पीएम मोदी 15 से 19 जून तक साइप्रस, कनाडा और क्रोएशिया के दौरे पर रहेंगे
June 14th, 11:58 am
पीएम मोदी 15-16 जून को साइप्रस, 16-17 जून को G7 समिट के लिए कनाडा और 18 जून को क्रोएशिया का दौरा करेंगे। पीएम मोदी, साइप्रस के प्रेसिडेंट क्रिस्टोडौलिडेस से बातचीत करेंगे और लिमासोल में बिजनेस लीडर्स को संबोधित करेंगे। कनाडा में G7 समिट में पीएम मोदी, G7 देशों के नेताओं के साथ विचारों का आदान-प्रदान करेंगे। क्रोएशिया में पीएम मोदी, पीएम प्लेंकोविच के साथ द्विपक्षीय चर्चा करेंगे और प्रेसिडेंट जोरान मिलनोविच से मुलाकात करेंगे।भारत और ग्रीस वैश्विक शांति और स्थिरता में योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध: पीएम मोदी
February 21st, 01:30 pm
पीएम मोदी और ग्रीस के प्रधानमंत्री मित्सोताकिस ने नई दिल्ली में द्विपक्षीय वार्ता की। इस अवसर पर साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि दो प्राचीन और महान सभ्यताओं के रूप में भारत और ग्रीस के मध्य, गहरे सांस्कृतिक और नागरिकों के बीच संबंधों का लम्बा इतिहास है। उन्होंने इंडो-पैसिफिक में ग्रीस की सक्रिय भागीदारी और सकारात्मक भूमिका का स्वागत किया।