपने संबोधन में, प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की तेज विकास यात्रा का जिक्र करते हुए ऑस्ट्रेलिया में बसे भारतीयों की सराहना की और उन्हें भारत व ऑस्ट्रेलिया के बीच दोस्ती और सहयोग को मजबूत करने वाला एक जीवंत सेतु बताया।प्रधानमंत्री ने ऑस्ट्रेलिया की गवर्नर जनरल से मुलाकात की
July 09th, 01:55 pm
पीएम नरेन्द्र मोदी ने आज मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया की गवर्नर जनरल सुश्री सैम मोस्टिन एसी से मुलाकात की। दोनों लीडर्स ने भारत-ऑस्ट्रेलिया कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप के लगातार मजबूत और विविध होते संबंधों पर चर्चा की। उन्होंने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बढ़ती आर्थिक साझेदारी और खेलों के क्षेत्र में मजबूत होते रिश्तों का भी स्वागत किया। साथ ही, भारत में आयोजित होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 और ऑस्ट्रेलिया में आयोजित होने वाले ओलंपिक 2032 से पहले आपसी सहयोग को और मजबूत करने का आह्वान किया।तीसरे भारत-ऑस्ट्रेलिया वार्षिक शिखर सम्मेलन में ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री से मिले पीएम मोदी
July 09th, 12:29 pm
मेलबर्न में आयोजित तीसरे भारत-ऑस्ट्रेलिया वार्षिक शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने दोनों देशों के बढ़ते द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा की। साथ ही, उन्होंने ट्रेड, डिफेंस, टेक्नोलॉजी, क्लीन एनर्जी और एजुकेशन जैसे प्रमुख रणनीतिक क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत बनाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।इंडो-पैसिफिक भारत और ऑस्ट्रेलिया जैसे समान सोच वाले लोकतंत्रों की साझा आकांक्षाओं का प्रतीक: पीएम मोदी
July 09th, 11:15 am
ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज के साथ एक जॉइंट प्रेस मीट को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने बढ़ती ‘भारत-ऑस्ट्रेलिया कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप’ को रेखांकित किया। उन्होंने भारत-ऑस्ट्रेलिया साझेदारी की तुलना क्रिकेट से करते हुए कहा कि हमारा एजेंडा वन-डे फोकस्ड है, निर्णय T20 जितने तेज हैं और साझेदारी टेस्ट मैच जितनी लंबी और गहरी है।साइबर, क्रिटिकल टेक्नोलॉजीज और सप्लाई चेन पर ऑस्ट्रेलिया-भारत पार्टनरशिप (PACTS)
July 09th, 11:04 am
पीएम मोदी और ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने साइबर, क्रिटिकल टेक्नोलॉजीज और सप्लाई चेन पर ऑस्ट्रेलिया-भारत पार्टनरशिप (PACTS) लॉन्च की, जो साइबर सिक्योरिटी, क्रिटिकल टेक्नोलॉजीज, सशक्त सप्लाई चेन, डिजिटल मजबूती और डिफेंस रिसर्च सहयोग में करीबी कोऑपरेशन का मार्ग प्रशस्त करेगी।एनर्जी सिक्योरिटी पर भारत-ऑस्ट्रेलिया का जॉइंट स्टेटमेंट
July 09th, 11:02 am
एनर्जी सिक्योरिटी पर भारत-ऑस्ट्रेलिया के जॉइंट स्टेटमेंट में दोनों देशों ने मिडिल ईस्ट की मौजूदा स्थिति पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने एनर्जी सप्लाई चेन को मजबूत बनाने के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया। इसके तहत क्षेत्रीय सहयोग बढ़ाने, एनर्जी ट्रांजिशन में तेजी लाने, रिन्यूएबल एनर्जी स्रोतों के इस्तेमाल को बढ़ावा देने और एनर्जी व लिक्विड फ्यूल के लिए खुले व्यापार को समर्थन देने पर सहमति जताई गई।तीसरे भारत-ऑस्ट्रेलिया वार्षिक शिखर सम्मेलन के बाद जॉइंट स्टेटमेंट जारी
July 09th, 10:58 am
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज के निमंत्रण पर पीएम नरेन्द्र मोदी ने 8 से 10 जुलाई 2026 तक ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मेलबर्न में आयोजित तीसरे भारत-ऑस्ट्रेलिया वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लिया। दोनों नेताओं ने भारत-ऑस्ट्रेलिया कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप (CSP) को और मजबूत तथा विस्तारित करने की अपनी साझा प्रतिबद्धता दोहराई। इसके साथ ही, उन्होंने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, समृद्धि और स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए नए सहयोगी अवसरों पर मिलकर काम करने का संकल्प भी व्यक्त किया।पीएम मोदी ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न पहुंचे, हुआ जोरदार स्वागत
July 08th, 08:42 pm
इंडोनेशिया की सफल यात्रा के समापन के बाद, पीएम मोदी ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न पहुंचे। यह यात्रा 'भारत-ऑस्ट्रेलिया कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप' को नई गति देगी। यात्रा के दौरान, वे प्रधानमंत्री अल्बनीज के साथ बातचीत करेंगे और भारतीय समुदाय से भी मिलेंगे।इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के दौरे से पहले प्रधानमंत्री का प्रस्थान वक्तव्य
July 06th, 09:00 am
इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के राष्ट्राध्यक्षों के निमंत्रण पर पीएम मोदी 6 से 11 जुलाई, 2026 तक इन तीनों देशों की यात्रा करेंगे। इंडोनेशिया में वे राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे और प्रसिद्ध प्रंबानन मंदिर का दौरा करेंगे। ऑस्ट्रेलिया में वे प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बानीज से मुलाकात करेंगे और सीईओ फोरम को संबोधित करेंगे। इसके बाद न्यूजीलैंड में वे प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पिछले 40 वर्षों में न्यूजीलैंड की पहली राजकीय यात्रा होगी।प्रधानमंत्री का इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड का दौरा
July 03rd, 08:42 pm
इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के राष्ट्राध्यक्षों के निमंत्रण पर पीएम मोदी 6 से 11 जुलाई, 2026 तक इन तीनों देशों की यात्रा करेंगे। इंडोनेशिया में वे राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे और प्रसिद्ध प्रंबानन मंदिर का दौरा करेंगे। ऑस्ट्रेलिया में वे प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बानीज से मुलाकात करेंगे और सीईओ फोरम को संबोधित करेंगे। इसके बाद न्यूजीलैंड में वे प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पिछले 40 वर्षों में न्यूजीलैंड की पहली राजकीय यात्रा होगी।पूरे विश्व ने उत्साह के साथ मनाया चौथा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
June 21st, 03:04 pm
पूरे विश्व ने पूरे उत्साह के साथ चौथा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया। योग का प्रसार करने और दिनचर्या का हिस्सा बनाने से मिलने वाले इसके लाभ को लोगों को बताने के लिए दुनिया भर में बड़ी संख्या में योग प्रशिक्षण शिविर, सत्र और संगोष्ठियों का आयोजन किया गया।