प्रधानमंत्री ने ईरान के राष्ट्रपति से बातचीत की

March 21st, 04:26 pm

पीएम मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान से बातचीत की और क्षेत्रीय घटनाक्रमों तथा द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा की। प्रधानमंत्री ने ईद और नवरोज के शुभ अवसर पर शुभकामनाएं दीं, क्षेत्र में महत्वपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर पर हुए हालिया हमलों की निंदा की और फ्री नेविगेशन के महत्व को दोहराया। उन्होंने ईरान में रहने वाले भारतीय नागरिकों के लिए ईरान के निरंतर समर्थन की सराहना भी की।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति से बात की

March 12th, 11:38 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज इस्लामी गणराज्य ईरान के के राष्ट्रपति महामहिम डॉ. मसूद पेज़ेशकियन के साथ टेलीफ़ोन पर बातचीत की।

ईरान के राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से फोन पर बात की

June 22nd, 05:27 pm

ईरान के राष्ट्रपति महामहिम श्री मसूद पेजेशकियन ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से टेलीफोन पर बातचीत की।

दुनिया ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा की

April 24th, 03:29 pm

22 अप्रैल, 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकवादी हमले, जिसमें कई निर्दोष लोगों की जान चली गई, ने विश्व नेताओं में एकजुटता की एक मजबूत लहर पैदा की है। पीएम मोदी ने वैश्विक समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया, और यह संकल्प लिया कि भारत आतंकवादियों और उनके सहयोगियों को छोड़ने वाला नहीं है, चाहे वे धरती के किसी भी कोने में हों।”

प्रधानमंत्री ने ईरान के राष्ट्रपति से मुलाकात की

October 22nd, 09:24 pm

प्रधानमंत्री मोदी ने कजान में 16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान ईरान के राष्ट्रपति डॉ. मसूद पेजेशकियन से मुलाकात की। प्रधानमंत्री मोदी ने पेजेशकियन को उनके चुनाव पर बधाई दी और ब्रिक्स में ईरान का स्वागत किया। उन्होंने आपसी संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा की, और व्यापार तथा क्षेत्रीय स्थिरता के लिए चाबहार बंदरगाह के महत्व को रेखांकित किया। नेताओं ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर भी चर्चा की, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी ने कूटनीति के माध्यम से तनाव कम करने और नागरिकों की सुरक्षा का आग्रह किया।

प्रधानमंत्री ने मसूद पेजेशकियन को ईरान के राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई दी

July 06th, 03:16 pm

पीएम मोदी ने मसूद पेजेशकियन को इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई दी और लोगों तथा क्षेत्र के लाभ के लिए दीर्घकालिक द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए साथ मिलकर काम करने की आशा प्रकट की।