गुंडों के इशारे पर या कोर्ट के आदेश पर चलती है TMC सरकार: अरामबाग की रैली में पीएम मोदी
April 26th, 01:50 pm
पश्चिम बंगाल के आरामबाग में विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि 15 साल तक भय और दबाव झेलने के बाद अब बंगाल के लोग अन्याय को हराने के लिए ठान चुके हैं। उन्होंने कहा कि टीएमसी सरकार सिर्फ अदालत के हस्तक्षेप के बाद ही कार्रवाई करती है। पीएम ने लोगों से बीजेपी के पक्ष में निर्णायक मतदान करने की अपील की और कहा कि भय, भ्रष्टाचार और सिंडिकेट के नियंत्रण से मुक्त सरकार ही बंगाल की असली क्षमता को सामने ला सकती है।TMC के 15 साल के ‘सिंडिकेट राज’ की एक्सपायरी डेट 4 मई: बनगांव की जनसभा में पीएम मोदी
April 26th, 01:30 pm
पश्चिम बंगाल के बनगांव में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने टीएमसी पर भ्रष्टाचार, सिंडिकेट राज और भय की राजनीति को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि टीएमसी के शासन में “नारीशक्ति” सबसे ज्यादा प्रभावित हुई है, और महिलाओं से बदलाव की अगुवाई करने की अपील की। साथ ही, उन्होंने पश्चिम बंगाल के लिए विकास, सुरक्षा और समृद्धि का बीजेपी का रोडमैप भी बताया और श्यामा प्रसाद मुखर्जी की विरासत को याद किया।पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल के बनगांव और आरामबाग में विशाल जनसभाओं को संबोधित किया
April 26th, 01:24 pm
पीएम मोदी ने बनगांव और आरामबाग में विशाल जनसभाओं को संबोधित किया, जिसमें उन्होंने TMC के भ्रष्टाचार, सिंडिकेट राज और भय की राजनीति के खिलाफ सख्त संदेश दिया। साथ ही पश्चिम बंगाल में विकास, सुरक्षा और समृद्धि के लिए बीजेपी का रोडमैप प्रस्तुत किया।बंगाल की ताकत पूरी दुनिया में जानी जाती है, लेकिन TMC ने उसे भ्रष्टाचार में फंसा दिया है: मथुरापुर में पीएम मोदी
April 23rd, 01:00 pm
पश्चिम बंगाल के मथुरापुर में विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने बीजेपी के 11 वर्षों के विकास की तुलना TMC के 15 वर्षों के झूठ और विश्वासघात से की। उन्होंने TMC की सिंडिकेट संस्कृति पर निशाना साधते हुए कहा कि नौकरी, जमीन, राशन और मंडियों में “कट मनी” का बोलबाला है। अंत में उन्होंने कहा कि बंगाल में महिलाओं और युवाओं के नेतृत्व में बदलाव की मजबूत लहर दिखाई दे रही है।आज TMC के जंगल राज के विरुद्ध, पूरे बंगाल की जनता गली-मोहल्ले में शंख फूंक रही है: कृष्णानगर में पीएम मोदी
April 23rd, 12:45 pm
पीएम मोदी ने कृष्णानगर में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया, जिसमें उन्होंने TMC के कुशासन की कड़ी आलोचना करते हुए पश्चिम बंगाल में विकास, सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण पर आधारित बीजेपी के विजन को प्रस्तुत किया। उन्होंने TMC के 15 वर्षों के “घोटालों और झूठे वादों” का जिक्र किया और इसकी तुलना बीजेपी के “सबका साथ, सबका विकास” के विजन से की। साथ ही, “मोदी की गारंटी” दोहराते हुए महिलाओं के लिए 10 गारंटियों का ऐलान भी किया।पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल के कृष्णानगर और मथुरापुर में विशाल जनसभाओं को संबोधित किया
April 23rd, 12:30 pm
पीएम मोदी ने कृष्णानगर और मथुरापुर में विशाल जनसभाओं को संबोधित किया, जिसमें उन्होंने TMC के कुशासन की तीखी आलोचना करते हुए पश्चिम बंगाल में विकास, सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण पर आधारित बीजेपी के विजन को प्रस्तुत किया।TMC "मां, माटी, मानुष" के नाम पर झूठ बोलकर सत्ता में आई: दक्षिण दिनाजपुर, पश्चिम बंगाल में पीएम मोदी
April 11th, 11:40 am
पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर में एक विशाल जनसभा की। अपने भाषण में उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा, न्याय और सशक्तिकरण को प्राथमिकता देते हुए केसों का तेजी से निपटारा, महिला पुलिस की भर्ती बढ़ाने और आर्थिक मदद जैसी योजनाओं का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि बीजेपी जहां ‘सबका साथ, सबका विकास’ में विश्वास करती है, वहीं पश्चिम बंगाल में ‘हिसाब’ भी पूरा किया जाएगा।भाजपा का संकल्प TMC के महाजंगलराज और सिंडिकेट के अंत का शंखनाद है:जंगीपुर,पश्चिम बंगाल में पीएम मोदी
April 11th, 11:38 am
पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल के जंगीपुर में एक विशाल रैली को संबोधित किया। अपने भाषण में उन्होंने बीजेपी के घोषणापत्र की सराहना करते हुए छह अहम गारंटियों का उल्लेख किया, जिनमें सिंडिकेट राज खत्म करना, महिला सशक्तिकरण सुनिश्चित करना, एजुकेशन इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करना और पारदर्शी शासन देना शामिल है। उन्होंने रोजगार के अवसर बढ़ाने और सरकारी कर्मचारियों को लाभ देने का भी वादा किया।TMC के 15 साल के शासन ने नागरिकों में सिर्फ भय फैलाया है: पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्धमान में पीएम मोदी
April 11th, 11:35 am
पश्चिम बंगाल में बढ़ते राजनीतिक माहौल के बीच, पीएम मोदी ने पूर्व बर्धमान में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। जिसमें उन्होंने भाजपा के भयमुक्त, विकसित बंगाल के विजन को सामने रखा और भ्रष्टाचार, अराजकता और तुष्टीकरण की राजनीति को लेकर TMC सरकार पर तीखा हमला बोला।पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्धमान, जंगीपुर और दक्षिण दिनाजपुर में विशाल जनसभाएं कीं
April 11th, 11:30 am
पश्चिम बंगाल में बढ़ते समर्थन के बीच, पीएम मोदी ने पूर्व बर्धमान, जंगीपुर और दक्षिण दिनाजपुर में विशाल जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने 'भयमुक्त और विकसित बंगाल' के बीजेपी के विजन को सामने रखा और भ्रष्टाचार, अराजकता तथा तुष्टीकरण की राजनीति को लेकर टीएमसी सरकार पर तीखा हमला बोला।पीएम मोदी ने मतुआ धर्म मेले के श्रद्धालुओं और प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी
March 16th, 01:12 pm
पीएम नरेन्द्र मोदी ने मतुआ धर्म मेले के सभी श्रद्धालुओं और प्रतिभागियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। यह विशेष अवसर पूर्ण ब्रह्म श्री श्री हरिचंद ठाकुर जी की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है।। उनके विचार और शिक्षाएं आज भी अनेक लोगों को शक्ति और आशा प्रदान करती हैं।बंगाल में तेज विकास के लिए ज्यादा से ज्यादा बीजेपी सांसद जीतना जरूरी: कृष्णानगर में पीएम मोदी
May 03rd, 11:00 am
पश्चिम बंगाल के कृष्णानगर में दिन की अपनी दूसरी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने अपने जोशीले भाषण की शुरुआत कांग्रेस, लेफ्टऔर टीएमसी के कुशासन के कारण, बंगाल के औद्योगिक पतन को उजागर करके की। उन्होंने कृष्णानगर, रानाघाट और बहरामपुर की जनता को आश्वासन दिया कि टीएमसी के शासन में जो लोग पीड़ित हुए हैं, उन्हें न्याय दिलाया जाएगा।बीजेपी को दिया गया प्रत्येक वोट बंगाल की शांति के लिए होगा: बोलपुर में पीएम मोदी
May 03rd, 10:45 am
पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल के बोलपुर में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बीते दस साल में उन्होंने, अपने समय का पल-पल; जनता और देश की सेवा में, पूरी नम्रता एवं कर्तव्य भाव से समर्पित किया है। सत्तारूढ़ पार्टी पर वार करते हुए उन्होंने कहा कि पोंजी घोटाले से लेकर पशु तस्करी तक, टीएमसी के नेताओं ने ऐसे-ऐसे घोटाले किए हैं जो कोई सोच भी नहीं सकता।प्रधानमंत्री ने पश्चिम बंगाल के बर्धमान, कृष्णानगर और बोलपुर में जनसभाओं को संबोधित किया
