पूर्वी भारत में विकास और समृद्धि का प्रवेश द्वार बनकर उभर रहा ओडिशा: पहाड़पुर में पीएम मोदी

June 20th, 01:10 pm

पीएम मोदी ने मयूरभंज के पहाड़पुर गाँव में ओडिशा सरकार के दो वर्ष पूरे होने के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लिया। प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति मुर्मु को उनके जन्मदिन पर बधाई दी और जनसेवा के प्रति उनके समर्पण, विनम्रता और राष्ट्र-निर्माण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना की। अपने संबोधन में उन्होंने राज्य के तेजी से हो रहे विकास का जिक्र किया और ₹47,600 करोड़ से ज्यादा के डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का शुभारंभ किया। उन्होंने पहाड़पुर को ‘सोलर विलेज’ के रूप में विकसित करने की घोषणा की तथा इंफ्रास्ट्रक्चर, इंडस्ट्री और एनर्जी के क्षेत्रों में हो रहे बड़े निवेशों पर भी प्रकाश डाला।

ओडिशा सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर पीएम मोदी ने पहाड़पुर में कई डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का शुभारंभ किया

June 20th, 01:00 pm

पीएम मोदी ने मयूरभंज के पहाड़पुर गाँव में ओडिशा सरकार के दो वर्ष पूरे होने के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लिया। प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति मुर्मु को उनके जन्मदिन पर बधाई दी और जनसेवा के प्रति उनके समर्पण, विनम्रता और राष्ट्र-निर्माण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना की। अपने संबोधन में उन्होंने राज्य के तेजी से हो रहे विकास का जिक्र किया और ₹47,600 करोड़ से ज्यादा के डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का शुभारंभ किया। उन्होंने पहाड़पुर को ‘सोलर विलेज’ के रूप में विकसित करने की घोषणा की तथा इंफ्रास्ट्रक्चर, इंडस्ट्री और एनर्जी के क्षेत्रों में हो रहे बड़े निवेशों पर भी प्रकाश डाला।

प्रधानमंत्री 20 जून को ओडिशा का दौरा करेंगे

June 19th, 11:53 am

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 20 जून को ओडिशा के मयूरभंज जिले में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इस अवसर पर राज्य में विकास की गति तेज करने और नए अवसर सृजित करने के उद्देश्य से ऊर्जा, इंफ्रास्ट्रक्चर, कनेक्टिविटी, हेल्थकेयर, शिक्षा, पर्यटन और सिंचाई जैसे अहम सेक्टरों में ₹47,600 करोड़ से ज्यादा के डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास किया जाएगा।

आने वाले पांच साल भारत के विकास के लिए अभूतपूर्व उपलब्धियों के होंगे: मयूरभंज, ओडिशा में पीएम मोदी

May 29th, 01:30 pm

ओडिशा के मयूरभंज में हुई चुनावी सभा में पीएम मोदी ने कहा, मैं जहां जा रहा हूं वहां लोगों का उत्साह यह पक्का कर रहा है कि तीसरी बार मजबूत मोदी सरकार बनना तय है। उन्होंने ओडिशावासियों से कहा कि बीजेडी पर आपने 25 साल भरोसा किया लेकिन उसने हर कदम पर आपके भरोसे को तोड़ा है।

प्रधानमंत्री ने ओडिशा के मयूरभंज, बालेश्वर और केंद्रपाड़ा में चुनावी रैलियों को संबोधित किया

May 29th, 01:00 pm

पीएम मोदी ने ओडिशा में भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में तीन रैलियों को संबोधित किया। मयूरभंज में उन्होंने कहा, मैं जहां जा रहा हूं वहां लोगों का उत्साह यह पक्का कर रहा है कि तीसरी बार मजबूत मोदी सरकार बनना तय है। बालेश्वर की रैली में पीएम ने कहा कि ओडिशा सिर्फ इसलिए गरीब है क्योंकि इसको पहले कांग्रेस के नेताओं ने लूटा और 25 साल से बीजेडी के नेता लूट रहे हैं। केंद्रपाड़ा में हुई तीसरी जनसभा में उन्होंने विश्वास जताया कि 4 जून को ओडिशा नए सफर पर आगे बढ़ेगा और यहां डबल इंजन की सरकार बनेगी।