West Bengal continues to suffer under corruption and “cut money” culture: PM Modi in Medinipur

April 19th, 11:30 am

मेदिनीपुर की रैली में पीएम मोदी ने भारत की तेज तरक्की और TMC राज में बंगाल के ठहराव के बीच का अंतर बताया। उन्होंने भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और पलायन का उल्लेख किया। 'लूट-मुक्त बंगाल' की अपील करते हुए पीएम ने बदलाव की जरूरत पर बल दिया और ‘पाल्टानो दरकार’ का नारा दिया। उन्होंने बंगाल में मत्स्य पालन की अपार संभावनाओं का भी जिक्र किया और “ब्लू रिवोल्यूशन” का वादा किया।

पूरा बंगाल विकसित भारत के लिए संकल्प ले चुका है: मेदिनीपुर में पीएम मोदी

May 19th, 01:40 pm

प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर में उमड़े विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि पूरा बंगाल विकसित भारत के लिए संकल्प ले चुका है। पूरा बंगाल ठान चुका है कि इस बार भी केंद्र में एक मजबूत सरकार बनानी है। उन्होंने कहा कि भाजपा की इस आंधी ने टीएमसी के आंतक के सभी किले ध्वस्त करना शुरू कर दिया है इसलिए टीएमसी वाले अधिक बौखलाए हुए हैं।

प्रधानमंत्री ने पश्चिम बंगाल के पुरुलिया, बिष्णुपुर और मेदिनीपुर में चुनावी रैलियां कीं

May 19th, 12:45 pm

पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में तीन चुनावी सभाओं को संबोधित किया। पुरुलिया में उन्होंने लोगों से कहा कि मुझे विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत के लिए आपका आशीर्वाद चाहिए। बिष्णुपुर रैली में पीएम ने कहा, टीएमसी-कांग्रेस-लेफ्ट का मॉडल विकास का है ही नहीं बल्कि ये भ्रष्टाचार, हिंसा-अराजकता, तुष्टिकरण और परिवारवाद जैसी बीमारियों में ही फलते-फूलते हैं। वहीं मेदिनीपुर में विपक्ष पर चोट करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा की इस आंधी ने टीएमसी के आंतक के सभी किले ध्वस्त करना शुरू कर दिया है इसलिए टीएमसी वाले ज्यादा बौखलाए हुए हैं।