May 03rd, 10:31 am
पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल के बर्धमान, कृष्णानगर और बोलपुर में चुनावी सभाएं कीं। उन्होंने कहा कि अगर मेरा कोई वारिस है तो देश के हर परिवार के बच्चे मेरे वारिस हैं। मैं उनके लिए कुछ छोड़ कर जाना चाहूंगा। कृष्णानगर में पीएम ने कहा, एक समय पूरा बंगाल इंडस्ट्री के मामले में अग्रणी था लेकिन कांग्रेस, लेफ्ट और फिर टीएमसी ने राज्य के सभी उद्योग-धंधों को बर्बाद कर दिया। राज्य सरकार पर वार करते हुए उन्होंने बोलपुर की रैली में कहा कि पोंजी घोटाले से लेकर पशु तस्करी तक, टीएमसी के नेताओं ने ऐसे-ऐसे घोटाले किए हैं जो कोई सोच भी नहीं सकता।प्रधानमंत्री ने श्री श्री हरिचंद ठाकुर जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की
March 19th, 07:33 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने श्री श्री हरिचंद ठाकुर जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की है।प्रधानमंत्री ने लोगों से मतुआ महा मेला देखने का आग्रह किया
March 17th, 09:35 am
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लोगों से बड़ी संख्या में मतुआ महा मेले देखने का आग्रह किया है और दया एवं सेवा का मार्ग दिखाने के लिए श्री श्री हरिचंद ठाकुर जी को नमन किया है।हमारी संस्कृति और सभ्यता महान है क्योंकि इसमें निरंतरता और खुद को सशक्त करने की एक स्वाभाविक प्रवृत्ति है : पीएम मोदी
March 29th, 09:49 pm
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मतुआ धर्म महामेला 2022 को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि मतुआ धर्म महामेला, मतुआ परंपरा को नमन करने का अवसर है। ये उन मूल्यों के प्रति आस्था व्यक्त करने का अवसर है, जिनकी नींव श्री श्री हरिचंद ठाकुर जी ने रखी थी। इसे गुरुचंद ठाकुर जी और बोरो मां ने सशक्त किया।पीएम मोदी ने मतुआ धर्म महामेला 2022 को संबोधित किया
March 29th, 09:48 pm
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मतुआ धर्म महामेला 2022 को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि मतुआ धर्म महामेला, मतुआ परंपरा को नमन करने का अवसर है। ये उन मूल्यों के प्रति आस्था व्यक्त करने का अवसर है, जिनकी नींव श्री श्री हरिचंद ठाकुर जी ने रखी थी। इसे गुरुचंद ठाकुर जी और बोरो मां ने सशक्त किया।प्रधानमंत्री 29 मार्च को मतुआ धर्म महा मेले को संबोधित करेंगे
March 28th, 05:16 pm
श्री श्री हरिचंद ठाकुर जी की 211वीं जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 29 मार्च को शाम 4:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से श्रीधाम ठाकुरनगर, ठाकुरबाड़ी, पश्चिम बंगाल में आयोजित मतुआ धर्म महा मेला 2022 को संबोधित करेंगे।श्री श्री हॉरिचान्द देव जी के दिखाए मार्ग पर चलते हुए आज हम एक समान, समरस समाज की तरफ बढ़ रहे हैं : प्रधानमंत्री मोदी
March 27th, 12:44 pm
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बांग्लादेश के ओराकान्डी में मतुआ मंदिर में पूजा अर्चना की और मतुआ समुदाय के लोगों को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा,आज सारा विश्व जिन मूल्यों की बात करता है, मानवता के जिस भविष्य का सपना देखता है, उनके लिए श्री श्री हरिचंद ठाकुर जी ने अपना जीवन समर्पित किया था। उन्हीं के दिखाए मार्ग पर चलते हुए आज हम एक समान, समरस समाज की तरफ बढ़ रहे हैं।