प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जनजाति सुरक्षा मंच के प्रतिनिधियों से मुलाकात की

May 28th, 10:14 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली में जनजाति सुरक्षा मंच के प्रतिनिधियों से मुलाकात की।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की

May 27th, 06:09 pm

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थिरु सी. जोसेफ विजय ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।

ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री सीनेटर पेनी वोंग ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की

May 26th, 08:19 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री सीनेटर पेनी वोंग से मुलाकात पर प्रसन्नता व्यक्त की।

जापान के विदेश मंत्री ने प्रधानमंत्री से मुलाक़ात की

May 26th, 08:13 pm

जापान के विदेश मंत्री श्री तोशिमित्सु मोतेगी ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाक़ात की।

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की

May 26th, 06:59 pm

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री श्री माणिक साहा ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।

ओडिशा के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की

May 25th, 06:02 pm

ओडिशा के मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण मांझी ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की

May 22nd, 05:47 pm

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री श्री सुवेंदु अधिकारी ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री ने हैदराबाद में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री एन. चंद्रबाबू नायडू और उनके परिवार से मुलाकात की

May 10th, 10:07 pm

पीएम मोदी ने हैदराबाद में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू और उनके परिवार से उनके आवास पर मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री से मिलकर खुशी जताई और विभिन्न विषयों तथा कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया।

प्रधानमंत्री ने आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री पवन कल्याण से मुलाकात की

May 10th, 09:50 pm

एक आत्मीय पहल के तहत पीएम मोदी ने आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण के आवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की। इस दौरान प्रधानमंत्री ने पवन कल्याण और उनके परिवार के सदस्यों से गर्मजोशी से बातचीत की और उनका हालचाल जाना।

हरियाणा के राज्यपाल ने प्रधानमंत्री से भेंट की

May 02nd, 12:46 pm

हरियाणा के राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी से भेंट की।

शांति और उद्यमिता के लिए प्रसिद्ध सिक्किम तेज विकास की राह पर : Sikkim @50 पर पीएम मोदी

April 28th, 10:25 am

सिक्किम के गंगटोक में राज्य स्थापना की 50वीं वर्षगांठ के समापन समारोह को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि यह राज्य 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' की भावना का बेहतरीन उदाहरण है। उन्होंने पर्यटन, खेल प्रतिभा और स्वयं सहायता समूहों की भूमिका को रेखांकित किया। साथ ही, उन्होंने पूर्वोत्तर क्षेत्र को भारत की ‘अष्ट लक्ष्मी’ बताते हुए सिक्किम के तेज विकास और विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए सामूहिक प्रयासों का आह्वान किया।

पीएम मोदी ने सिक्किम के गंगटोक में राज्य स्थापना की 50वीं वर्षगांठ के समापन समारोह में भाग लिया

April 28th, 10:15 am

सिक्किम के गंगटोक में राज्य स्थापना की 50वीं वर्षगांठ के समापन समारोह को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि यह राज्य 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' की भावना का बेहतरीन उदाहरण है। उन्होंने पर्यटन, खेल प्रतिभा और स्वयं सहायता समूहों की भूमिका को रेखांकित किया। साथ ही, उन्होंने पूर्वोत्तर क्षेत्र को भारत की ‘अष्ट लक्ष्मी’ बताते हुए सिक्किम के तेज विकास और विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए सामूहिक प्रयासों का आह्वान किया।

प्रोफेसर गोबर्धन दास जी ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की

April 27th, 12:31 pm

प्रो. गोबर्धन दास जी ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। श्री मोदी ने कहा कि प्रो. गोबर्धन दास जी का व्यक्तिगत जीवन अत्यंत प्रेरणादायक है। उनके हर संघर्ष ने समाज की सेवा करने की उनकी प्रतिबद्धता को और मजबूत किया है, जो जन स्वास्थ्य और प्रतिरक्षा विज्ञान के क्षेत्र में उनके योगदान में स्पष्ट रूप से झलकता है।

बिहार के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की

April 21st, 08:32 pm

बिहार के मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।

पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों के बीच फोन पर बातचीत, पश्चिम एशिया और समुद्री सुरक्षा पर चर्चा की

April 16th, 10:25 pm

पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति को लेकर पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के बीच टेलीफोन पर अहम बातचीत हुई। दोनों नेताओं ने होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित और फ्री नेविगेशन सुनिश्चित करने की अहमियत पर सहमति जताई। दोनों नेताओं ने शांति और स्थिरता को आगे बढ़ाने के लिए आपसी सहयोग को मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की

April 07th, 02:07 pm

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साई ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की

April 02nd, 01:24 pm

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सैनी ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की

April 02nd, 01:16 pm

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल श्री आर.एन. रवि ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।

श्री लिएंडर पेस ने प्रधानमंत्री से भेंट की

April 01st, 07:58 pm

श्री लिएंडर पेस ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से भेंट की। श्री मोदी ने कहा, भारत को टेनिस में उनकी उपलब्धियों पर बहुत गर्व है। हमने विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। खेल और राष्ट्र निर्माण के प्रति उनका जुनून वास्तव में सराहनीय है।

प्रधानमंत्री ने सूरीनाम के पूर्व राष्ट्रपति के निधन पर शोक व्यक्त किया

March 31st, 11:01 am

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सूरीनाम के पूर्व राष्ट्रपति श्री चंद्रिकाप्रसाद संतोखी जी के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह न केवल सूरीनाम के लिए बल्कि वैश्विक भारतीय प्रवासी समुदाय के लिए भी एक अपूरणीय क्षति है। दिवंगत नेता के साथ अपनी कई भेंटों का स्मरण करते हुए श्री मोदी ने कहा कि सूरीनाम के लिए संतोखी जी की अथक सेवा और भारत-सूरीनाम संबंधों को मजबूत बनाने के उनके प्रयास उनकी बातचीत में स्पष्ट रूप से परिलक्षित होते थे। उन्होंने भारतीय संस्कृति के प्रति संतोखी जी के विशेष लगाव की जानकारी देते हुए बताया कि संस्कृत में शपथ लेने पर उन्होंने कई लोगों का दिल जीत लिया था।